सपने देखना कभी बंद मत कीजिए,आपके सपनों को साकार करने के लिए सरकार आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

Date:

spot_img

👉युवा शक्ति विकसित भारत और विकसित हरियाणा की सबसे बड़ी ताकत, पारदर्शी व्यवस्था से युवाओं के सपनों को मिल रही नई उड़ान
👉मुख्यमंत्री ने सोनीपत में युवाओं से किया संवाद, कहा: प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी किसी तपस्या से कम नहीं होती
Haryana News:हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि युवा सपने देखना कभी बंद न करें। सपने सोते हुए नहीं, बल्कि जागते हुए देखें। उन सपनों को साकार करने के लिए अब केवल आपका हौंसला ही नहीं, बल्कि आपकी अपनी सरकार भी आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। हम किसी भी युवा के सपनों को दबने नहीं देंगे। हरियाणा सरकार युवाओं को पारदर्शी व्यवस्था, समान अवसर और बिना पर्ची-बिना खर्ची की भर्ती प्रणाली के माध्यम से आगे बढ़ाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी वीरवार को सोनीपत में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं को संबोधित कर रहे थे। “छात्र संवाद मुख्यमंत्री के साथ” के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में प्रदेश के अलग—अलग हिस्सों से भी स्टूडेंट्स लाइव जुड़े थे। इस दौरान आईसीएस सेंटर के संस्थापक श्री परिमल कुमार ने मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी का स्वागत किया।अपने संबोधन में मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि जब वे युवाओं की ओर देखते हैं तो उन्हें विकसित भारत और विकसित हरियाणा का उज्ज्वल भविष्य दिखाई देता है। आज पूरी दुनिया भारत को केवल एक बड़ा बाजार नहीं, बल्कि नई संभावनाओं और विश्व का नेतृत्व करने वाली युवा शक्ति के रूप में देख रही है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व की सबसे युवा आबादी की ताकत के साथ आगे बढ़ रहा है और यही शक्ति विकसित भारत के संकल्प को साकार करेगी।मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी किसी तपस्या से कम नहीं होती। युवा दिन-रात मेहनत करते हैं, कठिन परिस्थितियों का सामना करते हैं और अनेक सामाजिक दबावों के बीच अपने लक्ष्य के लिए निरंतर प्रयास करते हैं। सरकार उनकी इस मेहनत और संघर्ष का सम्मान करती है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में भर्ती प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी बनाया गया है। हरियाणा में आज युवाओं को बिना पर्ची और बिना खर्ची के सरकारी नौकरियां मिली हैं। इस व्यवस्था की सराहना स्वयं प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी भी कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि किसी भी योग्य युवा को नौकरी के लिए सिफारिश या पैसे का सहारा न लेना पड़े।

इसे भी पढ़ें  एचएसएससी का वार्षिक भर्ती कैलेंडर जल्द होगा जारी, युवाओं को भर्ती प्रक्रिया की समयबद्ध जानकारी मिलेगी: मुख्यमंत्री

👉शिक्षा व्यवस्था को लेकर उठाये गए कदमों का किया उल्लेख:
मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सरकार ने सख्त रुख अपनाया है। पेपर लीक जैसी घटनाओं पर रोक लगाने के लिए कड़े कानून बनाए गए हैं और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है ताकि मेहनती अभ्यर्थियों का भविष्य सुरक्षित रह सके। उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में भी हरियाणा लगातार नई उपलब्धियां हासिल कर रहा है। बेटियों के लिए विशेष तौर पर कदम उठाये गए है, इसके लिए पोस्ट ग्रेजुएट तक शिक्षा की व्यवस्था सरकारी स्तर पर की गई है। साथ ही प्रदेश में प्रत्येक 20 किलोमीटर पर राजकीय महाविद्यालय स्थापित किए गए हैं। पीएम श्री विद्यालयों का विस्तार किया गया है तथा सीएमईईई के तहत भी खास स्कूलों की व्यवस्था की जा रही।मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि ‘मिशन बुनियाद’ और ‘सुपर-100’ जैसी योजनाओं के माध्यम से सरकारी विद्यालयों के विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की विशेष तैयारी कराई जा रही है। इन योजनाओं के सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं और बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त की है। सरकार रोजगार के साथ-साथ खेल, कौशल विकास और आधुनिक शिक्षा पर समान रूप से ध्यान दे रही है। हरियाणा के खिलाड़ियों और युवाओं ने राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का नाम रोशन किया है, जो राज्य की युवा शक्ति की प्रतिभा का प्रमाण है। मुख्यमंत्री ने युवाओं से नशे और अफवाहों से दूर रहने का आह्वान करते हुए कहा कि नशा व्यक्ति, परिवार और समाज तीनों को कमजोर करता है। युवा अपनी ऊर्जा शिक्षा, कौशल और राष्ट्र निर्माण में लगाएं। उन्होंने कहा कि विकसित भारत के निर्माण में हरियाणा का युवा सबसे बड़ी भूमिका निभाएगा।

