spot_img
spot_img

‘हर घर तिरंगा अभियान’ को जन-आंदोलन बनाएगी हरियाणा सरकार: नायब सिंह सैनी

Date:

spot_img

👉9 से 17 अगस्त तक प्रदेशभर में आयोजित की जाएंगी तिरंगा यात्राएं, रैलियां, सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रदर्शनियां एवं जन-जागरूकता गतिविधियां
Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस-2026 के उपलक्ष्य में प्रदेश सरकार इस वर्ष ‘हर घर तिरंगा अभियान’ को पहले से अधिक व्यापक, प्रभावी एवं जनभागीदारी आधारित स्वरूप में आयोजित करेगी। उन्होंने कहा कि यह अभियान केवल राष्ट्रीय ध्वज फहराने तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि राष्ट्रभक्ति, राष्ट्रीय एकता, सामाजिक समरसता तथा स्वतंत्रता संग्राम के महान बलिदानों के प्रति सम्मान व्यक्त करने का एक व्यापक जन-आंदोलन बनेगा।मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी मंगलवार को हर घर तिरंगा अभियान, वंदे मातरम्, विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस तथा संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज के 650वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों के संबंध में प्रेस वार्ता को संबोधित कर रहे थे।मुख्यमंत्री ने राष्ट्रमंडल खेलों में भारतीय खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि इन खेलों में भारत ने 39 पदक जीतकर विश्व पटल पर अपनी खेल क्षमता का परिचय दिया है। इसका श्रेय उन्होंने भारत सरकार की उत्कृष्ट खेल प्रोत्साहन नीतियों को देते हुए इसके लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने इस बात पर विशेष गर्व व्यक्त किया कि देश को मिले कुल 39 पदकों में से 10 पदक तथा 13 स्वर्ण पदकों में से 7 स्वर्ण पदक हरियाणा के खिलाड़ियों ने जीते हैं।इनमें भी 5 स्वर्ण पदक प्रदेश की बेटियों ने जीतकर हरियाणा का गौरव बढ़ाया है।

इसे भी पढ़ें  कांग्रेस की राजनीति युवाओं, दलितों और पिछड़ों के हित में नहीं, सिर्फ वोट बैंक के लिए रही : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

उन्होंने सभी खिलाड़ियों, उनके परिवारों तथा प्रशिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि हरियाणा की खेल नीति और खिलाड़ियों की मेहनत ने प्रदेश को देश की खेल राजधानी के रूप में स्थापित किया है।मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि वर्ष 2022 में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रारंभ किया गया ‘हर घर तिरंगा अभियान’ आज पूरे देश में एक जन-आंदोलन का स्वरूप ग्रहण कर चुका है। पहले राष्ट्रीय ध्वज केवल सरकारी भवनों तक सीमित था, लेकिन अब प्रत्येक नागरिक अपने घर पर तिरंगा फहराकर राष्ट्र के प्रति अपनी आस्था और सम्मान व्यक्त कर रहा है। इस वर्ष इस अभियान को राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ की रचना के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में समर्पित किया गया है। उन्होंने कहा कि वंदे मातरम् ने स्वतंत्रता संग्राम के दौरान करोड़ों भारतीयों में राष्ट्रभक्ति, त्याग और बलिदान की भावना का संचार किया तथा आज भी यह नई पीढ़ी को देश के गौरवशाली इतिहास से जोड़ने की प्रेरणा देता है।मुख्यमंत्री ने बताया कि 9 अगस्त से 17 अगस्त तक पूरे हरियाणा में गांव-गांव, शहर-शहर, वार्ड-वार्ड और घर-घर तक ‘हर घर तिरंगा अभियान’ पहुंचाया जाएगा। इसमें सभी सरकारी विभागों, शिक्षण संस्थानों, विश्वविद्यालयों, उद्योगों, स्वयंसेवी संगठनों, युवा क्लबों, खेल संगठनों तथा सामाजिक संस्थाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।उन्होंने प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि किसान अपने खेतों एवं घरों पर, व्यापारी अपने प्रतिष्ठानों पर, कर्मचारी अपने कार्यालयों में तथा प्रत्येक परिवार अपने घर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराकर इस अभियान को सफल बनाएं।मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं एवं विद्यार्थियों की भागीदारी इस अभियान की सबसे बड़ी शक्ति होगी। विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में राष्ट्रीय ध्वज तथा वंदे मातरम् के इतिहास पर आधारित प्रदर्शनियां लगाई जाएंगी।

