मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के निर्देशों पर बिजली निगमों के प्रबंध निदेशकों ने की संयुक्त वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग, बिजली व्यवस्था जल्द सामान्य करने पर जोर

Date:

spot_img

Haryana News: हरियाणा में बिजली कर्मचारी यूनियनों की हड़ताल समाप्त होने के बाद प्रदेश में बिजली आपूर्ति जल्द से जल्द बहाल करने के लिए मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुरूप हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड (HVPNL), उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम लिमिटेड (UHBVNL) तथा दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम लिमिटेड (DHBVNL) के प्रबंध निदेशकों ने संयुक्त वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बिजली आपूर्ति बहाली की स्थिति की समीक्षा की।
हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड (HVPNL) के प्रबंध निदेशक डॉ आदित्य दहिया और उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम लिमिटेड (UHBVNL) व दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम लिमिटेड (DHBVNL) के प्रबंध निदेशक श्री विक्रम सिंह ने शुक्रवार को पंचकूला में बैठक कर अधिकारियों को निर्देश दिए कि बिजली आपूर्ति को यथाशीघ्र सामान्य बनाने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएं।

इसे भी पढ़ें 👉 आज से जगमगाएगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी करेंगे भव्य शुभारंभ

इसके लिए संबंधित अधिकारियों, फील्ड स्टाफ और तकनीकी टीमों के बीच बेहतर समन्वय सुनिश्चित करते हुए बिजली आपूर्ति बहाली के कार्य को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाए।तीनों बिजली निगमों के मुख्य अभियंता तथा संबंधित अधीक्षण अभियंता एवं कार्यकारी अभियंता भी शामिल हुए। बैठक में बिजली आपूर्ति बहाली से संबंधित कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यकतानुसार संसाधनों और तकनीकी कर्मचारियों की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।डॉ आदित्य दहिया ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के निर्देश स्पष्ट हैं कि प्रदेश के नागरिकों को बिजली आपूर्ति के कारण किसी प्रकार की अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े। सरकार बिजली उपभोक्ताओं के हितों के प्रति प्रतिबद्ध है और बिजली व्यवस्था को जल्द से जल्द सामान्य बनाने के लिए संबंधित विभागों एवं निगमों द्वारा समन्वित प्रयास किए जा रहे हैं।

👉नवीनतम समाचार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।

Whatsapp Channel 👉 🛑https://whatsapp.com/channel/0029VbBYZTe89inflPnxMQ0A

Whatsapp Group👉 🛑https://chat.whatsapp.com/EK1btmLAghfLjBaUyZMcLK

Telegram Channel👉 🛑https://t.me/punjabikhabarsaarwebsite

☎समाचार और विज्ञापनों के लिए, हमारे व्हाट्सएप नंबर +91 98786-15057 पर संपर्क करें

spot_img
spot_img

Share post:

Popular

More like this
Related

सूरजकुंड दिवाली मेले से स्वदेशी उत्पादों और कारीगरों को मिल रहा नया बाजारः मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

👉कहा, स्थानीय उत्पादों को अपनाना ‘आत्मनिर्भर भारत’ और ‘वोकल...

ਯੁੱਧ ਨਸ਼ਿਆਂ ਵਿਰੁੱਧ: ਸਿਵਲ ਤੇ ਪੁਲਿਸ ਟੀਮਾਂ ਵੱਲੋਂ ਨਸ਼ਿਆਂ ਦੇ ਹੌਟਸਪੌਟ ਪਿੰਡਾਂ ਦੀ ਲਗਾਤਾਰ ਨਿਗਰਾਨੀ

👉ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਤੇ ਐੱਸਐੱਸਪੀ ਵੱਲੋਂ ਹੌਟਸਪੌਟ ਪਿੰਡਾਂ ਵਿੱਚ ਚੱਲ...

CM Bhagwant Mann ਨੂੰ ਲਾਹੌਰ ਆਉਣ ਦਾ ਮਿਲਿਆ ਸੱਦਾ, ਪਰ ਨਾਂ ਜਾਣ ਦਸਿਆ ਇਹ ਕਾਰਨ…

Chandigarh News: CM Bhagwant Mann; ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ...