मुख्यमंत्री ने अंबाला में नेत्र जांच एवं एनीमिया जांच हेतू लगाए गए शिविर का किया शुभारम्भ

Date:

spot_img

Haryana News : हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने सेवा संकल्प अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग व शिक्षा विभाग के सौजन्य से राजकीय मॉडल सीनियर सैकेंडरी स्कूल, पुलिस लाइन अम्बाला में लगाए गए नेत्र जांच एवं एनीमिया जांच हेतू लगाए गए शिविर का शुभारम्भ किया। इस मौके पर उनके साथ पूर्व मंत्री असीम गोयल नन्यौला विशेष रूप से मौजूद रहे।मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सेवा संकल्प अभियान के तहत लगाए गए शिविर की सराहना करते हुए कहा कि इस शिविर के माध्यम से विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा। विशेषकर बेटियों को इसका लाभ होगा। जो बेटियां एनीमिक है उन्हें डाक्टरों के परामर्श अनुसार दवाई देने का काम किया जाएगा ताकि एनीमिया की कमी दूर हो। इस मौके पर उन्होंने बेटियों को पोषण किट भी वितरित की।इस मौके पर नेत्र जांच शिविर का भी अवलोकन करते हुए मुख्यमंत्री ने उपस्थित चिकित्सकों से विद्यार्थियों के नेत्र जांच संबंधी जो कार्य किए जा रहे थे उसकी भी जानकारी ली।

इसे भी पढ़ें  सेवा संकल्प अभियान का नशा मुक्ति हरियाणा-नमो मैराथन के आयोजन से हुआ आगाज

उन्होंने कहा कि 100-दिवसीय एनीमिया मुक्त भारत अभियान के शुभारम्भ किए जाने का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में एनीमिया की रोकथाम, शीघ्र पहचान एवं जनजागरूकता को और अधिक प्रभावी बनाना हैं।इस अवसर पर पूर्व मंत्री असीम गोयल ने भी सेवा संकल्प अभियान के तहत यहां पर लगे शिविर की सराहना करते हुए कहा कि यहां पर जिन भी विद्यार्थियों की आंखों की जांच का कार्य हुआ है उसके उपरान्त उन्हें चिकित्सकों के परामर्श अनुसार निशुल्क चश्में भी वितरित किए गए है। उन्होनें बताया कि एनीमिया मुक्त अभियान के तहत सभी स्कूलों में स्वास्थ्य विभाग द्वारा बच्चों, किशोरियों के एचबी की जांच की जाएगी और जांच उपरान्त उन्हें पौष्टिक आहार व एनीमिया से बचाव बारे जानकारी भी दी जाएगी।कार्यक्रम के दौरान सिविल सर्जन डॉ रेनू बेरी ने बताया कि 100 दिनों के दौरान जिले में स्वास्थ्य संस्थानों, आंगनवाड़ी केन्द्रों, विद्यालयों तथा समुदाय स्तर पर विभिन्न गतिविधियां की जाएगी। स्वास्थ्य विभाग की टीमों द्वारा लक्षित लाभार्थियों की जांच, उपचार व फॉलोअप पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

👉नवीनतम समाचार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।

Whatsapp Channel 👉 🛑https://whatsapp.com/channel/0029VbBYZTe89inflPnxMQ0A

Whatsapp Group👉 🛑https://chat.whatsapp.com/EK1btmLAghfLjBaUyZMcLK

Telegram Channel👉 🛑https://t.me/punjabikhabarsaarwebsite

☎समाचार और विज्ञापनों के लिए, हमारे व्हाट्सएप नंबर +91 98786-15057 पर संपर्क करें

spot_img
spot_img
spot_img

Share post:

Popular

More like this
Related

ਪੰਜਾਬ ‘ਚ ਵਧੇਗੀ ਠੰਡ! ਅਗਲੇ 7 ਦਿਨ ਮੀਂਹ ਦੀ ਕੋਈ ਸੰਭਾਵਨਾ ਨਹੀਂ

Punjab News : ਪੰਜਾਬ ਵਾਲਿਓ! ਜੇਕਰ ਤੁਸੀਂ ਆਉਣ ਵਾਲੇ...

CM Bhagwant Singh Mann ਵੱਲੋਂ ਪਟਿਆਲਾ ਦੇ 316 ਪਿੰਡਾਂ ਨੂੰ ਪੀਣ ਵਾਲੇ ਸਾਫ਼ ਪਾਣੀ ਦਾ ਤੋਹਫ਼ਾ

👉ਘਨੌਰ ਹਲਕੇ ਵਿੱਚ 432.65 ਕਰੋੜ ਰੁਪਏ ਦੀ ਲਾਗਤ ਨਾਲ...