spot_img
spot_img

Haryana में संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की पवित्र कलश यात्रा को गुरुग्राम से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 27 संगठनात्मक जिलों के लिए किया रवाना

Date:

spot_img

👉संत गुरु रविदास जी की पवित्र कलश यात्रा सामाजिक समरसता का राष्ट्रीय अभियान, पूरी श्रद्धा के साथ हरियाणा की रहेगी सक्रिय भागीदारी : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में काशी के श्री गुरु रविदास जन्मस्थल, सीर गोवर्धनपुर, उत्तर प्रदेश से प्रारंभ हुई पवित्र कलश यात्रा केवल एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता, समानता और राष्ट्रीय एकता का जनआंदोलन है। जिसमें हरियाणा पूरी श्रद्धा, सक्रिय सहभागिता और जनभागीदारी के साथ अपना योगदान देगा।मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी मंगलवार को गुरुग्राम में आयोजित भव्य समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे, जहां से संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज की पवित्र कलश यात्रा को हरियाणा के सभी 27 संगठनात्मक जिलों के लिए विधिवत रवाना किया गया। इससे पूर्व मुख्यमंत्री ने श्री शीतला माता मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना की। इसके उपरांत उन्होंने 30 जुलाई को कलश यात्रा के गुरुग्राम आगमन पर मंदिर परिसर में स्थापित पवित्र कलश को श्रद्धापूर्वक अपने सिर पर धारण कर यात्रा रवानगी स्थल तक पहुंचाया और वहां से कलश यात्रा को सभी 27 जिला के प्रतिनिधियों को सौंपते हुए रवाना किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर आयोजन स्थल पर मौजूद संत समाज के प्रतिनिधियों का शाल भेंट कर उनका सम्मान किया।कार्यक्रम में विकास एवं पंचायत तथा खान एवं भू-विज्ञान मंत्री कृष्ण लाल पंवार, उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह, सहकारिता एवं पर्यटन मंत्री डॉ अरविंद शर्मा, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, अनुसूचित जातियां एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री कृष्ण कुमार बेदी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अर्चना गुप्ता, महामंडलेश्वर स्वामी धर्मदेव, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सत्यप्रकाश जरावता, सोहना के विधायक तेजपाल तंवर, पटौदी की विधायक बिमला चौधरी,गुरुग्राम के विधायक मुकेश शर्मा, बवानी खेड़ा से विधायक कपूर सिंह वाल्मीकि, होडल विधायक हरेंद्र सिंह सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।उल्लेखनीय है कि 29 जुलाई को वाराणसी से प्रारंभ हुई यह पवित्र कलश यात्रा 30 जुलाई को गुरुग्राम पहुंची थी, जहां प्रदेश के विभिन्न कैबिनेट मंत्रियों, विधायकों, जनप्रतिनिधियों तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों ने पुष्पवर्षा कर यात्रा का भव्य एवं ऐतिहासिक स्वागत किया। गुरुग्राम शहर के प्रमुख मार्गों से श्रद्धा और उत्साह के वातावरण में गुजरने के उपरांत पवित्र कलश को श्री माता शीतला मंदिर में विधिवत स्थापित किया गया था।

इसे भी पढ़ें   ‘हर घर तिरंगा अभियान’ को जन-आंदोलन बनाएगी हरियाणा सरकार: नायब सिंह सैनी

👉संत गुरु रविदास जी का संदेश आज भी उतना ही प्रासंगिक
मुख्यमंत्री ने कहा कि संत गुरु रविदास जी ने अपने जीवन और वाणी से यह संदेश दिया कि मनुष्य की पहचान उसकी जाति या जन्म से नहीं, बल्कि उसके कर्म और चरित्र से होती है। काशी से लाई गई पवित्र माटी इस सत्य का प्रतीक है कि मिट्टी की कोई जाति, धर्म या ऊंच-नीच नहीं होती। उन्होंने कहा कि गुरु रविदास जी का सपना ऐसा समाज है, जहां किसी के साथ भेदभाव न हो, सभी को समान अवसर मिले, कोई भूखा न सोए और प्रत्येक व्यक्ति सम्मान एवं निर्भय जीवन का अधिकारी बने। उन्होंने कहा कि आज आवश्यकता है कि उनके समरसता के संदेश को केवल शब्दों तक सीमित न रखकर जीवन में उतारा जाए।

👉हरियाणा सरकार समरसता और सामाजिक न्याय की भावना को कर रही है साकार
मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ के मंत्र में संत गुरु रविदास जी की समरसता की भावना का आधुनिक स्वरूप दिखाई देता है। हरियाणा सरकार भी इसी विचारधारा के अनुरूप पारदर्शी व्यवस्था के माध्यम से बिना पर्ची और बिना खर्ची सरकारी नौकरियां, गरीब कल्याण, शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक न्याय से जुड़ी योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू कर रही है। उन्होंने सभी सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों, जिला अध्यक्षों और श्रद्धालुओं से आह्वान किया कि वे पवित्र कलश यात्रा को जनभागीदारी का अभियान बनाते हुए संत गुरु रविदास जी के समरसता, सेवा, समानता और मानवता के संदेश को हर घर तक पहुंचाने का संकल्प लें।