👉’इंडी गठबंधन के नेताओं की चुप्पी बताती है कि उनका युवाओं के हित से कोई सरोकार नहीं’: मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि आज देश में दो विचारधाराएं है। एक विचारधारा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत, पारदर्शी व्यवस्था और युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए कार्य कर रही है, जबकि दूसरी विचारधारा केवल विरोध, झूठ फैलाने और युवाओं को गुमराह कर राजनीतिक लाभ लेने में लगी है। उन्होंने कहा कि अच्छे कार्यों का भी विरोध करना कुछ दलों की राजनीति बन गई है।मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा में बिना पर्ची और बिना खर्ची की भर्ती व्यवस्था स्थापित कर युवाओं का विश्वास जीता गया है। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि केंद्र सरकार पर जो लोग सवाल उठाते हैं, वे पहले पंजाब में भर्ती परीक्षाओं, पेपर लीक और युवाओं के साथ हुए अन्याय का जवाब दें। मुख्यमंत्री ने कहा कि मनीष सिसोदिया ने जंतर-मंतर से कहा था कि यदि पंजाब में पेपर लीक होगा तो शिक्षा मंत्री इस्तीफा देंगे, लेकिन पेपर लीक होने के बाद न मनीष सिसोदिया बोले, न अरविंद केजरीवाल और न ही राहुल गांधी ने युवाओं के सवालों का जवाब दिया। उन्होंने कहा कि इंडी गठबंधन के नेताओं की चुप्पी बताती है कि उनका युवाओं के हित से कोई सरोकार नहीं है।मुख्यमंत्री ने पंजाब की भर्ती प्रक्रिया का उल्लेख करते हुए कहा कि वहां फार्मेसी भर्ती सहित कई परीक्षाओं को लेकर विवाद सामने आए, एक्साइज इंस्पेक्टर भर्ती को लेकर भी गंभीर प्रश्न उठे और युवाओं को अदालत का सहारा लेना पड़ा। केंद्र सरकार ने पेपर लीक जैसे अपराधों के विरुद्ध सख्त कानून बनाकर दोषियों के लिए कठोर सजा और भारी जुर्माने का प्रावधान किया है। हरियाणा सरकार भी इसी नीति पर चलते हुए युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शने वाली नहीं है। सरकार ने इसके लिए कठोर कानून बनाया है। मुख्यमंत्री ने युवाओं से अफवाहों और भ्रामक प्रचार से बचने का आह्वान करते हुए कहा कि वे अपनी मेहनत, प्रतिभा और क्षमता पर विश्वास रखें। सरकार पूरी मजबूती के साथ उनके साथ खड़ी है और प्रत्येक योग्य युवा को बिना भेदभाव, बिना सिफारिश और बिना खर्च के अवसर उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

