मुख्यमंत्री अंबाला और पंचकूला में भी नवनिर्वाचित मेयर और पार्षदों के शपथ समारोह में पहुंचे

Date:

spot_img

👉बधाई और शुभकामनाएं देकर शहर के विकास के लिए किया प्रोत्साहित

Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने आज अंबाला और पंचकूला में भी नवनिर्वाचित मेयर और पार्षदों के शपथ समारोह में पहुंचे और उनको मौके पर बधाई एवं शुभकामनाएं देकर शहर के विकास के लिए प्रोत्साहित किया।मुख्यमंत्री दोपहर बाद अंबाला शहर में एसए जैन कॉलेज के सभागार में आयोजित समारोह में पहुंचे और नवनिर्वाचित मेयर अक्षिता सैनी व सभी पार्षदों को बधाई देते हुए अपनी शुभकामनाएं दी। इस मौके पर उन्होंने कहा कि मेयर व पार्षदों के सहयोग से अब शहर में विकास और तेजी से होगा। इस अवसर पर पूर्व मंत्री असीम गोयल नन्यौला भी उपस्थित थे। इस अवसर पर अंबाला के मंडलायुक्त श्री संजीव वर्मा ने नवनिर्वाचित मेयर व पार्षदों को शपथ भी दिलवाई।इसके बाद , मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी पंचकूला में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे और नवनिर्वाचित मेयर श्री श्याम लाल बंसल सहित सभी नवनिर्वाचित पार्षदों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर शहरी स्थानीय निकाय मंत्री श्री विपुल गोयल, राज्यसभा सांसद श्रीमती रेखा शर्मा ,कालका विधायक श्रीमती शक्ति रानी शर्मा , विधानसभा के पूर्व स्पीकर श्री ज्ञानचंद गुप्ता , भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्री मोहन लाल बड़ौली समेत अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

इसे भी पढ़ें 👉प्रदेश की इलेक्ट्रिक बसों में विद्यार्थियों को उपलब्ध होगी बस-पास सेवा– मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी

पंचकूला नगर निगम के नवनिर्वाचित महापौर और पार्षदों शपथ ग्रहण समारोह आयोजित
पंचकूला नगर निगम के नवनिर्वाचित महापौर और पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह आज पंचकूला के सैक्टर-5 स्थित इंद्रधनुष आडिटोरियम में आयोजित किया गया। समारोह में हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी मुख्यअतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर अंबाला मंडलायुक्त श्री संजीव वर्मा ने नवनिर्वाचित महापौर और पार्षदों को शपथ दिलवाई।मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने पंचकूला नगर निगम के नवनिर्वाचित महापौर श्री शाम लाल बंसल और सभी पाषर्दो को विजय और नई जिम्मेदारी के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी। साथ ही पंचकूला की जागरूक जनता का भी धन्यवाद किया जिन्होने विकास और जनसेवा के लिए प्रतिबद्व नेतृत्व को चुना। उन्होने नवनिर्वाचित मेयर और पार्षदों से कहा कि शहर के विकास का रोडमैप पूरी तरह जनकेंद्रित होना चाहिए।

👉नवीनतम समाचार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
Whatsapp Channel 👉 🛑https://whatsapp.com/channel/0029VbBYZTe89inflPnxMQ0A
Whatsapp Group👉 🛑https://chat.whatsapp.com/EK1btmLAghfLjBaUyZMcLK
Telegram Channel👉 🛑https://t.me/punjabikhabarsaarwebsite
☎️समाचार और विज्ञापनों के लिए, हमारे व्हाट्सएप नंबर +91 98786-15057 पर संपर्क करें

spot_img
spot_img

Share post:

Popular

More like this
Related

MRSPTU ਵਿਦਿਆਰਥੀ ਅਨਮੋਲ ਰਾਜਨ ਆਈ.ਐੱਸ.ਟੀ.ਈ. ਸਰਵੋਤਮ ਵਿਦਿਆਰਥੀ ਪੁਰਸਕਾਰ-2026 ਨਾਲ ਸਨਮਾਨਿਤ

Bathinda News:ਮਹਾਰਾਜਾ ਰਣਜੀਤ ਸਿੰਘ ਪੰਜਾਬ ਤਕਨੀਕੀ ਯੂਨੀਵਰਸਿਟੀ (ਐਮ.ਆਰ.ਐਸ.ਪੀ.ਟੀ.ਯੂ.), ਬਠਿੰਡਾ...