राज्य मंत्री गौरव गौतम ने राष्ट्रीय ग्रेडिंग में श्रेष्ठ स्थान पाने वाली प्रदेश की 5 सरकारी आईटीआई को किया सम्मानित

Date:

spot_img

👉’पीएम सेतु योजना’ के तहत 20 हजार युवाओं को हुनरमंद बनाकर सम्मानजनक रोजगार से जोड़ेगा विभाग: गौरव गौतम
👉युवाओं के कौशल विकास और नए रोजगार सृजन के लिए राज्य सरकार पूरी तरह से प्रतिबद्ध
👉विश्व युवा कौशल दिवस पर 60 नवनियुक्त प्रिंसिपलों को वितरित किए गए नियुक्ति पत्र, ‘युवा संवाद’ पत्रिका का विमोचन
Haryana News:हरियाणा के युवा एवं उद्यमिता राज्य मंत्री श्री गौरव गौतम ने आज पंचकूला स्थित हरियाणा कौशल रोजगार निगम ( एचकेआरएन) के सभागार में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में हरियाणा की 5 सरकारी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) को राष्ट्रीय स्तर की ग्रेडिंग में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर सम्मानित किया। यह समारोह विश्व युवा कौशल दिवस के शुभ अवसर पर आयोजित किया गया था, जिसका उद्देश्य राज्य के तकनीकी और व्यावहारिक शिक्षा ढांचे की इस अभूतपूर्व उपलब्धि को रेखांकित करना था।इस दौरान राज्य मंत्री श्री गौरव गौतम ने प्रदेशवासियों और युवाओं को ‘विश्व युवा कौशल दिवस’ की बधाई व शुभकामनाएं दी और कहा कि ‘पीएम सेतु योजना’ के अंतर्गत विभाग का लक्ष्य प्रदेश के 20 हजार युवाओं को देश की अग्रणी व प्रतिष्ठित औद्योगिक कंपनियों के साथ जोड़ना है।

इसे भी पढ़ें  संकल्प से सिद्धि का सशक्त प्रतीक है हाइड्रोजन ट्रेन:मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

इस योजना के माध्यम से युवाओं को उद्योगों की तात्कालिक मांग के अनुसार आधुनिक विधाओं में निपुण किया जाएगा, जिससे वे सीधे रोजगार प्राप्त कर सकें।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के कुशल नेतृत्व में राज्य सरकार युवाओं के कौशल विकास और उनके लिए रोजगार के बेहतर अवसर सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।इस अवसर पर राज्य मंत्री ने राष्ट्रीय स्तर पर देश में हरियाणा का नाम रोशन करने वाली 5 राजकीय आईटीआई संस्थानों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए विशेष रूप से सराहा और बधाई दी। गर्वंमेंट आईटीआई बोड़िया खेड़ा (फतेहाबाद) – राष्ट्रीय स्तर पर 5वां स्थान, गर्वंमेंट आईटीआई बरवाला (हिसार) – राष्ट्रीय स्तर पर 6वां स्थान, गर्वंमेंट आईटीआई कैथल – राष्ट्रीय स्तर पर 7वां स्थान, गर्वंमेंट आईटीआई पिहोवा – राष्ट्रीय स्तर पर 8वां स्थान, राजकीय महिला आईटीआई सिरसा – राष्ट्रीय स्तर पर 9वां स्थान हासिल किया है।कार्यक्रम के दौरान राज्य मंत्री ने विभाग की महत्वाकांक्षी व मार्गदर्शक “युवा संवाद” पत्रिका का भी अनावरण किया।

इसे भी पढ़ें  केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल की पहल से चानौत गांव के पेयजल मामले का हुआ समाधान,चार इंच की नई टी को मिली मंजूरी

