spot_img
spot_img
spot_img

प्रदेश में प्रत्येक नागरिक को पर्याप्त एवं निर्बाध पेयजल उपलब्ध करवाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता- सिंचाई मंत्री श्रीमती श्रुति चौधरी

Date:

spot_img

Haryana News: हरियाणा की सिंचाई एवं जल संसाधन मंत्री श्रीमती श्रुति चौधरी ने आज प्रदेश में पेयजल उपलब्धता एवं जल प्रबंधन व्यवस्था की समीक्षा को लेकर सिंचाई विभाग तथा जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक की। बैठक में गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए राज्यभर में पेयजल आपूर्ति, जल भंडारण क्षमता तथा आवश्यक व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की गई। इस दौरान मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रदेश के सभी जिलों में जलघर, डिग्गियों एवं तालाबों को प्राथमिकता के आधार पर भरने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि गर्मी के दौरान किसी भी क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति प्रभावित न हो। उन्होंने कहा कि प्रदेशवासियों को पर्याप्त एवं स्वच्छ पेयजल उपलब्ध करवाना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है तथा इस दिशा में सभी विभाग पूर्ण समन्वय एवं संवेदनशीलता के साथ कार्य करें।जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारियों ने बैठक में अवगत कराया कि राज्य के कुछ क्षेत्रों में पूर्व में आई बाढ़ तथा कई जिलों में मिट्टी की सतह कमजोर होने के कारण कुछ जलघर एवं जल भंडारण टंकियां प्रभावित हुई हैं।

इसे भी पढ़ें 👉 नगर निगम चुनाव में कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के विश्वास से मिली ऐतिहासिक जीत :मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी

अधिकारियों ने बताया कि प्रभावित संरचनाओं के उन्नयन एवं पुनर्गठन का कार्य शीघ्र गति से प्रारंभ किया जाएगा, जिससे भविष्य में जल आपूर्ति व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाया जा सके।मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि पेयजल आपूर्ति से जुड़ी व्यवस्थाओं की नियमित निगरानी सुनिश्चित की जाए तथा जहां भी किसी प्रकार की समस्या सामने आए, उसका त्वरित समाधान किया जाए। उन्होंने कहा कि सरकार प्रदेशवासियों के साथ-साथ पशु-पक्षियों एवं अन्य जीव-जंतुओं के लिए भी पर्याप्त जल उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है। मंत्री ने कहा कि पेयजल व्यवस्था को लेकर किसी भी स्तर पर लापरवाही अथवा कोताही पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध सख्त प्रशासनिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को क्षेत्र स्तर पर सक्रिय रहकर कार्य करने एवं आमजन की समस्याओं के प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।बैठक में सिंचाई विभाग की ओर से जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग को हरसंभव तकनीकी एवं संसाधन संबंधी सहयोग उपलब्ध करवाने का आश्वासन भी दिया गया। अधिकारियों ने बताया कि आवश्यकता पड़ने पर सिंचाई विभाग द्वारा अतिरिक्त जल उपलब्धता सहित अन्य आवश्यक सहयोग तत्काल प्रभाव से उपलब्ध करवाया जाएगा।

👉नवीनतम समाचार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
Whatsapp Channel 👉 🛑https://whatsapp.com/channel/0029VbBYZTe89inflPnxMQ0A
Whatsapp Group👉 🛑https://chat.whatsapp.com/EK1btmLAghfLjBaUyZMcLK
Telegram Channel👉 🛑https://t.me/punjabikhabarsaarwebsite
☎️समाचार और विज्ञापनों के लिए, हमारे व्हाट्सएप नंबर +91 98786-15057 पर संपर्क करें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Share post:

spot_img

Popular

More like this
Related

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने किया बंधवाड़ी कचरा निस्तारण प्लांट का दौरा

👉केंद्रीय मंत्री ने पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में में वरिष्ठ...

ਭਾਜਪਾ ਪੰਜਾਬ ਵਿਚ ਲੀਡਰਸ਼ਿਪ ਨੂੰ ਆਊਟਸੋਰਸ ਕਰ ਰਹੀ ਹੈ: ਵੜਿੰਗ

👉ਕਿਹਾ: ਪਾਰਟੀ ਦਿਨ ਵੇਲੇ ਸੂਬੇ ਵਿੱਚ ਸਰਕਾਰ ਬਣਾਉਣ ਦੇ...