पंजाब में भाजपा की सरकार बनने पर नशा बेचने वालों को बाहर करेंगे : मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी

Date:

spot_img

👉नशे की गिरफ़्त में फंसे युवाओं को भी नशा छुडवायेंगे
👉पंजाब के अमृतसर के रामपुरा में मीडिया के सवालों का दिया ज़वाब
Amritsar News:हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि पंजाब में भाजपा के सत्ता में आने के बाद नशा बेचने वालों को राज्य से बाहर खदेड़ दिया जाएगा , साथ ही जो युवा नशे की गिरफ़्त में फंसे हुए हैं उनका नशा छुड़वाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया जाएगा। यही नहीं पंजाब में फैली गुंडागर्दी को ख़त्म करके स्वच्छ प्रशासन देंगे।श्री सैनी आज पंजाब के अमृतसर के रामपुरा में मीडिया के सवालों का ज़वाब दे रहे थे।उन्होंने पंजाब की “आप सरकार” पर चुनावी वायदा खिलाफी का आरोप लगाया और कहा आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने पिछले विधानसभा चुनाव के दौरान राज्य में ईमानदार शासन देने का वायदा किया था , लेकिन ये सरकार तो पूर्व की कांग्रेस सरकार से भी ज्यादा बड़ी भ्रष्टाचारी निकली। पिछले दिनों एक टॉवर से नोट उड़े थे , सब लोग जानते हैं , ये कहाँ से आये ?

इसे भी पढ़ें   ‘विकसित भारत-विकसित हरियाणा’ के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा हरियाणा: नायब सिंह सैनी

उन्होंने कहा कि इन्होने युवाओं को रोजगार देने का वायदा किया था , लेकिन आज आप-पार्टी के एमएलए तथा मंत्रियों के रिश्तेदार तथा उनके इर्द-गिर्द वाले ही नौकरी पा रहे हैं , राज्य का मेहनती युवा अपने आपको ठगा-सा महसूस कर रहा है।श्री नायब सिंह सैनी ने पिछले दिनों स्वास्थ्य विभाग में पदों की निकली भर्ती लिस्ट का जिक्र करते हुए कहा कि पंजाब सरकार ने खुद कोर्ट के समक्ष स्वीकार किया है कि उनसे गलती हुई है। उन्होंने कहा कि युवा ही नहीं महिला और कर्मचारी वर्ग भी राज्य सरकार से परेशान है। कोर्ट के आदेश के बाद भी कर्मचारियों को उनका डीए नहीं दिया जा रहा है। यही नहीं उनको वेतन भी देरी से मिल रहा है।उन्होंने बताया कि हरियाणा में जहाँ हर जिला में मेडिकल कॉलेज खोला जा रहा है , वहीँ पंजाब में कितने कॉलेज खोले हैं पंजाब के मुख्यमंत्री इसका जवाब दें। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में पंजाब के लोग प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की नीतियों पर विश्वास जताते हुए पंजाब में भाजपा को सत्ता में लाएंगे तो हरियाणा की सभी कल्याणकारी नीतियों को पंजाब में भी लागू करेंगे।

👉नवीनतम समाचार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।

Whatsapp Channel 👉 🛑https://whatsapp.com/channel/0029VbBYZTe89inflPnxMQ0A

Whatsapp Group👉 🛑https://chat.whatsapp.com/EK1btmLAghfLjBaUyZMcLK

Telegram Channel👉 🛑https://t.me/punjabikhabarsaarwebsite

समाचार और विज्ञापनों के लिए, हमारे व्हाट्सएप नंबर +91 98786-15057 पर संपर्क करें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img
spot_img

Share post:

Popular

More like this
Related

राम नाम मनुष्य को कठिन परिस्थितियों में भी सही मार्ग चुनने की शक्ति देता है : मुख्यमंत्री

👉पंजाब के अमृतसर के रामपुरा स्थित सुलहाकुल मंदिर में...

ਭਿਆਨਕ ਸੜਕ ਹਾਦਸੇ ਵਿੱਚ DIG ਦੀ ਦਰਦਨਾਕ ਮੌ*ਤ, ਡਰਾਈਵਰ ਨੇ ਵੀ ਤੋੜਿਆ ਦਮ

Rupnagar News: ਬੀਤੇ ਕੱਲ ਉੱੱਤਰ ਪ੍ਰਦੇਸ਼ ਦੇ ਸਹਾਰਨਪੁਰ ਇਲਾਕੇ...

SSD Girls College Bathinda ਵਿਖੇ ਅਜ਼ਾਦੀ ਦਿਹਾੜਾ ਉਤਸ਼ਾਹ ਨਾਲ ਮਨਾਇਆ

Bathinda News: SSD Girls College Bathinda ਵਿਖੇ ਅਜ਼ਾਦੀ ਦਿਹਾੜੇ...