Wednesday, May 20, 2026
spot_img
spot_img
spot_img

अहीरवाल के शहीदों की स्मृति में नसीबपुर में बनेगा भव्य शहीद स्मारक: मुख्यमंत्री

Date:

spot_img

Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि भारत की आजादी की लड़ाई में अहीरवाल के संघर्ष व बलिदान को दुनिया के सामने लाने के लिए नारनौल के नसीबपुर में भव्य शहीद स्मारक का निर्माण किया जाएगा। इसके माध्यम से अधिक से अधिक व्यक्ति यहां आकर अहीरवाल के शहीदों के बलिदान से रूबरू हो सकेंगे।मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने यह बात बुधवार को हरियाणा सिविल सचिवालय में नसीबपुर में बनने वाले शहीद स्मारक के संबंध में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही। इस दौरान उनके समक्ष एक प्रजेंटेशन दी गई। मुख्यमंत्री ने शहीद स्मारक के डिजाईन, कंसेप्ट व निर्माण आदि के संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश दिए।श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि नसीबपुर में 42 कनाल 10 मरला क्षेत्रफल में भव्य शहीद स्मारक का निर्माण करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि शहीद स्मारक में 500-600 लोगों के लिए ओपन एयर थियेटर, लाईट एंड साउंड शो का प्रावधान, 6 गैलरी, ऑडिटोरियम, एडमिन ब्लॉक सहित अन्य निर्माण कार्य करवाए जाएंगे।मुख्यमंत्री ने कहा कि शहीद स्मारक के बीच में आने वाले तालाब का जीर्णाद्धार करके इसे भी दर्शनीय बनाया जाएगा और इसके पानी को स्वच्छ रखने के लिए अलग से एसटीपी लगाया जाएगा। उन्होंने कहा कि शहीद स्मारक परिसर में एक विशाल तिरंगा झंडा स्थापित करवाया जाएगा जो यहां आने वालों के मन में राष्ट्रभक्ति की भावना पैदा करेगा। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि शहीद स्मारक में ग्रीनरी का विशेष ध्यान रखा जाए तथा गाड़ियों की पार्किंग के लिए भी समुचित प्रबंध किए जाएं ताकि यहां आने वाले दर्शकों को किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े।

इसे भी पढ़ें 👉 हरियाणा श्वेत क्रांति से स्वीट क्रांति की ओर अग्रसर, 2030 तक 15,500 मीट्रिक टन शहद उत्पादन का लक्ष्य-मुख्यमंत्री

श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि अहीरवाल की धरती हमेशा से ही दिल्ली की रक्षा कवच रही है और यह स्वतंत्रता के उद्घोष की भूमि है। उन्होंने कहा कि यहां के जवानों में न केवल स्वतंत्रता संग्राम में बल्कि उससे पहले व बाद में हुई सभी प्रकार की लड़ाइयों व युद्धों में अपनी मातृभूमि की रक्षा हेतु बलिदान दिए हैं। उन्होंने कहा कि इस शहीद स्मारक में सभी कालखंडों में देश के लिए बलिदान देने वाले अहीरवाल के सभी शहीदों के नाम उजागर किए जाएंगे।सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के महानिदेशक श्री केएम पांडुरंग ने बताया कि नसीबपुर के शहीद स्मारक का प्रभावी डिजाईन व कंसेप्ट तैयार करवाने के लिए कंसल्टेंसी फर्म का चयन किया जा चुका है। उन्होंने परियोजना की विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि कंसल्टेंसी फर्म आज की बैठक में माननीय मुख्यमंत्री द्वारा दिए गए निर्देशों तथा कमेटी के सुझावों के आधार पर डिजाईनों के नए विकल्पों का प्रस्तुतिकरण करेेगी। इसके बाद जो डिजाईन माननीय मुख्यमंत्री द्वारा फाइनल किया जाएगा उसी के अनुरूप नसीबरपुर के शहीद स्मारक का निर्माण कार्य शुरू करवाया जाएगा।इस अवसर पर उद्योग एवं वाणिज्य, पर्यावरण, तथा सैनिक एवं अर्धसैनिक कल्याण मंत्री राव नरबीर सिंह, स्वास्थ्य मंत्री सुश्री आरती सिंह राव, नारनौल के विधायक श्री ओमप्रकाश यादव, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री अरुण गुप्ता, सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के महानिदेशक श्री केएम पांडुरंग, मुख्यमंत्री के उप प्रधान सचिव श्री यशपाल यादव, एडीपीआर कैप्टन मनीष लोहान सहित अन्य अधिकारीगण भी मौजूद थे।

👉नवीनतम समाचार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
Whatsapp Channel 👉 🛑https://whatsapp.com/channel/0029VbBYZTe89inflPnxMQ0A
Whatsapp Group👉 🛑https://chat.whatsapp.com/EK1btmLAghfLjBaUyZMcLK
Telegram Channel👉 🛑https://t.me/punjabikhabarsaarwebsite
☎️समाचार और विज्ञापनों के लिए, हमारे व्हाट्सएप नंबर +91 98786-15057 पर संपर्क करें

spot_img

Share post:

spot_img

Popular

More like this
Related

Bathinda Police ਵੱਲੋਂ ਹਿੰਦੂ ਆਗੂ ਸੰਦੀਪ ਪਾਠਕ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ, ਜਾਣੋਂ ਮਾਮਲਾ

Bathinda News: Bathinda Police ਨੇ ਬੁੱਧਵਾਰ ਨੂੰ ਇੱਕ ਵੱਡੀ...