👉कृषि मंत्री श्री श्याम सिंह राणा के आश्वासन के बाद धरना स्थल से उठे किसान
Haryana News:हरियाणा के कृषि मंत्री श्री श्याम सिंह राणा आज जिला हांसी स्थित बांस गांव की अनाज मंडी पहुंचे, जहां मंडी के प्रवेश द्वार पर प्रदर्शन कर रहे किसानों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं। किसानों के साथ संवाद करते हुए उन्होंने भरोसा दिलाया कि प्रदेश सरकार गेहूं की फसल का एक-एक दाना न्यूनतम समर्थन मूल्य(एमएसपी) पर खरीदने के लिए पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है।कृषि मंत्री ने कहा कि सरकार ने प्रदेश की सभी मंडियों में खरीद प्रक्रिया को सुचारु और पारदर्शी बनाने के लिए व्यापक प्रबंध किए हैं।
इसे भी पढ़ें Chief Minister Nayab Singh Saini ने चरखी दादरी की नई सब्जी मंडी में आयोजित विकसित दादरी रैली में की अनेक घोषणाएँ
मंडियों में किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं और शिकायतों का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है।उन्होंने किसानों को आश्वस्त किया कि उन्हें किसी प्रकार की चिंता करने की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि सरकार उनकी हर समस्या के समाधान के लिए तत्पर है। मंडियों में किसानों के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि उनकी उपज की बिक्री निर्बाध रूप से हो सके।श्री राणा ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी स्वयं मंडियों का दौरा कर स्थिति की समीक्षा कर चुके हैं। उनके निर्देशों के पश्चात प्रदेश भर में गेहूं की खरीद और उठान (लिफ्टिंग) कार्य में तेजी लाई गई है, जिससे किसानों को समय पर राहत मिल रही है।
इसे भी पढ़ें किसान की फसल का एक एक दाना खरीदने के लिए सरकार प्रतिबद्ध:मुख्यमंत्री
इस दौरान कृषि मंत्री ने किसानों को चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के साथ बैठक के लिए आमंत्रित किया। किसानों ने इस पहल का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री के साथ चाय पर चर्चा के निमंत्रण के लिए कृषि मंत्री का आभार व्यक्त किया, जिससे वे अपनी समस्याएं सीधे सरकार के समक्ष रख सकें। कृषि मंत्री के आश्वासन और सकारात्मक पहल के बाद किसानों ने अपना धरना समाप्त कर दिया।दौरे के दौरान कृषि मंत्री ने किसानों के साथ चाय पी और अधिकारियों को निर्देश देकर कई शिकायतों का तत्काल समाधान भी करवाया।कृषि मंत्री के इस संवेदनशील और सक्रिय रुख से किसानों में विश्वास मजबूत हुआ है कि प्रदेश सरकार उनकी फसल की खरीद और मंडी व्यवस्थाओं को लेकर पूरी तरह गंभीर है।
👉नवीनतम समाचार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
Whatsapp Channel 👉 🛑https://whatsapp.com/channel/0029VbBYZTe89inflPnxMQ0A
Whatsapp Group👉 🛑https://chat.whatsapp.com/EK1btmLAghfLjBaUyZMcLK
Telegram Channel👉 🛑https://t.me/punjabikhabarsaarwebsite
☎समाचार और विज्ञापनों के लिए, हमारे व्हाट्सएप नंबर +91 98786-15057 पर संपर्क करें।