👉संत गुरु रविदास जी की शिक्षा मानवता, समरसता और सेवा का संदेश देती है : कृष्ण लाल पंवार
हरियाणा के विकास एवं पंचायत तथा खान एवं भू-विज्ञान मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास जी का संपूर्ण जीवन मानवता, समानता, सेवा और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि गुरु रविदास जी ने अपने उपदेशों के माध्यम से जाति-पांति, ऊंच-नीच और छुआछूत जैसी सामाजिक कुरीतियों का विरोध करते हुए प्रत्येक व्यक्ति को समान सम्मान और अधिकार का संदेश दिया। उन्होंने लोगों को प्रेम, करुणा, सत्य, परिश्रम और परोपकार का मार्ग अपनाने की प्रेरणा दी तथा यह सिखाया कि ईश्वर की सच्ची भक्ति केवल कर्म, सेवा और मानव कल्याण में निहित है। कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि आज आवश्यकता है कि हम संत गुरु रविदास जी के बताए मार्ग पर चलकर समाज में भाईचारे, सामाजिक सद्भाव और एकता को और अधिक मजबूत करें तथा उनके आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात कर विकसित और समरस भारत के निर्माण में योगदान दें।

इसे भी पढ़ें  कांग्रेस की राजनीति युवाओं, दलितों और पिछड़ों के हित में नहीं, सिर्फ वोट बैंक के लिए रही : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

👉गुरु रविदास जी का समरसता का संदेश गांव-गांव तक पहुंचाएंगे : अर्चना गुप्ता
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अर्चना गुप्ता ने कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा देशभर में सामाजिक समरसता का अभियान चलाया जा रहा है। वाराणसी स्थित गुरु रविदास जी की जन्मस्थली से लाई गई पवित्र मिट्टी के कलश हरियाणा के सभी 27 जिलों में पहुंचेंगे, जहां उनका भव्य स्वागत होगा। इसके बाद मंदिरों में उनकी स्थापना कर गांव-गांव तक सामाजिक समरसता, भाईचारे और सद्भाव का संदेश पहुंचाया जाएगा।उन्होंने कहा कि संत गुरु रविदास जी किसी एक समाज के नहीं, बल्कि पूरे मानव समाज के संत थे। इसी उद्देश्य से जालंधर से वाराणसी तक सामाजिक समरसता यात्रा भी निकाली जाएगी, जिसका हरियाणा में भव्य स्वागत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी समाजों, संत-महात्माओं, युवाओं और विद्यार्थियों को इस अभियान से जोड़कर गुरु रविदास जी के समरसता, समानता और भाईचारे के संदेश को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।कार्यक्रम में प्रदेश की उपाध्यक्षा बंतों कटारिया, पूर्व सांसद एवं प्रदेश उपाध्यक्ष सुनीता दुग्गल, भाजपा गुरुग्राम जिला अध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी, गुरुग्राम महानगर अध्यक्ष अजीत यादव, पूर्व मंत्री बनवारीलाल, पूर्व मंत्री जगदीश नैयर, गुरुग्राम मेयर राजरानी मल्होत्रा, मानेसर मेयर डॉ इंद्रजीत यादव सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

👉नवीनतम समाचार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।

Whatsapp Channel 👉 🛑https://whatsapp.com/channel/0029VbBYZTe89inflPnxMQ0A

Whatsapp Group👉 🛑https://chat.whatsapp.com/EK1btmLAghfLjBaUyZMcLK

Telegram Channel👉 🛑https://t.me/punjabikhabarsaarwebsite

समाचार और विज्ञापनों के लिए, हमारे व्हाट्सएप नंबर +91 98786-15057 पर संपर्क करें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img
spot_img

Share post:

Popular

More like this
Related

Bathinda ਵਿੱਚ ਸਫਾਈ ਸੇਵਕਾਂ ਦੀ ਹੜਤਾਲ ਖ਼ਤਮ,1500 ਤੋਂ ਵੱਧ ਮੁਲਾਜ਼ਮ ਮੁੜ ਡਿਊਟੀ ’ਤੇ ਪਰਤੇ

👉ਮੇਅਰ ਪਦਮਜੀਤ ਸਿੰਘ ਮਹਿਤਾ ਬੋਲੇ—ਕੁਝ ਹੀ ਦਿਨਾਂ ਵਿੱਚ ਚਮਕੇਗਾ...

ਪੰਜਾਬ ਰਾਜ ਵਿੱਚ ਐਸਆਈਆਰ 2026 ਤਹਿਤ ਘਰ-ਘਰ ਗਣਨਾ ਪੜਾਅ ਸਫਲਤਾ ਪੂਰਵਕ ਨੇਪਰੇ ਚੜ੍ਹਿਆ- ਮੁੱਖ ਚੋਣ ਅਫ਼ਸਰ ਪੰਜਾਬ ਅਨਿੰਦਿਤਾ ਮਿਤਰਾ

👉ਸੀ.ਈ.ਓ. ਵੱਲੋਂਚੋਣ ਅਮਲੇ, ਖਾਸ ਤੌਰ 'ਤੇ ਬੀਐਲਓਜ਼, ਨਾਗਰਿਕਾਂਤੇਰਾਜਨੀਤਿਕ ਪਾਰਟੀਆਂਦੇ...

Haryana के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

👉शैक्षणिक संस्थानों की श्रेणी में हरियाणा की सर्वाधिक भागीदारी,...

‘हर घर तिरंगा अभियान’ को जन-आंदोलन बनाएगी हरियाणा सरकार: नायब सिंह सैनी

👉9 से 17 अगस्त तक प्रदेशभर में आयोजित की...