सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद कुमार शर्मा ने ली जिला लोक संपर्क एवं जन परिवेदना समिति की मासिक बैठक

Date:

spot_img

👉सहकारिता मंत्री ने गांवों में कैंप लगाकर पीपीपी में त्रुटियां ठीक करने के दिए निर्देश
👉सीएम नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में सरकार पारदर्शिता को लेकर संकल्पबद्ध : डॉ. अरविंद कुमार शर्मा
Haryana News:हरियाणा के सहकारिता, जेल, निर्वाचन, विरासत एवं पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद कुमार शर्मा ने आज नारनौल स्थित सभागार में जिला लोक संपर्क एवं जन परिवेदना समिति की मासिक बैठक में सुनवाई के दौरान टैनर्स स्मॉल एंटरप्राइजेज कोऑपरेटिव सोसाइटी महेंद्रगढ़ के मामले में निर्देश दिए कि सहकारी समिति के दोषी कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।डॉ. शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में चल रही हरियाणा सरकार पारदर्शिता से काम करने को प्रतिबद्ध है। इस तरह की लापरवाही किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।बैठक में कुल 12 मामले रखे गए।

इसे भी पढ़ें  नारायणगढ़ में स्थापित होगा IMT:CM Nayab Singh Saini से मिले किसान,IMT के लिए किसानों ने सरकार द्वारा तय दरों पर भूमि देने पर जताई सहमति

इनमें से अधिकांश का मौके पर ही समाधान किया गया।इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार आम नागरिकों की शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।बैठक के दौरान जन स्वास्थ्य विभाग से जुड़े मामले में मुकेश स्वामी व महेंद्र सिंह की शिकायत पर संज्ञान लेते हुए डॉ. शर्मा ने विभाग को तुरंत अनुभव प्रमाण पत्र जारी करने के निर्देश दिए ताकि वे भविष्य में रोजगार प्राप्त कर सकें।गांव कोका की कविता की सुरक्षा और भूमि विवाद से जुड़ी शिकायत पर पुलिस विभाग को प्रभावी कार्यवाही करने को कहा गया ताकि महिला सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।ग्राम मण्ढाणा निवासी सीताराम की परिवार पहचान पत्र में अतिरिक्त उपायुक्त ने बताया कि इस बारे में उचित सुधार कर दिया गया है। इस पर सहकारिता मंत्री ने निर्देश दिए की प्रत्येक गांव में कैंप लगाकर परिवार पहचान पत्र से संबंधित शिकायतों को दूर किया जाए।

इसे भी पढ़ें  6वें एशियन बीच गेम्स में भारत का शानदार प्रदर्शन, हरियाणा की बेटी की कप्तानी में महिला टीम ने जीता गोल्ड मेडल तो पुरुष टीम ने जीता सिल्वर मेडल

गांव मोहनपुर में खनन से अवैध स्टॉक से होने की शिकायत पर खनन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि अवैध स्टॉक को तुरंत प्रभाव से प्रशासन अपने कब्जे में ले।एनएच-11 पर बलाहां कलां बस स्टैंड पर जलभराव की समस्या को दूर करने के लिए एनएचएआई के अधिकारियों को कार्य में गति लाने को कहा गया। अधिकारियों ने बताया कि इस कार्य को एक माह में पूरा कर लिया जाएगा।नारनौल शहर में बहरोड़ रोड अंडरपास (आरयूबी-42) में जल निकासी व्यवस्था को और बेहतर करने के लिए रेलवे और नगर परिषद के अधिकारियों ने बताया कि यहां पर काम शुरू हो चुका है जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा।सहकारिता मंत्री के आगमन पर उपायुक्त अनुपमा अंजली तथा पुलिस अधीक्षक दीपक ने उनका बुके भेंट कर स्वागत किया।इस अवसर पर बीजेपी के जिला अध्यक्ष डॉ. यतेंद्र राव, अटेली के पूर्व विधायक सीताराम यादव, नगर परिषद की चेयरपर्सन कमलेश सैनी तथा राजू शर्मा के अलावा अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद थे।

👉नवीनतम समाचार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।

Whatsapp Channel 👉 🛑https://whatsapp.com/channel/0029VbBYZTe89inflPnxMQ0A

Whatsapp Group👉 🛑https://chat.whatsapp.com/EK1btmLAghfLjBaUyZMcLK

Telegram Channel👉 🛑https://t.me/punjabikhabarsaarwebsite

समाचार और विज्ञापनों के लिए, हमारे व्हाट्सएप नंबर +91 98786-15057 पर संपर्क करें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Share post:

Popular

More like this
Related

आम नागरिक ही हैं भारत के असली भाग्य विधाता : मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी

👉'भारत भाग्य विधाता' फिल्म की स्क्रीनिंग पर कहा,हरियाणा में...

Bhagwant Mann Govt ਵਪਾਰੀਆਂ, ਦੁਕਾਨਦਾਰਾਂ ਅਤੇ ਕਾਰੋਬਾਰੀਆਂ ਦੀ ਮਦਦ ਲਈ ਹਮੇਸ਼ਾ ਵਚਨਬੱਧ: ਅਰਵਿੰਦ ਕੇਜਰੀਵਾਲ

👉ਭਗਵੰਤ ਮਾਨ ਸਰਕਾਰ ਨੇ ਛੋਟੇ ਵਪਾਰੀਆਂ ਦੇ ਮਸਲਿਆਂ ਦੇ...