👉हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने किया ओमैक्स टी-20 चंडीगढ़ प्रीमियर लीग-2026 का ट्रॉफी अनावरण
Haryana News:हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि खेल केवल पदक जीतने का माध्यम नहीं हैं, बल्कि युवाओं को सकारात्मक दिशा देने और उन्हें अनुशासित, स्वस्थ एवं आत्मविश्वासी नागरिक बनाने का सबसे प्रभावी साधन हैं। खेल हमेशा खिलाड़ियों को नई ऊंचाइयां छूने का मौका देता है।मुख्यमंत्री रविवार को ओमैक्स टी-20 चंडीगढ़ प्रीमियर लीग-2026 के चौथे संस्करण की ट्रॉफी अनावरण समारोह को संबोधित कर रहे थे।
इसे भी पढ़ें पंचायती भूमि पर प्राकृतिक व जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए बनाई जाएगी विशेष नीति : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
उन्होंने यूटी क्रिकेट एसोसिएशन, विभिन्न फ्रेंचाइजी कंपनियों और आयोजन से जुड़े सभी लोगों को इस सफल आयोजन के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा की खेल हमें हष्ट-पुष्ट रखता है और यह व्यक्ति को सकारात्मक दृष्टिकोण देता है। उन्होंने सभी टीमों और उनके खिलाड़ियों को भविष्य के लिए बधाई व शुभकामनाएं दी।इस अवसर पर राज्यसभा सांसद श्रीमती रेखा शर्मा, चंडीगढ़ भाजपा के पूर्व अध्यक्ष श्री संजय टंडन, श्री श्याम लाल बंसल, श्री पवन मुटरेजा, श्री देवेन्द्र शर्मा, श्री रविकांत शर्मा व श्री एचएस खुराना सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति व बड़ी संख्या में खेल जगत की हस्तियां मौजूद थीं।
👉नवीनतम समाचार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
Whatsapp Channel 👉 🛑https://whatsapp.com/channel/0029VbBYZTe89inflPnxMQ0A
Whatsapp Group👉 🛑https://chat.whatsapp.com/EK1btmLAghfLjBaUyZMcLK
Telegram Channel👉 🛑https://t.me/punjabikhabarsaarwebsite
☎समाचार और विज्ञापनों के लिए, हमारे व्हाट्सएप नंबर +91 98786-15057 पर संपर्क करें


