spot_img
spot_img

Haryana में 77वां राज्यस्तरीय वन महोत्सव उत्साह और जनभागीदारी के साथ मनाया गया

Date:

spot_img

Haryana News:हरियाणा में आज 77वां वन महोत्सव पर्यावरण संरक्षण, हरित आवरण बढ़ाने और जनभागीदारी को प्रोत्साहित करने के संकल्प के साथ पूरे उत्साह से मनाया गया। राज्यस्तरीय कार्यक्रम करनाल के कुटेल में आयोजित किया गया, जिसमें हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत कर पौधारोपण किया और प्रदेशवासियों से पर्यावरण संरक्षण को जन-अभियान बनाने का आह्वान किया। वन महोत्सव के माध्यम से प्रदेशभर में हरियाली बढ़ाने, अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा प्रकृति और पर्यावरण के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया गया। राज्यस्तरीय कार्यक्रम के साथ-साथ प्रदेश के विभिन्न जिलों में भी वन महोत्सव के कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें राज्य सरकार के विभिन्न मंत्रियों, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों तथा आमजन ने भाग लेकर पौधारोपण किया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

👉पेड़ लगाना ही नहीं, उन्हें बचाना भी हमारा कर्तव्य, पेड़ लगाकर हमें धरती को हरा-भरा बनाना है: ऊर्जा मंत्री अनिल विज
हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने कहा कि हमें अधिक से अधिक पेड़-पौधे लगाकर उन्हें बचाना हैं और धरती को हरा-भरा बनाना है। ऊर्जा मंत्री अनिल विज आज दोपहर अम्बाला के दशहरा ग्राउंड में वन विभाग द्वारा आयोजित जिला स्तरीय वन महोत्सव कार्यक्रम में बतौर मुख्यअतिथि लोगों को संबोधित कर रहे थे। इससे पहले उन्होंने ग्रांउड में कार्यक्रम की शुरूआत करते हुए पौधरोपण किया। उर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि आज हमने दशहरा ग्राउंड में पौधारोपण तपती धूप में किया हैं। अगर यह पौधारोपण 25-30 वर्ष पहले हो जाता तो हमें धूप के थपेड़े न झेलने पड़ते। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वर्ष 2024 में एक पेड़ मां के नाम का नारा दिया है। एक पेड़ मां के नाम अभियान के लिए हमें मिलकर काम करना है। एक मां हमे जन्म देती है, हमारा पालन पौषण करती है, हमें पढ़ाती लिखाती है, वहीं दूसरी मां हमारी धरती मां है। दोनों माताएं ही मनुष्य को पालने का काम करती हैं। धरती मां के रूप में हमें फल, फूल, अनाज और आवश्यकता अनुसार अन्य जीवन रूपी वस्तुएं प्राप्त होती हैं। दोनों माताएं ही हमारे लिए अति महत्वपूर्ण हैं।

इसे भी पढ़ें  देश का स्पोर्टस पावर हाउस बना हरियाणाः मुख्यमंत्री नायब सैनी

👉पर्यावरण संरक्षण केवल सरकार नहीं, पूरे समाज की जिम्मेदारी : कृष्ण लाल पंवार
हरियाणा सरकार के ‘हरित हरियाणा-स्वच्छ हरियाणा’ संकल्प को साकार करने की दिशा में गुरुवार को जीडी गोयनका यूनिवर्सिटी, सोहना में 77वें जिला स्तरीय वन महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हरियाणा के विकास एवं पंचायत तथा खान एवं भू-विज्ञान मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करते हुए पौधारोपण किया और प्रदेशवासियों से पर्यावरण संरक्षण को जन-आंदोलन बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रकृति का संरक्षण आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है और प्रत्येक नागरिक को इसमें सक्रिय भागीदारी निभानी चाहिए।

