Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने महेन्द्रगढ़ के लिए विकास परियोजनाओं की सौगात देते हुए करोड़ो रुपये की सौगात दी। मुख्यमंत्री ने दुलोठ अहीर से सोहली राजस्थान बार्डर तक सड़क निर्माण के लिए 52 लाख 50 हजार की राशि देने की घोषणा की। इसी प्रकार सोहला और मांडोला में नहरी पानी के वाटर बॉडी परियोजना के लिए 15 करोड़ तथा देवावास, भगडाना, माजरा कलां व डैरोली जाट में नहरी पानी के वाटर बॉडी परियोजना के लिए 15 करोड, डुलाना से रेवाड़ी सड़क निर्माण के लिए 5 करोड़ रुपये की राशि देने की घोषणा की।मुख्यमंत्री ने वीरवार को महेंद्रगढ़ में भगवान विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि जींद में जांगिड़ धर्मशाला व कुरुक्षेत्र में विश्वकर्मा कौशल भवन व छात्रावास के लिए एचएसवीपी के माध्यम से आवेदन करने पर नियमानुसार प्लॉट दिया जाएगा।
इसे भी पढ़ें संत बाबा ईशर सिंह जी ने नाम-सिमरन, गुरबाणी और सेवा के माध्यम से मानवता को दिखाई सही राह: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
इसके अलावा, मुख्यमंत्री ने अपने एच्छिक कोष से महेन्द्रगढ़ में जांगिड़ ब्राह्मण धर्मशाला में छात्रावास के लिए 31 लाख रुपये तथा कुरुक्षेत्र में जांगिड़ धर्मशाला के लिए 31 लाख रुपए देने की घोषणा की।समारोह स्थल से ही मुख्यमंत्री ने महेन्द्रगढ विधानसभा की 135 करोड़ 42 लाख रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने 13 करोड़ 70 लाख 9 हजार की लागत से महेन्द्रगढ़ से अटेली सड़क के नवीनीकरण कार्य, 12 करोड़ 77 लाख 69 हजार की लागत से खातोदड़ा से नांगल माला सड़क के नवीनीकरण कार्य का उद्घाटन, बाघोत गांव में 5 करोड़ 62 लाख की लागत से नवर्निमित 33 केवी सब स्टेशन, नांवा में 69 लाख 70 हजार की लागत से नवर्निमित व्यायामशाला, डुलाना गांव में 40 लाख 29 हजार की लागत से नवर्निमित पशु अस्पताल व खुडाना गांव में 14 करोड़ 26 लाख 87 हजार की लागत से तैयार जलघर का उद्घाटन किया।इसी प्रकार, महेन्द्रगढ़ विधानसभा के गांव सुरजनवास में 64 लाख 50 हजार रुपये की लागत से बनने वाली आयुष डिस्पेंसरी का शिलान्यास किया।
इसे भी पढ़ें सेवा संकल्प अभियान का नशा मुक्ति हरियाणा-नमो मैराथन के आयोजन से हुआ आगाज
इसके अलावा, डालनवास गांव में 8 करोड़ 43 लाख 30 हजार की लागत बनने वाले 33 केवी सब स्टेशन, लावन गांव में 6 करोड़ 36 लाख 50 हजार की लागत से बनने वाले जलघर, महेन्द्रगढ शहर के ब्रह्मदेव चौक, माहीचान मोहल्ला व राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल के पास जल भराव वाले स्थानों पर ड्रेनेज सिस्टम के लिए 12 करोड़ 80 लाख 40 हजार की परियोजना, महेन्द्रगढ शहर में सिवरेज सिस्टम के लिए 20 करोड़ 51 लाख 70 हजार की परियोजना, महेन्द्रगढ़ नगर पालिका के 4 करोड़ 36 लाख 87 हजार की लागत से बनने वाले नए भवन तथा महेन्द्रगढ़ किले के 8 करोड़ 83 लाख 98 हजार की लागत से होने वाले जीर्णोद्धार परियोजना का शिलान्यास किया। साथ ही, 26 करोड़ 37लाख की लागत से बनने वाले प्रदेश के 11 स्कूलों के नए भवनों के निर्माण और प्रदेश के 3396 राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक एवं राजकीय उच्च विद्यालयों को 1-1 लाख रुपये प्रति विद्यालय की दर से 33 करोड़ 96 लाख रुपये की खेल अनुदान राशि भी जारी की।
👉नवीनतम समाचार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
Whatsapp Channel 👉 🛑https://whatsapp.com/channel/0029VbBYZTe89inflPnxMQ0A
Whatsapp Group👉 🛑https://chat.whatsapp.com/EK1btmLAghfLjBaUyZMcLK
Telegram Channel👉 🛑https://t.me/punjabikhabarsaarwebsite
☎समाचार और विज्ञापनों के लिए, हमारे व्हाट्सएप नंबर +91 98786-15057 पर संपर्क करें




