👉तिरंगा यात्रा में गूंजा भारत माता का जयघोष, राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा पानीपत ग्रामीण
Haryana News: हरियाणा के शिक्षा मंत्री श्री महीपाल ढांडा के नेतृत्व में वीरवार को पानीपत ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता के अभिनंदन समारोह का भी आयोजन किया गया। हाथों में तिरंगा लिए बड़ी संख्या में नागरिक, युवा, भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता यात्रा में शामिल हुए और पूरे मार्ग पर राष्ट्रभक्ति का जोश देखने को मिला।तिरंगा यात्रा का शुभारंभ सेक्टर-13-17 स्थित श्याम कमल जिला भाजपा कार्यालय से हुआ। यात्रा सेक्टर-13-17, अंसल, नूरवाला अड्डा और बरसत रोड से होते हुए जिला सचिवालय स्थित शहीद स्मारक पर पहुंची,जहां शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
इसे भी पढ़ें 👉 हरियाली तीज महोत्सव में गूंजा नारी सम्मान, संस्कृति और सशक्तिकरण का संदेश
यात्रा के दौरान माहौल पूरी तरह देशभक्ति से ओत-प्रोत रहा। युवा मोटरसाइकिलों पर तिरंगा लेकर आगे बढ़ते दिखाई दिए, वहीं बड़ी संख्या में नागरिक पैदल यात्रा में शामिल हुए। जगह-जगह लोगों ने यात्रा का स्वागत किया। युवाओं ने पूरे उत्साह के साथ भारत माता की जय और राष्ट्रभक्ति के नारों से वातावरण गुंजायमान कर दिया। तिरंगे लहराते युवाओं और नागरिकों की मौजूदगी ने यात्रा को भव्य स्वरूप प्रदान किया।इस दौरान शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा ने कहा कि तिरंगा केवल हमारे हाथ में लहराने वाला ध्वज नहीं, बल्कि देश की आन, बान और शान का प्रतीक है।
इसे भी पढ़ें 👉 Haryana Vidhan Sabha का मानसून सत्र 27 अगस्त से होगा आरंभ
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर देशभर में चल रहे तिरंगा अभियान का उद्देश्य प्रत्येक नागरिक के मन में राष्ट्र के प्रति गर्व और जिम्मेदारी की भावना को और मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि आज पानीपत ग्रामीण में उमड़ा जनसैलाब यह संदेश दे रहा है कि देश की एकता, अखंडता और सम्मान के लिए हर नागरिक पूरी तरह प्रतिबद्ध है। युवा शक्ति राष्ट्र निर्माण की सबसे बड़ी ताकत है और हमें अपने वीर शहीदों के बलिदान को याद करते हुए विकसित, सशक्त और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण का संकल्प लेना चाहिए।यात्रा में मेयर कोमल सैनी, पूर्व मेयर अवनीत कौर, सांसद प्रतिनिधि गजेंद्र सलूजा, जिला परिषद चेयरमैन ज्योति शर्मा व अन्य गणमान्य़ लोग मौजूद रहे।
👉नवीनतम समाचार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
Whatsapp Channel 👉 🛑https://whatsapp.com/channel/0029VbBYZTe89inflPnxMQ0A
Whatsapp Group👉 🛑https://chat.whatsapp.com/EK1btmLAghfLjBaUyZMcLK
Telegram Channel👉 🛑https://t.me/punjabikhabarsaarwebsite
☎समाचार और विज्ञापनों के लिए, हमारे व्हाट्सएप नंबर +91 98786-15057 पर संपर्क करें