👉’एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत डॉ. अरविंद शर्मा ने किया पौधारोपण
प्रदेश के सहकारिता एवं जेल मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने चरखी दादरी में जिला स्तरीय ‘वन महोत्सव’ कार्यक्रम मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण किया तथा विशिष्ट अतिथि विधायक उमेद पातुवास, विधायक सुनील सांगवान एवं जिला अध्यक्ष सुनील इंजीनियर ने भी पोधा रोपण किया और मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के राज्य स्तरीय कार्यक्रम के लाइव प्रसारण को देखा व सुना।कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने नागरिकों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के सशक्त नेतृत्व में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का मान और सम्मान लगातार बढ़ा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का सपना है कि वर्ष 2047 तक भारत एक पूर्ण विकसित राष्ट्र बने, और इस सपने को साकार करने में देश के हर नागरिक का योगदान बेहद महत्वपूर्ण है। केंद्र सरकार ने महिलाओं, युवाओं, किसानों और समाज के सभी वर्गों के कल्याण के लिए नीतियां बनाई हैं, जिनका सीधा लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँच रहा है।

👉एक पेड़ मां के नाम मुहिम के तहत कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने किया पौधारोपण
हरियाणा के कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने यमुनानगर में वन महोत्सव के अंतर्गत पौधारोपण करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत हमें पौधारोपण अवश्य करना चाहिए। इस अभियान का उद्देश्य प्रत्येक नागरिक को अपनी मां के नाम पर एक पौधा लगाने के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने कहा कि पेड़-पौधे ही हमारे जीवन का आधार हैं, क्योंकि वे जीवन के लिए आवश्यक ऑक्सीजन प्रदान करते हैं। उन्होंने लोगों से भावी पीढ़ियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए अधिकाधिक पेड़ लगाने और उनकी देखभाल करने का आह्वान किया ताकि एक स्वच्छ और हरा-भरा वातावरण सुनिश्चित किया जा सके। उन्होंने कहा कि दूषित पर्यावरण के कारण होने वाली बीमारियों से बचने और प्रकृति को बचाने के लिए अधिक से अधिक पेड़ लगाना बहुत जरूरी है।

इसे भी पढ़ें  कांग्रेस और इंडी गठबंधन पर हाथी के दांत दिखाने के कुछ और खाने के कुछ और वाली कहावत लागू होती है: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

👉पौधारोपण केवल एक विकल्प नहीं, बल्कि वर्तमान समय की जरूरत : कृष्ण कुमार बेदी
गुरुवार को झज्जर जिला प्रशासन द्वारा वन विभाग के माध्यम से 77वें जिला स्तरीय वन महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करते हुए पौधारोपण व दीप प्रज्ज्वलन कर वन महोत्सव का शुभारंभ किया।कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने कहा कि भारत की संस्कृति में वृक्षों को सदैव पूजनीय माना गया है। हमारे ऋषि-मुनियों ने प्रकृति और मानव के संबंध को जीवन का आधार बताया है। आज जब पूरी दुनिया जलवायु परिवर्तन, बढ़ते तापमान, प्रदूषण और जल संकट जैसी चुनौतियों का सामना कर रही है, तब वृक्षारोपण केवल एक विकल्प नहीं, बल्कि समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बन गया है।

👉प्रकृति के प्रति आस्था और आने वाली पीढ़ियों के प्रति अपने दायित्व को याद करने का पर्व है वन महोत्सव : मंत्री राजेश नागर
खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री राजेश नागर ने वन महोत्सव के अवसर पर कैथल में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की, जबकि पूंडरी के विधायक सतपाल जांबा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि द्वारा पौधा रोपित करके किया गया। जिला स्तरीय कार्यक्रम में श्री राजेश नागर ने कहा कि यह केवल पौधारोपण का अवसर नहीं, बल्कि प्रकृति के प्रति आस्था, पर्यावरण संरक्षण के प्रति प्रतिबद्धता और आने वाली पीढ़ियों के प्रति अपने दायित्व को स्मरण करने का पर्व है। स्वस्थ, समृद्ध और सुरक्षित भविष्य के लिए प्रकृति के साथ संतुलित संबंध स्थापित करना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है।

