spot_img
spot_img

पार्कों में जलभराव की समस्या से निजात पाने के लिए लगाए जाएं रिचार्ज वेल – मुख्यमंत्री

Date:

spot_img

👉पंचकूला को नम्बर वन सिटी बनाने के लिए तैयार की जाए कार्य योजना
Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने शुक्रवार को पंचकूला महानगर विकास प्राधिकरण की 3 घंटे चली बैठक में पंचकूला के विकास पर विस्तृत समीक्षा एवं चर्चा कर आवश्यक दिशा—निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रत्येक पार्क में विशेषकर बरसात के दिनों में जलभराव की समस्या से निजात पाने के लिए रिचार्ज वेल लगाए जाएं। इसके अलावा पार्कों में ट्रीटेड वाटर ही का प्रयोग किया जाए।मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी चंडीगढ़ में पीएमडीए की चौथी बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। बैठक में पंचकूला महानगर विकास प्राधिकरण के तहत आने वाले कार्यों की विस्तार से समीक्षा की और भविष्य की योजनाओं को मंजूरी दी गई। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि पंचकूला को नम्बर वन सिटी बनाया जाए। इसके लिए व्यापक स्तर की कार्ययोजना बनाकर मूर्तरूप दिया जाए।मुख्यमंत्री ने कहा कि अधिकारी पंचकूला को स्लम फ्री बनाने के लिए कार्य करें। इसके लिए जगह का चयन कर फ्लैट बनाने की विस्तृत कार्य योजना तैयार की जाए ताकि पात्र परिवारों को फ्लैट की सुविधा सुलभ करवाई जा सके। उन्होंने कहा कि नागरिकों को उच्च स्तर की सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए सेक्टरों में सफाई, सीवरेज, सड़कें और पानी आदि की सुविधाएं नगर निगम की देखरेख में की जाएंगी। इसके अलावा पीएमडीए सेक्टरों को डिवाइड करने वाली सड़कों, स्टॉर्म वाटर का कार्य देखेगा। एचएसवीपी पानी के बिल एकत्र करने के अलावा बिक्री न हुई संपत्ति तथा 25 प्रतिशत बने हुए मकानों में साफ-सफाई की देखरेख करेगा।मुख्यमंत्री ने कहा कि सीवरेज एवं नालों की सफाई का कार्य जल्द पूरा किया जाए ताकि बरसात के दिनों में पानी की निकासी आसानी से हो सके। उन्होंने कहा कि अधिकारी ग्राउंड स्तर पर सफाई, सीवरेज, सड़कें एवं पेयजल संबंधी कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित करें, जिससे नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि सफाई व्यवस्था के लिए एचएसवीपी की तीन सुपर सकर मशीनें नगर निगम को सुपुर्द कर दी जाएं और पीएमडीए द्वारा अपनी मशीनों की खरीद की जाए।

इसे भी पढ़ें  मुख्यमंत्री ने 19 जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत 50.20 लाख लाभार्थियों के खातों में जारी किए 1,582.14 करोड़ रुपये

👉फाउंटेन पार्क को किया जाए लेजर वैली, गुरुग्राम की तर्ज पर विकसित
मुख्यमंत्री ने कहा कि पंचकूला में फाउंटेन पार्क को लेजर वैली, गुरुग्राम की तर्ज पर विकसित किया जाए ताकि यह बहुत सुंदर शहर बन सके। इसके सौंदर्यकरण पर विशेष ध्यान दिया जाए ताकि यह अन्य शहरों के लिए एक मॉडल के रूप में विकसित हो सके। उन्होंने कहा कि दीवारों पर भव्य एवं शानदार वॉल पेंटिंग की जाए तथा सभी चौराहों के सौंदर्यकरण के साथ स्टॉर्म वाटर की निकासी के लिए भी प्रपोजल तैयार किया जाए।

👉पीएमडीए की बैठक अगले माह होगी आयोजित
मुख्यमंत्री ने कहा कि पीएमडीएम की अगले माह बैठक आयोजित कर कार्यों की विस्तार से समीक्षा की जाएगी। उन्होंने कहा कि पंचकूला में उच्च गुणवत्ता के सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए बेहतर कार्य योजना बनाई जाए ताकि शहर को सुरक्षा की दृष्टि से पूर्ण रूप से सुरक्षित बनाया जा सके। उन्होंने कहा कि शूटिंग रेंज में अंतर्राष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं मुहैया करवाई जाएं ताकि प्रशिक्षण लेकर खिलाड़ी विश्व स्तर की प्रतिस्पर्धा में भाग ले सकें।

