Haryana स्टार्टअप फंड ऑफ फंड्स की स्थापना और संचालन की प्रक्रिया को समयबद्ध तरीके से आगे बढ़ाया जाए: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

Date:

spot_img

👉मुख्यमंत्री ने हरियाणा स्टार्टअप फंड ऑफ फंड्स की प्रगति की समीक्षा की
Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में प्रस्तावित हरियाणा स्टार्टअप फंड ऑफ फंड्स (FoF) को लेकर सचिवालय में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में 2 हजार करोड़ रुपये के कोष के साथ प्रस्तावित फंड को क्रियान्वित करने की दिशा में हुई प्रगति की समीक्षा की गई तथा प्रदेश में तेजी से विकसित हो रहे स्टार्टअप इकोसिस्टम पर विस्तृत विचार-विमर्श हुआ।मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा में नवाचार और उद्यमिता के क्षेत्र में लगातार हो रही प्रगति को देखते हुए स्टार्टअप्स को उनके विकास के विभिन्न चरणों में वित्तीय सहायता उपलब्ध करवाने के लिए एक मजबूत वित्तीय तंत्र तैयार करना जरूरी है।उन्होंने कहा कि स्टार्टअप्स की सफलता में समय पर पूंजी की उपलब्धता एक महत्वपूर्ण कारक है।

इसे भी पढ़ें  एक लाख से अधिक जनसंख्या वाले शहरों के बाहर बनाए जाएंगे रिंग रोड़,मुख्यमंत्री ने दी मंजूरी

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि हरियाणा स्टार्टअप फंड ऑफ फंड्स की स्थापना और संचालन की प्रक्रिया को समयबद्ध तरीके से आगे बढ़ाया जाए।मुख्यमंत्री ने कहा कि यह फंड प्रदेश में निवेश को बढ़ावा देने, नवाचार को प्रोत्साहित करने, निजी पूंजी को आकर्षित करने तथा हरियाणा से उभर रहे उच्च क्षमता वाले स्टार्टअप्स को सहयोग प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।उन्होंने कहा कि राज्य सरकार उद्यमिता और नवाचार को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने फंड को जल्द से जल्द क्रियान्वित करने और इसके निर्धारित उद्देश्यों को प्रभावी ढंग से हासिल करने पर जोर दिया। बैठक के दौरान हरियाणा वेंचर कैपिटल फंड को लेकर भी कई पहलुओं पर चर्चा हुई।बैठक में मुख्य सचिव श्री अनुराग रस्तोगी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री अरुण गुप्ता, उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के महानिदेशक डॉ. यश गर्ग, सीए श्रीमती रश्मी खेतरपाल सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

👉नवीनतम समाचार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।

Whatsapp Channel 👉 🛑https://whatsapp.com/channel/0029VbBYZTe89inflPnxMQ0A

Whatsapp Group👉 🛑https://chat.whatsapp.com/EK1btmLAghfLjBaUyZMcLK

Telegram Channel👉 🛑https://t.me/punjabikhabarsaarwebsite

समाचार और विज्ञापनों के लिए, हमारे व्हाट्सएप नंबर +91 98786-15057 पर संपर्क करें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img
spot_img

Share post:

Popular

More like this
Related

एक लाख से अधिक जनसंख्या वाले शहरों के बाहर बनाए जाएंगे रिंग रोड़,मुख्यमंत्री ने दी मंजूरी

👉फाइनेंशियल मॉडल फॉर स्टेट कंट्रीब्यूशन को लेकर हुई बैठक हिसार,...

ਅੰਤਰਰਾਸ਼ਟਰੀ ਹਥਿਆਰਾਂ ਅਤੇ ਨਸ਼ੇ ਦੀ ਤਸਕਰੀ ਖਿਲਾਫ ਫਾਲਿਜਕਾ ਪੁਲਿਸ ਦੀ ਇੱਕ ਹੋਰ ਵੱਡੀ ਕਾਰਵਾਈ

👉ਥਾਣਾ ਸਦਰ ਫਾਜਿਲਕਾ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਗਸ਼ਤ ਦੌਰਾਨ 3 ਤਸਕਰ...

Malwa College Bathinda ਵੱਲੋਂ 9/11 ਦੇ ਪੀੜਤਾਂ ਦੀ ਯਾਦ ਨੂੰ ਸਮਰਪਿਤ ਖੂਨਦਾਨ ਕੈਂਪ

Bathinda News: Malwa College Bathinda ਵੱਲੋਂ ਰੈੱਡ ਰਿਬਨ ਕਲੱਬ...