👉पर्यावरण संरक्षण को जन आंदोलन बनाकर करें हर व्यक्ति अधिक से अधिक पौधा रोपण — डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण लाल मिड्ढा
हरियाणा विधानसभा के डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण लाल मिड्ढा ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज पूरे विश्व के लिए बहुत जरूरी है। जलवायु परिवर्तन, बढ़ता प्रदूषण, भूजल स्तर में गिरावट और लगातार घटते वन क्षेत्र मानव जीवन के लिए गंभीर खतरा पैदा कर रहे हैं। ऐसे समय में प्रत्येक नागरिक का दायित्व है कि वह पर्यावरण संरक्षण के लिए अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए अधिक से अधिक पौधारोपण करे और लगाए गए पौधों को वृक्ष बनने तक उनकी देखभाल भी सुनिश्चित करे। पेड़ केवल पर्यावरण को शुद्ध ही नहीं करते, बल्कि मानव जीवन के अस्तित्व का आधार भी हैं। डिप्टी स्पीकर डॉ.कृष्ण लाल मिड्ढा नरवाना उपमंडल के गांव खरल स्थित भगत फूल सिंह विश्वविद्यालय के रिजनल सैंटर परिसर में आयोजित जिला स्तरीय वन महोत्सव कार्यक्रम को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे। इस दौरान डिप्टी स्पीकर ने एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत रिजनल सैंटर में पौधा रोपण किया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

👉नवीनतम समाचार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।

Whatsapp Channel 👉 🛑https://whatsapp.com/channel/0029VbBYZTe89inflPnxMQ0A

Whatsapp Group👉 🛑https://chat.whatsapp.com/EK1btmLAghfLjBaUyZMcLK

Telegram Channel👉 🛑https://t.me/punjabikhabarsaarwebsite

समाचार और विज्ञापनों के लिए, हमारे व्हाट्सएप नंबर +91 98786-15057 पर संपर्क करें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img
spot_img

Share post:

Popular

More like this
Related

ਜੁਆਇੰਟ ਡਾਇਰੈਕਟਰ ਸ਼ਿਖਾ ਨੇਹਰਾ 35 ਸਾਲਾਂ ਦੀ ਸਮਰਪਿਤ ਸੇਵਾਵਾਂ ਉਪਰੰਤ ਹੋਏ ਸੇਵਾਮੁਕਤ

Chandigarh News:ਸੂਚਨਾ ਅਤੇ ਲੋਕ ਸੰਪਰਕ ਵਿਭਾਗ, ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਜੁਆਇੰਟ...

ਸੜਕ ਹਾਦਸੇ ਵਿੱਚ ਨੌਜਵਾਨ ਮੁੰਡੇ ਤੇ ਕੁੜੀ ਦੀ ਹੋਈ ਮੌ*ਤ

Fatehgarh Sahib News: ਬੁੱਧਵਾਰ ਦੇਰ ਰਾਤ 11 ਵਜੇ ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ-ਸਰਹੰਦ...

ਮੰਦਭਾਗੀ ਘਟਨਾ; 21 ਸਾਲਾ ਨੌਜਵਾਨ ਦੀ ਸੜਕ ਹਾਦਸੇ ‘ਚ ਹੋਈ ਮੌ*ਤ; ਦੋ ਮਹੀਨਿਆਂ ਬਾਅਦ ਹੋਣਾ ਸੀ ਵਿਆਹ

Jalandhar News: ਜਲੰਧਰ ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ਵਿੱਚ ਵੀਰਵਾਰ ਤੜਕਸਾਰ ਵਾਪਰੀ ਇੱਕ...

ਪੁੱਤ ਦੇ Acci*dent ਦੀ ਖਬਰ ਮਿਲਦੇ ਪਤਾ ਲੈਣ ਚੱਲੇ ਪੁਲਿਸ ਮੁਲਾਜ਼ਮ ਦੀ ਸੜਕ ਹਾਦਸੇ ‘ਚ ਹੋਈ ਮੌ*ਤ

Amritsar News: ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਦੇ ਭੰਡਾਰੀ ਪੁੱਲ ਉੱਪਰ ਵੀਰਵਾਰ ਨੂੰ...