Tuesday, May 19, 2026
spot_img
spot_img
spot_img

कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से की शिष्टाचार भेंट

Date:

spot_img

👉प्रदेश के विकास, सडक़ नेटवर्क और जनहित परियोजनाओं पर हुई विस्तृत चर्चा

Haryana News: केंद्रीय सडक़ परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी से लोक निर्माण एवं जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री श्री रणबीर गंगवा ने मंगलवार को नई दिल्ली स्थित उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट कर विभिन्न जनहित एवं विकास संबंधी विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की। इस दौरान प्रदेश में सडक़ अवसंरचना को और अधिक सुदृढ़ बनाने, आधुनिक परिवहन सुविधाओं के विस्तार तथा बेहतर कनेक्टिविटी को लेकर कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर विचार-विमर्श हुआ। इसके अतिरिक्त प्रदेश से गुजरने वाले विभिन्न राष्टï्रीय राजमार्ग के कुछ स्थानों पर ऑवरब्रिज और अंडरपास बनाए जाने के संबंध में भी चर्चा की गई।

इसे भी पढ़ें 👉मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने नागरिक संसाधन सूचना विभाग (क्रिड) के कार्यों की समीक्षा की

बैठक में प्रदेश के समग्र विकास से जुड़े विषयों के संबंध में राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं, नई सडक़ योजनाओं तथा ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों को बेहतर सडक़ नेटवर्क से जोडऩे के प्रयासों पर विशेष जोर दिया गया। इसके साथ ही जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और आमजन को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने को लेकर भी सार्थक संवाद हुआ। उन्होंने कहा कि मजबूत सड़क और परिवहन व्यवस्था किसी भी प्रदेश के आर्थिक एवं सामाजिक विकास की आधारशिला होती है। बेहतर कनेक्टिविटी से जहां व्यापार और उद्योग को बढ़ावा मिलता है, वहीं आम नागरिकों को भी आवागमन में बड़ी सुविधा प्राप्त होती है। केंद्र सरकार द्वारा देशभर में आधुनिक सड़क अवसंरचना के निर्माण को प्राथमिकता दिए जाने से विकास कार्यों को नई गति मिली है।

इसे भी पढ़ें 👉 यमुना में गिरने वाले नालों की मैपिंग के लिए होगा जोन-वाइज ड्रोन सर्वे

मुलाकात के दौरान केंद्रीय मंत्री श्री नितिन गडकरी के नेतृत्व और कार्यशैली की सराहना करते हुए कैबिनेट मंत्री श्री रणबीर गंगवा ने कहा कि उनका मार्गदर्शन सदैव प्रेरणादायी रहा है। देशभर में एक्सप्रेस-वे, हाईवे और आधुनिक सड़क परियोजनाओं के माध्यम से उन्होंने विकास की नई सोच को मजबूत किया है। जनसेवा के प्रति उनका समर्पण जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं को निरंतर नई ऊर्जा प्रदान करता है। बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई, जिसमें प्रदेश के विकास को लेकर सकारात्मक और दूरगामी योजनाओं पर चर्चा की गई।

👉नवीनतम समाचार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
Whatsapp Channel 👉 🛑https://whatsapp.com/channel/0029VbBYZTe89inflPnxMQ0A
Whatsapp Group👉 🛑https://chat.whatsapp.com/EK1btmLAghfLjBaUyZMcLK
Telegram Channel👉 🛑https://t.me/punjabikhabarsaarwebsite
☎️समाचार और विज्ञापनों के लिए, हमारे व्हाट्सएप नंबर +91 98786-15057 पर संपर्क करें

spot_img

Share post:

spot_img

Popular

More like this
Related

MC Election; Bathinda ‘ਚ 227 ਨਾਮਜ਼ਦਗੀ ਪੱਤਰ ਲਏ ਵਾਪਿਸ, 82 ਦੇ ਕਾਗਜ਼ ਰੱਦ

👉ਨਗਰ ਨਿਗਮ ਬਠਿੰਡਾ ਲਈ 240, ਨਗਰ ਕੌਂਸਲਾਂ ਲਈ 234...

Big News: Bathinda ‘ਚ AAP ਦੇ ਸਾਬਕਾ Mayor ਪਦਮਜੀਤ ਮਹਿਤਾ ਬਿਨਾਂ ਮੁਕਾਬਲਾ ਜੇਤੂ

Bathinda News: Bathinda Municipal Corporation Election; ਅਗਾਮੀ 26 ਮਈ...

यमुना में गिरने वाले नालों की मैपिंग के लिए होगा जोन-वाइज ड्रोन सर्वे

👉दिल्ली में प्रदूषित जल प्रवाह रोकने के लिए हरियाणा...