spot_img
spot_img

Haryana के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

Date:

spot_img

👉शैक्षणिक संस्थानों की श्रेणी में हरियाणा की सर्वाधिक भागीदारी, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय का आयोजन देशभर में रहा सबसे बड़ा
Haryana News: प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा 2 अगस्त को वर्चुअल माध्यम से देशभर के 28 हजार से अधिक स्थानों से प्रारंभ किए गए “नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान” में हरियाणा ने राष्ट्रीय स्तर पर उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की। शैक्षणिक संस्थानों की श्रेणी में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय का राज्य स्तरीय आयोजन देश का सर्वाधिक सहभागिता वाला कार्यक्रम बनकर उभरा।कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के सभागार में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में लगभग 3,200 से अधिक विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं युवाओं ने एक साथ नशा मुक्त भारत का संकल्प लिया। यह आयोजन विश्वविद्यालयों में आयोजित कार्यक्रमों की श्रेणी में देशभर का सबसे बड़ा आयोजन रहा, जिसने युवाओं की जागरूकता और सामाजिक भागीदारी का नया मानदंड स्थापित किया।कार्यक्रम में हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के लाइव संबोधन के साथ युवाओं को नशा मुक्त भारत की शपथ दिलाई और कहा कि युवा शक्ति ही विकसित भारत के संकल्प की सबसे बड़ी ताकत है।

इसे भी पढ़ें   ‘हर घर तिरंगा अभियान’ को जन-आंदोलन बनाएगी हरियाणा सरकार: नायब सिंह सैनी

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने भी देशभर के युवाओं को वर्चुअल माध्यम से संबोधित करते हुए नशे के विरुद्ध जन आंदोलन खड़ा करने का आह्वान किया।भारत सरकार द्वारा सभी राज्यों के राज्यपालों से अपने-अपने राज्यों के मुख्य कार्यक्रम में शामिल होने का अनुरोध किया गया था। इसी क्रम में हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में भाग लेकर युवाओं का उत्साहवर्धन किया और उन्हें नशे के विरुद्ध समाज में जनजागरण का नेतृत्व करने का संदेश दिया।राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष एवं मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के मार्गदर्शन में हरियाणा ने इस राष्ट्रीय अभियान को जन आंदोलन का स्वरूप दिया। प्रदेश सरकार का लक्ष्य आगामी 100 सप्ताह तक लगातार जन जागरूकता अभियान चलाकर नशे के खिलाफ व्यापक सामाजिक चेतना विकसित करना और हरियाणा को नशा मुक्त बनाने के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाना है।उल्लेखनीय है कि इस राष्ट्रीय अभियान के अंतर्गत देशभर के 28 हजार से अधिक स्थानों पर एक साथ कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें एक करोड़ से अधिक युवाओं एवं विद्यार्थियों ने नशा मुक्त भारत का संकल्प लिया। इनमें शैक्षणिक संस्थानों की श्रेणी में हरियाणा की सर्वाधिक भागीदारी तथा कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में देशभर की सबसे अधिक उपस्थिति ने प्रदेश को राष्ट्रीय स्तर पर विशिष्ट पहचान दिलाई।

👉राष्ट्रीय अभियान की सफलता में खेल मंत्री गौरव गौतम के सक्रिय नेतृत्व की भी रही महत्वपूर्ण भूमिका
इस राष्ट्रीय अभियान की सफलता में हरियाणा के युवा सशक्तिकरण एवं उद्यमिता तथा खेल मंत्री श्री गौरव गौतम के सक्रिय नेतृत्व के साथ शिक्षा विभाग, युवा कार्यक्रम एवं खेल विभाग, माई भारत, एनएसएस, एनसीसी, नेहरू युवा केंद्र संगठन तथा अन्य संबंधित विभागों एवं संस्थाओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा। सभी विभागों के समन्वित प्रयासों के परिणामस्वरूप हरियाणा में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय का आयोजन विश्वविद्यालयों में आयोजित कार्यक्रमों की श्रेणी में देश का सबसे बड़ा आयोजन बनकर सामने आया।

👉नवीनतम समाचार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।

Whatsapp Channel 👉 🛑https://whatsapp.com/channel/0029VbBYZTe89inflPnxMQ0A

Whatsapp Group👉 🛑https://chat.whatsapp.com/EK1btmLAghfLjBaUyZMcLK

Telegram Channel👉 🛑https://t.me/punjabikhabarsaarwebsite

समाचार और विज्ञापनों के लिए, हमारे व्हाट्सएप नंबर +91 98786-15057 पर संपर्क करें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img
spot_img

Share post:

Popular

More like this
Related

Bathinda ਵਿੱਚ ਸਫਾਈ ਸੇਵਕਾਂ ਦੀ ਹੜਤਾਲ ਖ਼ਤਮ,1500 ਤੋਂ ਵੱਧ ਮੁਲਾਜ਼ਮ ਮੁੜ ਡਿਊਟੀ ’ਤੇ ਪਰਤੇ

👉ਮੇਅਰ ਪਦਮਜੀਤ ਸਿੰਘ ਮਹਿਤਾ ਬੋਲੇ—ਕੁਝ ਹੀ ਦਿਨਾਂ ਵਿੱਚ ਚਮਕੇਗਾ...

ਪੰਜਾਬ ਰਾਜ ਵਿੱਚ ਐਸਆਈਆਰ 2026 ਤਹਿਤ ਘਰ-ਘਰ ਗਣਨਾ ਪੜਾਅ ਸਫਲਤਾ ਪੂਰਵਕ ਨੇਪਰੇ ਚੜ੍ਹਿਆ- ਮੁੱਖ ਚੋਣ ਅਫ਼ਸਰ ਪੰਜਾਬ ਅਨਿੰਦਿਤਾ ਮਿਤਰਾ

👉ਸੀ.ਈ.ਓ. ਵੱਲੋਂਚੋਣ ਅਮਲੇ, ਖਾਸ ਤੌਰ 'ਤੇ ਬੀਐਲਓਜ਼, ਨਾਗਰਿਕਾਂਤੇਰਾਜਨੀਤਿਕ ਪਾਰਟੀਆਂਦੇ...

‘हर घर तिरंगा अभियान’ को जन-आंदोलन बनाएगी हरियाणा सरकार: नायब सिंह सैनी

👉9 से 17 अगस्त तक प्रदेशभर में आयोजित की...