मंत्री श्रुति चौधरी ने पंचकूला स्थित आंगनवाड़ी केंद्रों, क्रेच, बाल देखभाल संस्थानों एवं शिशु निकेतन केंद्रों का औचक निरीक्षण किया

Date:

spot_img

Haryana News: हरियाणा की सिंचाई एवं महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रुति चौधरी ने शुक्रवार को पंचकूला स्थित आंगनवाड़ी केंद्रों, क्रेच, बाल देखभाल संस्थानों एवं शिशु निकेतन केंद्रों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान श्रुति चौधरी ने बच्चों से सीधे संवाद कर उन्हें उपलब्ध करवाई जा रही सुविधाओं, खान-पान एवं देखभाल संबंधी व्यवस्थाओं की जानकारी ली।निरीक्षण के दौरान कई स्तरों पर लापरवाही सामने आने पर मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने पाया कि मुख्यालय स्तर की वरिष्ठ महिला अधिकारी भी नियमित निरीक्षण के लिए केंद्रों में नहीं पहुंच रही हैं, जबकि क्षेत्रीय स्तर पर भी निरीक्षण व्यवस्था संतोषजनक नहीं पाई गई।

इसे भी पढ़ें 👉 अम्बाला छावनी का “आजादी की पहली लड़ाई का शहीद स्मारक” बनेगा राष्ट्रभक्ति का प्रेरणास्थल – मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

इस मौके पर श्रुति चौधरी ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि बच्चों के खान-पान, स्वास्थ्य, सुरक्षा एवं स्वच्छता से किसी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट कहा कि बच्चों को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही सामने आने पर संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों के खिलाफ सख्त प्रशासनिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।उन्होंने सभी अधिकारियों को नियमित निरीक्षण सुनिश्चित करने, केंद्रों की व्यवस्थाओं में सुधार लाने तथा बच्चों की बेहतर देखभाल को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।इस दौरान श्रुति चौधरी ने लापरवाही बरतने के मामले में संबंधित बाल विकास परियोजना अधिकारी एवं पर्यवेक्षक से स्पष्टीकरण तलब करने के आदेश भी जारी किए गए।

👉नवीनतम समाचार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
Whatsapp Channel 👉 🛑https://whatsapp.com/channel/0029VbBYZTe89inflPnxMQ0A
Whatsapp Group👉 🛑https://chat.whatsapp.com/EK1btmLAghfLjBaUyZMcLK
Telegram Channel👉 🛑https://t.me/punjabikhabarsaarwebsite
☎️समाचार और विज्ञापनों के लिए, हमारे व्हाट्सएप नंबर +91 98786-15057 पर संपर्क करें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img
spot_img

Share post:

Popular

More like this
Related

SSD Group of Girls Colleges Bathinda ‘ਚ ਮਨਾਇਆ ਤੀਆਂ ਦਾ ਤਿਉਹਾਰ

Bathinda News : SSD Group of Girls Colleges Bathinda...

ਹੈਪਨਿੰਗ ਹਰਿਆਣਾ 2.0 ਮੁੰਬਈ; ਨਿਵੇਸ਼ਕਾਂ ਨੇ ਹਰਿਆਣਾ ਨੂੰ ਉਦਯੋਗ ਅਤੇ ਨਿਵੇਸ਼ ਲਈ ਬਿਹਤਰੀਨ ਰਾਜ ਦੱਸਿਆ

👉ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਨਾਇਬ ਸਿੰਘ ਸੈਣੀ ਨੇ ਨਿਵੇਸ਼ਕਾਂ ਅਤੇ ਉਦਯੋਗਪਤੀਆਂ...

ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਨਾਲ ਗਠਜੋੜ ਦੀਆਂ ਚਰਚਾਵਾਂ ਦੌਰਾਨ ਭਾਜਪਾ ਦੇ ਕੌਮੀ ਆਗੂ ਪੰਜਾਬ ਪੁੱਜੇ

ਬੀਐਲ ਸੰਤੋਸ਼ ਜਨਰਲ ਸਕੱਤਰ (ਸੰਗਠਨ) ਚਾਰ ਰੋਜ਼ਾ ਦੌਰੇ ਦੌਰਾਨ...

Bathinda ‘ਚ ਸਰਕਾਰੀ ਸਕੂਲ ਤੇ ਕਾਲਜ਼ ਦੀਆਂ ਕੰਧਾਂ ‘ਤੇ ਲਿਖੇ ਗਰਮ ‘ਨਾਅਰੇ’

Bathinda News : Bathinda ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ਦੇ ਪਿੰਡ ਜੈ ਸਿੰਘ...