मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई हाई पावर परचेज कमेटी की बैठक

Date:

spot_img

👉ट्रांसफार्मरों के लिए 41 गैस सर्कट ब्रेकर खरीद की स्वीकृति
हिसार में इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर हेतू सलाहाकार नियुक्त
Haryana News:हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में हाई पावर परचेज कमेटी की बैठक हुई। बैठक में तीन एजेंण्डे रखे गए जिसमें से दो एजेण्डों को अंतिम रूप दिया गया।हाई पावर परचेज कमेटी की बैठक में हरियाणा बिजली वितरण निगम के 220 केवी के ट्रांसफार्मरों के लिए एसएफ 6 गैस सर्कट ब्रेकर की खरीद को अनुमति प्रदान की गई।

इसे भी पढ़ें  देवेंद्र सिंह कल्याण ने चुनाव प्रक्रिया पर कड़ी निगरानी के लिए पर्यवेक्षकों को दिए स्पष्ट निर्देश

इन ट्रांसफार्मरों के लिए 41 गैस सर्कट ब्र्रेकर खरीदें जाएगें ताकि किसी भी आपात स्थिति में इनकी नियमित सप्लाई सुनिश्चित की जा सकेगी। इसलिए बिजली वितरण निगम को लगभग 918.4 लाख रुपए की लागत से सर्कट ब्रेकर खरीदे जाएगें।इसी प्रकार हिसार में इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर में इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित करने व नए शहरों के लिए प्रोग्राम मैनेजर के तौर पर काम करने हेतू सलाहाकार की नियुक्ति को भी स्वीकृति प्रदान की गई। इस प्रकार हिसार में बनने वाले मेन्यूफक्चरिंग हब पर कार्य आरम्भ हो जाएगा और जनता को इस हब का जल्द ही लाभ मिलना शुरू हो सकेगा।

इसे भी पढ़ें  विपक्ष ने महिलाओं के अधिकारों के रास्ते में रोड़े अटकाने का काम किया:मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

राज्य सरकार इन नए शहरों को विकसित करने के लिए सलाहाकार नियुक्ति को स्वीकृति प्रदान की गई, जो लगातार तीन साल तक इन हबों के लिए कार्य करने के साथ ही पूर्ण निगरानी रखेंगे।हाई पावर परचेज कमेटी की बैठक में राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री विपुल गोयल, अतिरिक्त मुख्य सचिव जी अनुपमा, आयुक्त एवं सचिव आशिमा बराड़, महानिदेशक उद्योग एवं वाणिज्य डा. यश गर्ग, एमडी एचएसआईआईडीसी सुशील सारवान सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

👉नवीनतम समाचार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।

Whatsapp Channel 👉 🛑https://whatsapp.com/channel/0029VbBYZTe89inflPnxMQ0A

Whatsapp Group👉 🛑https://chat.whatsapp.com/EK1btmLAghfLjBaUyZMcLK

Telegram Channel👉 🛑https://t.me/punjabikhabarsaarwebsite

समाचार और विज्ञापनों के लिए, हमारे व्हाट्सएप नंबर +91 98786-15057 पर संपर्क करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Share post:

Popular

More like this
Related

ਦਿੱਲੀ ਦੇ ਉਪ ਰਾਜਪਾਲ ਨੇ ਕੀਤੀ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਰਾਜਪਾਲ ਨਾਲ ਮੁਲਾਕਾਤ

Chandigarh News:ਦਿੱਲੀ ਦੇ ਲੈਫਟੀਨੈਂਟ ਗਵਰਨਰ, ਸ਼੍ਰੀ ਤਰਨਜੀਤ ਸਿੰਘ ਸੰਧੂ...

ਇਨਸਾਫ਼ ਲਈ ਪੁਲਿਸ ਥਾਣੇ ਆਈ ਔਰਤ ਤੇ ਉਸਦੇ ਪ੍ਰਵਾਰ ਉਪਰ ਹਮਲਾ

Jalandhar News:ਜਿਲਾ ਜਲੰਧਰ ਵਿੱਚ ਇਨਸਾਫ ਲਈ ਪੁਲਿਸ ਸਟੇਸ਼ਨ ਆਈ...

Punjab ‘ਚ ਵਾਪਰੇ ਭਿਆਨਕ ਸੜਕ ਹਾਦਸੇ ਵਿੱਚ 8 ਲੋਕਾਂ ਦੀ ਹੋਈ ਮੌ+ਤ,15 ਜ਼ਖਮੀ

Fazilka News:ਅੱਜ ਸਵੇਰੇ ਫਾਜ਼ਿਲਕਾ ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ ਹਾਈਵੇ ਤੇ ਪਿੰਡ ਜੰਗੇਵਾਲਾ...