इसके साथ ही, प्रशिक्षण और प्रशासनिक स्तर को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के उद्देश्य से उन्होंने पारदर्शी प्रक्रिया से चयनित 60 नवनियुक्त प्रिंसिपलों को नियुक्ति पत्र सौंपे। उन्होंने सभी नवनियुक्त अधिकारियों को पूरी निष्ठा, मेहनत और लगन के साथ आईटीआई में प्रशिक्षण की गुणवत्ता सुधारने के लिए प्रेरित किया।श्री गौरव गौतम ने कहा कि वर्तमान युग में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) से लेकर आधुनिक तकनीकी अनुप्रयोगों तक और उन्नत तकनीक से लेकर पारंपरिक सिविल इंजीनियरिंग तक, हर क्षेत्र पूरी तरह हुनर (स्कील) पर आधारित हो गया है। आज के समय में केवल डिग्री नहीं, बल्कि कौशल ही सबसे बड़ा हथियार है। कौशल युक्त युवा ही समृद्ध प्रदेश और आत्मनिर्भर भारत की मजबूत नींव हैं। केंद्र व राज्य सरकार का साझा लक्ष्य है कि प्रदेश के ‘हर हाथ को हुनर’ मिले ताकि प्रत्येक युवा एक विकसित भारत के निर्माण का आधार बन सके।इस अवसर पर हरियाणा कौशल विकास मिशन के एचएसडीएम निदेशक श्री सत्येंद्र दूहन, प्रबंध निदेशक (एमडी) श्री राजेश गोयल, अतिरिक्त निदेशक श्रीमती कमलप्रीत कौर, श्री संजीव शर्मा तथा सहायक निदेशक श्री मनोज सैनी व अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

👉नवीनतम समाचार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।

Whatsapp Channel 👉 🛑https://whatsapp.com/channel/0029VbBYZTe89inflPnxMQ0A

Whatsapp Group👉 🛑https://chat.whatsapp.com/EK1btmLAghfLjBaUyZMcLK

Telegram Channel👉 🛑https://t.me/punjabikhabarsaarwebsite

☎समाचार और विज्ञापनों के लिए, हमारे व्हाट्सएप नंबर +91 98786-15057 पर संपर्क करें

spot_img
spot_img

Share post:

Popular

More like this
Related

ਜਨਕਪੁਰ ’ਚ ਸਜਿਆ ਸੀਤਾ ਸਵੰਬਰ, ਸ੍ਰੀ ਰਾਮ ਨੇ ਤੋੜਿਆ ਸ਼ਿਵ ਧਨੁਸ਼; ਮੰਚਨ ਨੇ ਮੋਹਿਆ ਦਰਸ਼ਕਾਂ ਦਾ ਮਨ

Mohali News: ਰਾਮਲੀਲਾ ਅਤੇ ਦੁਸਹਿਰਾ ਗਰਾਊਂਡ, ਫੇਜ਼-1, ਮੋਹਾਲੀ ਵਿਖੇ...

Bathinda Police ਨੇ ਥਾਣਿਆਂ ‘ਚ ਕਬਾੜ ਬਣ ਰਹੇ ਵਹੀਕਲਾਂ ਦੀ ਨਿਲਾਮੀ ਕਰਕੇ 55 ਲੱਖ ‘ਵੱਟੇ’

👉335 ਫੈਸਲਾਸ਼ੁਦਾ ਮੁਕੱਦਮਿਆਂ ਵਿੱਚ ਬਰਾਮਦ 384 ਵਹੀਕਲ ਖੁੱਲੀ ਬੋਲੀ...

ਰਾਜਾ ਵੜਿੰਗ ਨੇ ਮਾਨਸਾ ਵਿੱਚ ਪਰਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਝੋਟਾ ਦੇ ਪਰਿਵਾਰ ਨਾਲ ਕੀਤੀ ਮੁਲਾਕਾਤ

👉ਨਸ਼ਿਆਂ ਦੇ ਸੰਕਟ ਅਤੇ ਵਿਗੜ ਰਹੀ ਕਾਨੂੰਨ ਵਿਵਸਥਾ ਲਈ...