President Draupadi Murmu ने गुरुकुल कुरुक्षेत्र के 114वें स्थापना वर्ष समारोह एवं स्वामी श्रद्धानंद बलिदान शताब्दी समारोह में की शिरकत

Date:

spot_img

👉**मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा राष्ट्र का भविष्य युवा पीढ़ी के संस्कारों और सामर्थ्य से बनता है**
👉**मुख्यमंत्री ने गुरुकुल की गौरवशाली परंपरा और वैदिक शिक्षा के प्रचार-प्रसार में योगदान की सराहना की**
👉**विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से स्वामी श्रद्धानंद जी के जीवन, संघर्ष और बलिदान को किया जीवंत**

haryana News: President Draupadi Murmu; राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने कहा कि गुरुकुल जैसी संस्थाएं भारतीय ज्ञान परंपरा, नैतिक मूल्यों और संस्कारों को संरक्षित रखने के साथ-साथ भावी पीढ़ी को राष्ट्र निर्माण के लिए तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने स्वामी श्रद्धानंद जी के महान व्यक्तित्व, त्याग, तपस्या और राष्ट्रसेवा के प्रति उनके समर्पण को नमन किया तथा भारतीय संस्कृति एवं वैदिक शिक्षा के प्रचार-प्रसार में गुरुकुल कुरुक्षेत्र के योगदान की सराहना की। राष्ट्रपति रविवार को कुरुक्षेत्र स्थित गुरुकुल कुरुक्षेत्र में आयोजित 114वें स्थापना वर्ष समारोह एवं स्वामी श्रद्धानंद जी के बलिदान की शताब्दी के उपलक्ष्य में आयोजित ‘बलिदान शताब्दी समारोह’ में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रही थीं।इस अवसर पर गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत, हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष, आर्य प्रतिनिधि सभा के प्रतिनिधियों सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें 👉राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने शक्तिपीठ मां भद्रकाली मंदिर, कुरुक्षेत्र में देशवासियों की सुख, शांति और समृद्धि के लिए की विधिवत पूजा-अर्चना

अपने संबोधन में मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी कहा कि गुरुकुल के इस पवित्र प्रांगण में इतिहास की प्रेरणा, वर्तमान का गौरव और भविष्य का संकल्प तीनों एक साथ दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज का दिन हर हरियाणावासी के लिए विशेष है, क्योंकि प्रदेश अपनी स्थापना के 60 वर्ष पूरे कर हीरक जयंती मना रहा है। इसी शुभ अवसर पर महान स्वतंत्रता सेनानी, शिक्षाविद् और समाज सुधारक स्वामी श्रद्धानंद जी का बलिदान शताब्दी वर्ष तथा गुरुकुल कुरुक्षेत्र का 114वां स्थापना समारोह मनाया जा रहा है। उन्होंने स्वामी श्रद्धानंद जी को श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए गुरुकुल परिवार को स्थापना दिवस और प्रदेशवासियों को हरियाणा दिवस एवं हीरक जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।मुख्यमंत्री ने राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू का स्वागत एवं अभिनंदन करते हुए कहा कि ज्ञान और संस्कार के इस तीर्थ में राष्ट्रपति की उपस्थिति शिक्षा के महत्व को और अधिक रेखांकित करती है।

इसे भी पढ़ें 👉हरियाणा ने 60 वर्षों में प्रगति का लंबा सफर तय किया, अब देश का पहला विकसित राज्य बनाने का संकल्प – मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

👉*स्वामी श्रद्धानंद जी ने शिक्षा को राष्ट्र जागरण का बनाया आधार*
मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वामी श्रद्धानंद जी ने गुलाम भारत में स्वाभिमान जगाया, सामाजिक सुधार की चेतना पैदा की और राष्ट्र की स्वतंत्रता के लिए अपना जीवन समर्पित किया। महर्षि दयानंद सरस्वती जी के विचारों से प्रेरित होकर उन्होंने ज्ञान, चरित्र और सेवा के आधार पर सशक्त समाज के निर्माण का मार्ग दिखाया। स्वामी जी जानते थे कि राष्ट्र का भविष्य उसकी युवा पीढ़ी के संस्कारों और सामर्थ्य से बनता है। इसी उद्देश्य से उन्होंने ऐसी शिक्षा का संकल्प लिया, जो विद्यार्थी को ज्ञानवान, अनुशासित, साहसी, स्वावलंबी और राष्ट्र के प्रति समर्पित बनाए।उन्होंने कहा कि स्वामी श्रद्धानंद जी के बलिदान के 100 वर्ष पूरे होने के इस अवसर पर उनके आदर्श हमें अपने कर्तव्यों के प्रति और अधिक सजग करते हैं। उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि यही होगी कि हम शिक्षा का प्रकाश समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाएं।

इसे भी पढ़ें 👉President Draupadi Murmu हरियाणा के कुरुक्षेत्र में आयोजित हीरक जयंती समारोह में सम्मिलित हुईं

*विद्यार्थियों ने प्रस्तुतियों से किया स्वामी श्रद्धानंद जी के जीवन और बलिदान का चित्रण*
समारोह में गुरुकुल के विद्यार्थियों ने भारतीय संस्कृति, वैदिक परंपरा और शारीरिक शिक्षा पर आधारित विभिन्न प्रस्तुतियां देकर उपस्थित अतिथियों का मन मोह लिया। विद्यार्थियों ने मलखंभ, सूर्य नमस्कार और व्यायाम के माध्यम से अपनी प्रतिभा, अनुशासन एवं शारीरिक दक्षता का प्रदर्शन किया। इसके साथ ही स्वामी श्रद्धानंद जी के जीवन, संघर्ष, सामाजिक सुधार के कार्यों, राष्ट्रभक्ति और बलिदान पर आधारित विशेष प्रस्तुति भी दी गई। इस प्रस्तुति के माध्यम से विद्यार्थियों ने महान संत एवं राष्ट्रभक्त के प्रेरणादायक जीवन और उनके आदर्शों को प्रभावशाली ढंग से जीवंत किया।

👉नवीनतम समाचार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।

Whatsapp Channel 👉 🛑https://whatsapp.com/channel/0029VbBYZTe89inflPnxMQ0A

Whatsapp Group👉 🛑https://chat.whatsapp.com/EK1btmLAghfLjBaUyZMcLK

Telegram Channel👉 🛑https://t.me/punjabikhabarsaarwebsite

☎समाचार और विज्ञापनों के लिए, हमारे व्हाट्सएप नंबर +91 98786-15057 पर संपर्क करें

spot_img
spot_img
spot_img

Share post:

Popular

More like this
Related

ਯੁੱਧ ਨਸ਼ਿਆਂ ਵਿਰੁੱਧ ਮੁਹਿੰਮ ਤਹਿਤ ਪੁਲਿਸ ਅਤੇ ਸਿਵਲ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਵੱਲੋਂ ਵੱਡੀ ਕਾਰਵਾਈ

👉ਪਿੰਡ ਨਸੀਬਪੁਰਾ ਵਿਖੇ ਨਸ਼ੇ ਦੇ ਸੇਵਨ ਲਈ ਵਰਤੀ ਜਾ...