Haryana News:हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हाइड्रोजन ट्रेन ‘संकल्प से सिद्धि’ की यात्रा का जीवंत उदाहरण है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत का जो संकल्प लिया गया है, आज वह आधुनिक तकनीक, हरित ऊर्जा और आत्मनिर्भर भारत के रूप में सिद्धि की ओर बढ़ रहा है।मुख्यमंत्री ने कहा कि हाइड्रोजन ट्रेन केवल परिवहन का नया माध्यम नहीं, बल्कि भारत की नई सोच, नई तकनीक और स्वदेशी क्षमता का प्रतीक है। यह परियोजना बताती है कि जब संकल्प मजबूत हो तो सिद्धि निश्चित होती है। ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा देने वाली यह पहल पर्यावरण संरक्षण, ऊर्जा आत्मनिर्भरता और आर्थिक समृद्धि के नए द्वार खोलेगी।
इसे भी पढ़ें केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल की पहल से चानौत गांव के पेयजल मामले का हुआ समाधान,चार इंच की नई टी को मिली मंजूरी
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत आधुनिक, स्वच्छ और आत्मनिर्भर परिवहन व्यवस्था की दिशा में तेज़ी से आगे बढ़ रहा है। हाइड्रोजन ट्रेन परियोजना इसी संकल्प का प्रतीक है, जो विकसित भारत की नई पहचान बनेगी।श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि जींद से जुड़ा यह महत्वपूर्ण प्रकल्प हरियाणा के लिए गर्व का विषय है। यह प्रदेश को अत्याधुनिक रेल तकनीक के क्षेत्र में नई पहचान देगा और विकसित हरियाणा से विकसित भारत के लक्ष्य को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इससे न केवल प्रदेश को आधुनिक रेल तकनीक का लाभ मिलेगा, बल्कि जींद और आसपास के क्षेत्रों में विकास, रोजगार तथा औद्योगिक गतिविधियों को भी नई गति मिलेगी।
इसे भी पढ़ें स्वदेशी तकनीक और डिजाइन का अनूठा उदाहरण है देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेनसेट: मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा सरकार प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के विजन को धरातल पर उतारने के लिए प्रतिबद्ध है। हाइड्रोजन ट्रेन इस बात का प्रमाण है कि भारत अब केवल भविष्य की तकनीकों का उपभोक्ता नहीं, बल्कि उन्हें अपनाने और आगे बढ़ाने वाला अग्रणी राष्ट्र बन रहा है।उन्होंने कहा कि संकल्प से सिद्धि की यह यात्रा विकसित भारत की पहचान बनेगी, जहां नवीन तकनीक, ग्रीन एनर्जी, आत्मनिर्भरता और स्वदेशी संकल्प देश की प्रगति के मजबूत आधार बनेंगे।
👉नवीनतम समाचार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
Whatsapp Channel 👉 🛑https://whatsapp.com/channel/0029VbBYZTe89inflPnxMQ0A
Whatsapp Group👉 🛑https://chat.whatsapp.com/EK1btmLAghfLjBaUyZMcLK
Telegram Channel👉 🛑https://t.me/punjabikhabarsaarwebsite
☎समाचार और विज्ञापनों के लिए, हमारे व्हाट्सएप नंबर +91 98786-15057 पर संपर्क करें





