👉मुख्यमंत्री ने गांव भालड, धनौरा जाटान व गांव भैणी में विकास कार्यों के लिए दिए 1 करोड़ 8 लाख रुपए, मुख्यमंत्री ने नागरिकों की सुनी समस्याएं
Haryana News: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रदेश सरकार विकास कार्यों और जनकल्याणकारी नीतियों के बलबूते पर वर्ष 2029 में लगातार चौथी बार सरकार बनाएगी। इस सरकार ने लोगों के साथ जो वायदे किए उन वायदों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने का काम किया। इस कार्यकाल में 217 संकल्पों में से महज 18 महीने के कार्यकाल में 66 संकल्पों को पूरा कर दिया है और इसी साल 151 संकल्पों को भी पूरा कर दिया जाएगा।
इसे भी पढ़ें 👉 PM Narendra Modi के नेतृत्व में देश के विकास को पिछले 12 सालों में मिली गति:नायब सिंह सैनी
कांग्रेस पार्टी का काम केवल नागरिकों को गुमराह करना, समाज में झूठ बोलना और भ्रम फैलाना है।मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शनिवार को गांव भालड़, धनौरा जाटान, भैणी में आयोजित कार्यक्रमों को सम्बोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गांव धनौरा जाटान में सरपंच सुभाष चंद्र द्वारा रखी गई 9 मांगों को विभागों की रिपोर्ट के बाद पूरा करने की घोषणा की, इसके साथ ही गांव में पीने के पानी की पाइप लाईन के लिए 21 लाख रुपए और विकास कार्यों के लिए भी 21 लाख रुपए देने की घोषणा की है मुख्यमंत्री ने गांव भालड में पीने की पाइप लाइन के लिए 14 लाख रुपए, सामुदायिक केन्द्र के निर्माण के लिए 31 लाख रुपए देने की घोषणा करते हुए सरपंच बलकार द्वारा रखी गई सभी मांगों को पूरा करने की घोषणा की।
इसे भी पढ़ें 👉 सीए देश की आर्थिक मजबूती के प्रमुख स्तंभ, विकसित भारत के निर्माण में निभाएंगे अहम भूमिका – मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ने गांव भैणी में विकास कार्यो के लिए 21 लाख रुपए देने की घोषणा की। इस धन्यवादी दौरे के दौरान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का सभी कार्यक्रमों में पगडी पहनाकर और ढोल नगाडों के साथ भव्य व जोरदार स्वागत किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने लोगों की समस्याओं को सुना और अधिकारियों को समस्याओं का समाधान करने के आवश्यक निर्देश भी दिए है।मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि नागरिकों को गुमराह करने के लिए कांग्रेस के लोग अफवाह फैला रहे है। ऐसे लोगों के बहकावे में ना आकर धरातल पर चल रहे विकास कार्यों को देखे और कार्यकर्ता समाज में विकास कार्यों का प्रचार प्रसार करे।
इसे भी पढ़ें 👉 हरियाणा में पर्यटन क्रांति; पिंजौर के यादविन्द्रा गार्डन और टिक्करताल का 90 करोड़ रुपए से होगा कायाकल्प
मौजूदा समय में लाडवा में नए लघु सचिवालय भवन का निर्माण कार्य चल रहा है और धनौरा जाटान के स्टेडियम का सुदृढ़ीकरण का कार्य किया जा रहा है। ऐसा कोई गांव या शहर नहीं है जहां मूलभूत सुविधाओं को मुहैया नहीं करवाया जा रहा हो। प्रदेश सरकार तेज गति से विकास कार्यों को करवा रही है।मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि सरकारी अस्पतालों को प्राइवेट अस्पतालों वाली सभी सुविधाओं के साथ तैयार किया जा रहा है। अब तक प्रदेश में 16 अस्पताल तैयार किए जा चुके है, आने वाले समय में अन्य अस्पतालों को भी इस योजना में शामिल किया जाएगा।
इसे भी पढ़ें 👉 CM Nayab Singh Saini ने बाबा लखी शाह बंजारा जी की जयंती पर किया श्रद्धापूर्वक नमन
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा आयुष्मान योजना लागू की हुई है, प्रदेश में आयुष्मान और चिरायु योजना के 1.5 करोड़ लाभार्थी है। इनमें से 27 लाख परिवारों ने अपने कार्ड पर इस योजनाओं का लाभ लिया है। सरकार द्वारा 4500 करोड़ रुपए इलाज के रूप में मुहैया करवाए गए है।प्रदेश सरकार युवाओं को बिना खर्ची बिना पर्ची योग्यता के आधार पर सरकारी नौकरी दे रही है। इसके लिए प्रदेश में आए दिन सरकारी भर्तियां की जा रही है, मौजूदा समय में पुलिस, फॉरेस्ट गार्ड सहित कई पदों पर भर्ती की प्रक्रिया चल रही है। इसके साथ ही ग्रुप डी के लिए आवेदन लिए जा रहे है और एडीए सहित अन्य पदों की भर्तियों के लिए परीक्षाएं चल रही है। इस मौके पर पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा, उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा, पुलिस अधीक्षक चंद्र मोहन सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
👉नवीनतम समाचार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
Whatsapp Channel 👉 🛑https://whatsapp.com/channel/0029VbBYZTe89inflPnxMQ0A
Whatsapp Group👉 🛑https://chat.whatsapp.com/EK1btmLAghfLjBaUyZMcLK
Telegram Channel👉 🛑https://t.me/punjabikhabarsaarwebsite
☎समाचार और विज्ञापनों के लिए, हमारे व्हाट्सएप नंबर +91 98786-15057 पर संपर्क करें