👉’पर्ची सिस्टम’ की जगह ‘लाइब्रेरी सिस्टम’ की सोच को बढ़ावा दिया गया: डॉ अर्चना गुप्ता
बीजेपी की प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि हरियाणा सरकार युवाओं के सुझावों को सुनकर उन्हें नीतियों में शामिल करने का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि भारत विश्व का सबसे युवा देश है और लगभग 65 प्रतिशत आबादी युवाओं की है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी लगातार युवाओं के साथ संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं का समाधान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा में ‘पर्ची सिस्टम’ की जगह ‘लाइब्रेरी सिस्टम’ की सोच को बढ़ावा दिया गया है। सरकार प्रत्येक गांव में लाइब्रेरी स्थापित कर युवाओं को अध्ययन का बेहतर वातावरण उपलब्ध करा रही है, ताकि वे मेहनत के बल पर बिना पर्ची और बिना खर्ची के रोजगार प्राप्त कर सकें।डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार का उद्देश्य केवल सरकारी नौकरियां उपलब्ध कराना नहीं, बल्कि युवाओं को स्टार्टअप, स्टैंडअप इंडिया, मेक इन इंडिया, वोकल फॉर लोकल तथा स्वरोजगार योजनाओं के माध्यम से रोजगार देने वाला बनाना भी है। सरकार युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए अनेक योजनाएं चला रही है। डॉ. गुप्ता ने युवाओं से लोकतांत्रिक मूल्यों का सम्मान करने का आह्वान करते हुए कहा कि अपनी मांगों को शांतिपूर्ण और संवैधानिक तरीके से उठाना लोकतंत्र की ताकत है। उन्होंने कहा कि हिंसा, सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाना और अराजकता किसी भी आंदोलन का रास्ता नहीं हो सकता। उन्होंने युवाओं से राष्ट्र निर्माण में सकारात्मक भूमिका निभाने, लोकतांत्रिक परंपराओं को मजबूत करने तथा विकसित भारत के निर्माण में सहभागी बनने का आह्वान किया। इस दौरान सोनीपत के विधायक श्री निखिल मदान, हरियाणा ब्यूरो ऑफ पब्लिक एंटरप्राइजेज के चेयरमैन श्री मोहन लाल कौशिक, सोनीपत के मेयर श्री राजीव जैन, बीजेपी नेता श्री देवेंद्र कौशिक, गोहाना जिला अध्यक्ष श्री विजेंद्र मलिक, सोनीपत के जिला अध्यक्ष श्री अशोक भारद्वाज, आईसीएस सेंटर के संस्थापक श्री परिमल कुमार भी मौजूद थे।

👉नवीनतम समाचार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।

Whatsapp Channel 👉 🛑https://whatsapp.com/channel/0029VbBYZTe89inflPnxMQ0A

Whatsapp Group👉 🛑https://chat.whatsapp.com/EK1btmLAghfLjBaUyZMcLK

Telegram Channel👉 🛑https://t.me/punjabikhabarsaarwebsite

समाचार और विज्ञापनों के लिए, हमारे व्हाट्सएप नंबर +91 98786-15057 पर संपर्क करें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img
spot_img

Share post:

Popular

More like this
Related

ਭਾਜਪਾ ਆਜ਼ਾਦੀ ਦਿਵਸ ਦੇ ਮੌਕੇ ‘ਤੇ ਕੱਢੇਗੀ ਤਿਰੰਗਾ ਯਾਤਰਾ

👉14 ਅਗਸਤ ਦੀ ਸ਼ਾਮ ਨੂੰ ਸ਼ਹਿਰ ਵਿੱਚ ਨਿਕਲੇਗੀ ਯਾਤਰਾ,...

Guru Kashi University ਵੱਲੋਂ “ ਨਸ਼ਾ ਮੁਕਤ ਯੁਵਾ” ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ ਦਾ ਆਯੋਜਨ

Talwandi Sabo News:ਨੌਜਵਾਨ ਪੀੜ੍ਹੀ ਨੂੰ ਨਸ਼ਿਆਂ ਤੋਂ ਦੂਰ ਰੱਖਣ...

ਵਰਿੰਦਰ ਸ਼ਰਮਾ ਬਠਿੰਡਾ ਦੇਹਾਤੀ ਵਿਧਾਨ ਸਭਾ ਹਲਕੇ ਦੇ ਇੰਚਾਰਜ ਨਿਯੁਕਤ

👉ਸੰਗਠਨਾਤਮਕ ਢਾਂਚੇ ਨੂੰ ਮਜ਼ਬੂਤ ਕਰਨ ਦੇ ਉਦੇਸ਼ ਨਾਲ ਕੀਤੀ...