Thursday, April 16, 2026
spot_img
spot_img

नायब सरकार एमएसपी पर एक-एक दाने की खरीद सुनिश्चित कर रही- डॉ अरविंद शर्मा

Date:

spot_img

👉कैबिनेट मंत्री ने गोहाना अनाज मंडी में गेहूं खरीद प्रक्रिया का जायजा लेकर अधिकारियों को दिए निर्देश
👉किसान, आढ़तियों को किसी प्रकार की परेशानी न होने दी जाए
Haryana News:हरियाणा के सहकारिता मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में सरकार, प्रशासन किसान भाईयों की फसल के एक-एक दाने की खरीद एमएसपी पर सुनिश्चित की जा रही है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसानों को बायोमीट्रिक गेट पास से लेकर फसल खरीद और उठान की प्रक्रिया में कोई परेशानी न होने दी जाए।

इसे भी पढ़ें  बाबा साहेब ने देश को एकता के सूत्र में बांधने का किया कार्य- कृष्ण बेदी

डॉ अरविंद शर्मा ने गोहाना अनाज मंडी का औचक निरीक्षण कर मंडी में गेहूं की ढेरियों पर जाकर माप तौल को जांचा। उन्होंने मार्किट कमेटी के साथ-साथ खरीद प्रक्रिया से जुड़ी एजेंसी वेयरहाउस और हैफेड को स्पष्ट निर्देश दिए कि खरीद प्रक्रिया को पारदर्शिता से पूरा किया जाए और किसी भी किसान भाई को कोई परेशानी न होने दी जाए। उन्होंने मार्किट कमेटी सचिव, हैफेड मैनेजर, वेयरहाउस मैनेजर को ठेकेदार एजेंसी के साथ मिलकर समय पर गेहूं उठान को सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए।

👉नवीनतम समाचार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।

Whatsapp Channel 👉 🛑https://whatsapp.com/channel/0029VbBYZTe89inflPnxMQ0A

Whatsapp Group👉 🛑https://chat.whatsapp.com/EK1btmLAghfLjBaUyZMcLK

Telegram Channel👉 🛑https://t.me/punjabikhabarsaarwebsite

समाचार और विज्ञापनों के लिए, हमारे व्हाट्सएप नंबर +91 98786-15057 पर संपर्क करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

spot_img
spot_img

Popular

More like this
Related

ਹੱਦਬੰਦੀ ਪੰਜਾਬ ਵਰਗੇ ਸੂਬਿਆਂ ‘ਤੇ ਭਾਜਪਾ ਦਾ ਲੁੱਕ ਕੇ ਹਮਲਾ: ਰਾਜਾ ਵੜਿੰਗ

👉ਸਿਆਸੀ ਭੇਦਭਾਵ ਖ਼ਿਲਾਫ਼ ਵੱਡੇ ਪੱਧਰ 'ਤੇ ਜਨ ਅੰਦੋਲਨ ਕਰਨ...

ਟਰੇਡਰਜ਼ ਕਮਿਸ਼ਨ ਦੀ ਬੈਠਕ ਮੌਕੇ ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਨੇ ਕੀਤਾ ਸ਼ਿਕਾਇਤਾਂ ਦਾ ਨਿਪਟਾਰਾ

👉ਕਿਹਾ, ਭਗਵੰਤ ਮਾਨ ਸਰਕਾਰ ਨੇ ਵਪਾਰੀਆਂ ਦੀਆਂ ਸਮੱਸਿਆਵਾਂ ਦੇ...