👉निकाय चुनाव में जीत दर्ज करने पर मुख्यमंत्री ने दी सभी को शुभकामनाएं
Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने निकाय चुनाव में जीत दर्ज करने पर सभी विजयी उम्मीदवारों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि आम जनता ने निकाय चुनाव में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी की नीतियों पर जीत की मुहर लगाई है। मुख्यमंत्री बुधवार को नई दिल्ली स्थित हरियाणा भवन में मीडिया से बातचीत कर रहे थे।
इसे भी पढ़ें 👉 मुख्यमंत्री ने खरीफ फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य बढ़ाने का किया स्वागत
इस मौके पर विकास एवं पंचायत मंत्री श्री कृष्ण लाल पंवार भी मौजूद रहे।मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद है, उनके नेतृत्व में नॉन स्टॉप भारतीय जनता पार्टी की सरकारें बन रही हैं। प्रधानमंत्री की नीतियों पर लगातार आम जनता का विश्वास बढ़ता जा रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस लगातार झूठ का सहारा लेकर लोगों के बीच में जाती है। लोग कांग्रेस के चेहरे को जान गई है।
इसे भी पढ़ें 👉 Haryana News: ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਨਾਇਬ ਸਿੰਘ ਸੈਣੀ ਦੀ ਪ੍ਰਧਾਨਗੀ ਹੇਠ ਹਰਿਆਣਾ ਉੱਦਮ ਪ੍ਰੋਤਸਾਹਨ ਬੋਰਡ ਦੀ 19ਵੀਂ ਮੀਟਿੰਗ ਹੋਈ
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जो कहते हैं, उसे पूरा करते हैं। उनके नेतृत्व में पश्चिम बंगाल में ऐतिहासिक जीत दर्ज की, असम में भारी बहुमत से भाजपा ने जीत दर्ज की। इसी तरह हरियाणा में हुए निकाय चुनाव में एकतरफा जीत दर्ज की गई है।मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि जनता ने चुनावों में कांग्रेस के चेहरे से नकाब उतारा है। कांग्रेस झूठ बोलने का काम करती है। जनता ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी की नीतियों पर विश्वास जताया है।
👉नवीनतम समाचार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
Whatsapp Channel 👉 🛑https://whatsapp.com/channel/0029VbBYZTe89inflPnxMQ0A
Whatsapp Group👉 🛑https://chat.whatsapp.com/EK1btmLAghfLjBaUyZMcLK
Telegram Channel👉 🛑https://t.me/punjabikhabarsaarwebsite
☎समाचार और विज्ञापनों के लिए, हमारे व्हाट्सएप नंबर +91 98786-15057 पर संपर्क करें





