👉एक्साइज इंस्पेक्टर के परीक्षा परिणाम और फार्मेसी के पेपर लीक मामले में सरकार को घेरा
👉पंजाब के फगवाड़ा में रक्तदान शिविर एवं एम्बुलेंस का किया लोकार्पण
Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने पंजाब में आप पार्टी की सरकार पर युवाओं के साथ धोखा करने का आरोप लगाते हुए कहा कि हाल ही में पंजाब में एक्साइज इंस्पेक्टर के परीक्षा परिणाम में भारी गड़बड़ी हुई है, पास हुए युवाओं के नाम अजीबोग़रीब हैं। इसके साथ ही अन्य प्रकार की गड़बड़ियां सामने आई है। यही नहीं चार दिन पहले पंजाब सरकार द्वारा आयोजित फार्मेसी का पेपर भी लीक हुआ है जो कि आप पार्टी की सरकार का प्रतिभावान युवाओं के साथ धोखा है।श्री नायब सिंह सैनी रविवार को पंजाब के फगवाड़ा में आयोजित रक्तदान शिविर एवं एम्बुलेंस के लोकार्पण कार्यक्रम में सम्बोधित कर रहे थे। इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री विजय सांपला, राज्यसभा सांसद श्री अशोक मित्तल, संत गुरचरण सिंह पांडवा के अलावा अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कार्यक्रम के आयोजक “सांपला फाउंडेशन” तथा “नव्या हेल्पिंग हैंड्स” की सेवाभावना की सराहना करते हुए कहा कि इन्होंने सेवा को अपना मिशन बनाया है।
समाज में ऐसे संगठनों की संख्या जितनी बढ़ेगी, हमारा देश उतना ही मजबूत बनेगा। उन्होंने मासूम बेटी नव्या को असमय खो देने की गहरी पीड़ा व्यक्त करते हुए उनके परिवार द्वारा उसकी याद में की जा रही सेवा की विराट साधना को नमन किया।उन्होंने युवाओं को रक्तदान करने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि रक्त की कोई फैक्टरी नहीं होती। इसे किसी मशीन में तैयार नहीं किया जा सकता। विज्ञान ने बहुत प्रगति की है, लेकिन रक्त का निर्माण केवल मानव शरीर में होता है। जरूरतमंद तक यह तभी पहुंचता है, जब कोई रक्तदान करता है। उन्होंने आगे कहा कि पंजाब की धरती वीरों की धरती है। सेवा और बलिदान की धरती है। श्री गुरु तेग बहादुर जी का त्याग, श्री गुरु गोबिंद सिंह जी की वीरता और शहीद-ए-आजम भगत सिंह का बलिदान हमें सिखाता है कि जीवन की महानता उसके उद्देश्य में होती है।मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने “कारगिल विजय दिवस” पर उन वीर सैनिकों को भी श्रद्धापूर्वक नमन किया, भारत माता की रक्षा करते हुए अपने जीवन का सर्वोच्च बलिदान दिया था। उन्होंने कहा कि हमारे वीर जवानों ने अपना रक्त देकर राष्ट्र की सीमाओं की रक्षा की और आज हमारे रक्तदाता अपना रक्त देकर मानव जीवन की रक्षा करने का संकल्प ले रहे हैं।
इसे भी पढ़ें युवा स्वस्थ, अनुशासित व नशा मुक्त होगा तो निश्चित रूप से विकसित भारत का सपना साकार होगा: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
एक ओर राष्ट्ररक्षा का अदम्य साहस है, दूसरी ओर जीवनरक्षा की अनुपम करुणा है। दोनों के मूल में त्याग है, कर्तव्य है और अपने से पहले दूसरों को रखने की महान भावना है।मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने हरियाणा सरकार द्वारा नशा के ख़िलाफ़ चलाए जा रहे अभियान की जानकारी देते हुए कहा कि युवाओं को मैराथन एवं अन्य गतिविधियों के माध्यम से जागरूक किया जा रहा है , क्योंकि अगर एक युवा नशा करता है तो उसके परिवार पर प्रतिकूल असर पड़ता है और गरीबी के दलदल में धंसता चला जाता है। उन्होंने सरकार द्वारा हरियाणा में चलाई गई योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि एक लाख अस्सी हजार रूपये तक वार्षिक आय वाली महिलाओं को मात्र 500 रूपये में गैस का सिलेंडर उपलब्ध करवाया जा रहा है , लाडो लक्ष्मी योजना के तहत पात्र महिला को 2100 रूपये प्रतिमाह दिए जा रहे हैं। किसानों की 24 फसलों को एमएसपी पर खरीदा जा रहा है।मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा में युवाओं को बिना पर्ची खर्ची मेरिट के आधार पर नौकरियां दी जा रही हैं। दो दिन पहले जो जेबीटी अध्यापकों का परीक्षा परिणाम आया है उसमें 1500 युवाओं को मेरिट के आधार पर नौकरी मिली है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में सभी वर्ग केंद्र एवं प्रदेश सरकार की नीतियों से खुश हैं।
👉नवीनतम समाचार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
Whatsapp Channel 👉 🛑https://whatsapp.com/channel/0029VbBYZTe89inflPnxMQ0A
Whatsapp Group👉 🛑https://chat.whatsapp.com/EK1btmLAghfLjBaUyZMcLK
Telegram Channel👉 🛑https://t.me/punjabikhabarsaarwebsite
☎समाचार और विज्ञापनों के लिए, हमारे व्हाट्सएप नंबर +91 98786-15057 पर संपर्क करें