इसे भी पढ़ें  कॉमनवेल्थ के पदक विजेता खिलाड़ियों का खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने एयरपोर्ट पहुंचकर किया नागरिक अभिनंदन

इसके साथ-साथ निबंध लेखन, चित्रकला, भाषण, प्रश्नोत्तरी, देशभक्ति गीत प्रतियोगिताएं तथा स्थानीय स्वतंत्रता सेनानियों के जीवन पर आधारित कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, ताकि युवा पीढ़ी देश के स्वतंत्रता संग्राम और राष्ट्रीय मूल्यों से जुड़ सके।उन्होंने बताया कि प्रदेशभर में तिरंगा यात्राएं, बाइक रैलियां, साइकिल रैलियां तथा ई-बाइक रैलियां आयोजित की जाएंगी। इन रैलियों के मार्ग स्थानीय शहीद स्मारकों, स्वतंत्रता सेनानी स्मारकों तथा ऐतिहासिक स्थलों से होकर निर्धारित किए जाएंगे, जिससे नागरिकों को अपने स्थानीय इतिहास और वीर सपूतों के योगदान को जानने का अवसर मिलेगा। 9 अगस्त को महेंद्रगढ़ में वंदे मातरम् थीम पर भव्य तिरंगा कॉन्सर्ट आयोजित किया जाएगा, जिसमें देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति और सामूहिक वंदे मातरम् गायन होगा।मुख्यमंत्री ने यह भी जानकारी दी कि 5 अक्टूबर से 5 नवंबर तक पंजाब के डेरा सचखंड बल्लां (जालंधर) से वाराणसी स्थित जन्मस्थली तक ‘श्री गुरु रविदास महाराज समरसता यात्रा’ निकाली जाएगी। यह यात्रा विभिन्न राज्यों से होकर गुजरेगी तथा समता, सेवा, सामाजिक न्याय और मानवता के संदेश का व्यापक प्रचार-प्रसार करेगी।इस अवसर पर हरियाणा सार्वजनिक उपक्रम ब्यूरो के चेयरमैन श्री मोहन लाल कौशिक, सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के महानिदेशक श्री केएम पांडुरंग, अतिरिक्त निदेशक कैप्टन मनीष कुमार लोहान तथा संयुक्त निदेशक श्री मानव मलिक सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।

👉नवीनतम समाचार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।

Whatsapp Channel 👉 🛑https://whatsapp.com/channel/0029VbBYZTe89inflPnxMQ0A

Whatsapp Group👉 🛑https://chat.whatsapp.com/EK1btmLAghfLjBaUyZMcLK

Telegram Channel👉 🛑https://t.me/punjabikhabarsaarwebsite

समाचार और विज्ञापनों के लिए, हमारे व्हाट्सएप नंबर +91 98786-15057 पर संपर्क करें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img
spot_img

Share post:

Popular

More like this
Related

Bathinda ਵਿੱਚ ਸਫਾਈ ਸੇਵਕਾਂ ਦੀ ਹੜਤਾਲ ਖ਼ਤਮ,1500 ਤੋਂ ਵੱਧ ਮੁਲਾਜ਼ਮ ਮੁੜ ਡਿਊਟੀ ’ਤੇ ਪਰਤੇ

👉ਮੇਅਰ ਪਦਮਜੀਤ ਸਿੰਘ ਮਹਿਤਾ ਬੋਲੇ—ਕੁਝ ਹੀ ਦਿਨਾਂ ਵਿੱਚ ਚਮਕੇਗਾ...

ਪੰਜਾਬ ਰਾਜ ਵਿੱਚ ਐਸਆਈਆਰ 2026 ਤਹਿਤ ਘਰ-ਘਰ ਗਣਨਾ ਪੜਾਅ ਸਫਲਤਾ ਪੂਰਵਕ ਨੇਪਰੇ ਚੜ੍ਹਿਆ- ਮੁੱਖ ਚੋਣ ਅਫ਼ਸਰ ਪੰਜਾਬ ਅਨਿੰਦਿਤਾ ਮਿਤਰਾ

👉ਸੀ.ਈ.ਓ. ਵੱਲੋਂਚੋਣ ਅਮਲੇ, ਖਾਸ ਤੌਰ 'ਤੇ ਬੀਐਲਓਜ਼, ਨਾਗਰਿਕਾਂਤੇਰਾਜਨੀਤਿਕ ਪਾਰਟੀਆਂਦੇ...

Haryana के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

👉शैक्षणिक संस्थानों की श्रेणी में हरियाणा की सर्वाधिक भागीदारी,...