किशाऊ बांध परियोजना में आए तेजी, पड़ोसी राज्यों में जल्द हो एमओयू- मुख्यमंत्री

Date:

spot_img

👉केंद्रीय जल शक्ति मंत्री की अध्यक्षता में हुई बैठक, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा हुए शामिल
👉मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हरियाणा से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर की चर्चा
Haryana News: केंद्रीय जल शक्ति मंत्री श्री सीआर पाटिल की अध्यक्षता में नई दिल्ली स्थित उनके निवास स्थान पर बुधवार को हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी और राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा के बीच बैठक हुई। इस दौरान दोनों राज्यों के आला अधिकारी भी शामिल हुए। बैठक में हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने केंद्रीय मंत्री के समक्ष कुछ पड़ोसी राज्यों से जुड़े साझा मुद्दों व हरियाणा से जुड़े पानी के विषयों को रखा। उन्होंने किशाऊ बांध परियोजना में तेजी लाने और जल्द से जल्द पड़ोसी राज्यों के बीच इस परियोजना को लेकर एमओयू किए जाने का विषय रखा।

इसे भी पढ़ें 👉निकाय चुनाव में जनता ने मोदी और भाजपा की नीतियों पर लगाई मुहर- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 

इस पर केंद्रीय जल शक्ति मंत्री श्री सीआर पाटिल ने अपने सचिव को निर्देश दिए कि जल्द से जल्द किशाऊ बांध को लेकर हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान के अधिकारियों की बैठक आयोजित की जाए और बांध से जुड़े जल बंटवारे व बिजली को लेकर फैसला किया जाए। इसके उपरांत इसे लेकर शीघ्र ही मुख्यमंत्रियों की बैठक बुलाई जाए और एमओयू से जुड़े काम को पूरा किया जाए। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि यह बांध परियोजना सभी प्रदेशों के लिए महत्वपूर्ण है। इससे बड़ी मात्रा में पानी मिलेगा, जो सभी के लिए बेहद आवश्यक है। इससे सभी राज्यों को लाभ मिलेगा। इस विषय पर केंद्रीय मंत्री श्री सीआर पाटिल ने अपने विभाग के अधिकारियों को जल्द से जल्द इस विषय पर कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

इसे भी पढ़ें 👉 मुख्यमंत्री ने खरीफ फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य बढ़ाने का किया स्वागत

फरीदाबाद और पलवल के लिए अपर गंगा कैनाल से पानी लेने पर हुई चर्चा
बैठक में मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने फरीदाबाद और पलवल के लिए उत्तर प्रदेश से अपर गंगा कैनाल से पानी लेने को लेकर चर्चा की। उन्होंने इस संबंध में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री श्री सीआर पाटिल से मार्गदर्शन कर जल्द से जल्द इस योजना को आगे बढ़ाने का अनुरोध भी किया। बैठक में मुनक कैनाल से गुरुग्राम और नूंह जिला तक पानी की सप्लाई पहुंचाने से जुड़ी 2000 करोड़ की परियोजना की भी केंद्रीय जल शक्ति मंत्री से चर्चा की। इस संबंध में केंद्रीय मंत्री ने इस परियोजना को लेकर जो भी संभव सहायता होगी, उसे देने का आश्वासन दिया। बैठक में आरआरटीएस परियोजना को लेकर राजस्थान से जुड़े विषय पर चर्चा भी हुई। नजफगढ़ में जलभराव को लेकर भी चर्चा की गई।इस दौरान हरियाणा के मुख्य सचिव श्री अनुराग रस्तोगी, सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री अनुराग अग्रवाल व अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।

👉नवीनतम समाचार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।

Whatsapp Channel 👉 🛑https://whatsapp.com/channel/0029VbBYZTe89inflPnxMQ0A

Whatsapp Group👉 🛑https://chat.whatsapp.com/EK1btmLAghfLjBaUyZMcLK

Telegram Channel👉 🛑https://t.me/punjabikhabarsaarwebsite

समाचार और विज्ञापनों के लिए, हमारे व्हाट्सएप नंबर +91 98786-15057 पर संपर्क करें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img

Share post:

Popular

More like this
Related

CM Bhagwant Singh Mann ਵੱਲੋਂ ਪੰਜਾਬ ਭਰ ਵਿੱਚ 500 ਪੇਂਡੂ ਜਿੰਮ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਸਮਰਪਿਤ

👉ਨਵੇਂ ਜਿੰਮ ਖੁੱਲ੍ਹਣ ਨਾਲ ‘ਯੁੱਧ ਨਸ਼ਿਆਂ ਵਿਰੁੱਧ’ ਮੁਹਿੰਮ ਹੋਰ...