Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रदेश सरकार सफाई कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए पूरी तरह कृतसंकल्प है। सरकार ने सफाई कर्मचारियों की लगभग एक दर्जन मांगों को स्वीकार कर लिया है, जबकि शेष मांगों पर भी सरकार द्वारा सहानुभूतिपूर्वक और गंभीरता से विचार किया जा रहा है। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी मंगलवार को होडल में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इस दौरान सफाई कर्मचारियों की हड़ताल से संबंधित प्रश्न का उत्तर देते हुए उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारी प्रदेश की स्वच्छता व्यवस्था की महत्वपूर्ण कड़ी हैं और उनके योगदान को सरकार समझती है।
इसे भी पढ़ें शिक्षा वह शक्ति है, जो मनुष्य के भीतर आत्मविश्वास कर उसके चरित्र का निर्माण करती हैं- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
सरकार का प्रयास है कि कर्मचारियों की जायज मांगों का समाधान बातचीत और आपसी सहमति के माध्यम से किया जाए। उन्होंने कहा कि अनेक कर्मचारी काम पर वापस भी आए हैं। उन्होंने सफाई कर्मचारियों से भी अपील की कि वे जनहित को ध्यान में रखते हुए अपना सहयोग बनाए रखें। प्रदेश सरकार सफाई कर्मचारियों की मांगों पर सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ सोच विचार आवश्यक कर रही है। उन्होंने सफाई कर्मचारियों से ड्यूटी पर लौटने का आह्वान किया।इस अवसर पर विधायक श्री हरेंद्र सिंह, विधायक श्री कृष्ण कुमार, पूर्व मंत्री श्री मूलचंद शर्मा उपस्थित रहे।
👉नवीनतम समाचार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
Whatsapp Channel 👉 🛑https://whatsapp.com/channel/0029VbBYZTe89inflPnxMQ0A
Whatsapp Group👉 🛑https://chat.whatsapp.com/EK1btmLAghfLjBaUyZMcLK
Telegram Channel👉 🛑https://t.me/punjabikhabarsaarwebsite
☎समाचार और विज्ञापनों के लिए, हमारे व्हाट्सएप नंबर +91 98786-15057 पर संपर्क करें