👉मुख्यमंत्री ने दिए मल्टीफीचर पार्क की जांच के आदेश
श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि पंचकूला में सभी पार्कों में सुंदर पौधे लगाए जाएं और वाटर बॉडी ठीक कर उनमें पानी भरा जाए। इसके अलावा शानदार फव्वारे लगाए जाएं तथा इनमें शौचालयों की व्यवस्था की जाए। मल्टीफीचर पार्क की समीक्षा करते हुए अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को अवगत करवाया कि इस पर लगभग 22 करोड़ रुपए खर्च किए जा चुके हैं। मुख्यमंत्री ने इसकी जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

इसे भी पढ़ें ‘कांग्रेस ने गरीबों को आंसू दिए, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके आंसू पोछने का काम किया’

👉शहर से गुजरने वाले नालों का किया जाएगा सौंदर्यकरण
उन्होंने कहा कि अटल पार्क का निर्माण कार्य 30 नवम्बर तक पूरा कर लिया जाएगा। चिल्ड्रन पार्क में बच्चों के मनोरंजन के लिए उपकरण लगाए जाएं। इसके अलावा पुलिस विभाग पार्कों में नशा करने वाले व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाए।उन्होंने कहा कि जलधारा योजना-2 के तहत शहर के बीच से गुजरने वाले 11 किलोमीटर लंबे नालों का सौंदर्यकरण किया जाएगा। इनमें राजीव इंदिरा कॉलोनी व नाला चौ सेक्टर-1 से औद्योगिक क्षेत्र फेज-1 नाला शामिल है। इसके अलावा शहर में 5 नए एसटीपी लगाए जाएंगे। इनमें से तीन एसटीपी के लिए टेंडर जारी किए जा चुके हैं तथा शेष पर कार्रवाई जारी है।मुख्यमंत्री ने कहा कि पिंजौर, कालका एवं मोरनी क्षेत्र में लोगों को निर्बाध रूप से पानी की सप्लाई करने के लिए जलघर बनाने हेतु भूमि का चयन किया जाए। पंचकूला के सेक्टर-32 में बन रहे 24 एमएलडी क्षमता के जलघर में कौशल्या डैम से पाइपलाइन डालने का कार्य अगले माह तक पूरा कर लिया जाएगा। इसके अलावा लगभग 575 करोड़ रुपए की लागत से 22 अन्य परियोजनाओं पर कार्य जारी है।पीएमडीए के सीईओ एवं सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के महानिदेशक श्री के. मकरंद पांडुरंग ने प्रेजेंटेशन प्रस्तुत करते हुए पंचकूला के विकास के लिए विस्तार से कार्ययोजना बारे अवगत करवाया। उन्होंने बताया कि 60 सड़कों में से 34 पर कार्य पूरा कर लिया गया है। इसके अलावा एशिया के सबसे बड़े कैक्टस गार्डन, हर्बल पार्क का नवीनीकरण किया गया तथा मैंगो पार्क एमडीसी, सिटी पार्क, टोपियरी पार्क का नवीनीकरण कार्य जारी है।बैठक में विधायक श्री चन्द्र मोहन, मेयर श्री श्याम लाल बंसल, मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव श्री राजेश खुल्लर, प्रधान सचिव श्री अरुण गुप्ता, एसीएस श्री राजा शेखर वुंडरू, ए. के. सिंह, श्री अनुराग अग्रवाल, आयुक्त एवं सचिव श्री अशोक मीणा, श्रीमती आशिमा बराड़, पंचकूला के उपायुक्त श्री सतपाल शर्मा और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्री ज्ञानचंद गुप्ता सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

👉नवीनतम समाचार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।

Whatsapp Channel 👉 🛑https://whatsapp.com/channel/0029VbBYZTe89inflPnxMQ0A

Whatsapp Group👉 🛑https://chat.whatsapp.com/EK1btmLAghfLjBaUyZMcLK

Telegram Channel👉 🛑https://t.me/punjabikhabarsaarwebsite

समाचार और विज्ञापनों के लिए, हमारे व्हाट्सएप नंबर +91 98786-15057 पर संपर्क करें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img
spot_img

Share post:

Popular

More like this
Related

Amritsar ਵਿੱਚ 8.3 ਕਿਲੋਗ੍ਰਾਮ ਹੈਰੋਇਨ ਅਤੇ 2 ਲੱਖ ਰੁਪਏ ਦੀ ਡਰੱਗ ਮਨੀ ਸਣੇ ਇੱਕ ਨਾਬਾਲਗ ਸਮੇਤ ਦੋ ਕਾਬੂ

👉ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ ਮੁਲਜ਼ਮ ਸਰਹੱਦ ਪਾਰ ਦੇ ਤਸਕਰ ਦੇ ਇਸ਼ਾਰੇ 'ਤੇ...