CM Nayab Singh Saini चार गुणा गति से लाडवा विधानसभा में करवा रहे विकास कार्य -सुमन सैनी

Date:

spot_img

👉उपाध्यक्षा सुमन सैनी ने संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज के 650वें प्रकाशोत्सव की दी बधाई
👉10 अगस्त को हरियाणा की लाडवा विधानसभा से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी करेंगे तिरंगा यात्रा की शुरुआत
Haryana News:हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्षा श्रीमती सुमन सैनी ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी प्रदेश की सभी विधानसभाओं का समान रूप से विकास करवा रहे हैं। लाडवा विधानसभा में चार गुणा गति से विकास कार्य करवाए जा रहे हैं।हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्षा श्रीमती सुमन सैनी वीरवार को कुरुक्षेत्र के लाडवा में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रही थी। श्रीमती सुमन सैनी ने संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज के 650वें प्रकाशोत्सव की बधाई देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार गुरु रविदास जी के विचारों को आगे बढ़ाने के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने जाति-पाति से ऊपर उठकर मानवता की सेवा का मार्ग दिखाया।

इसे भी पढ़ें  सपने देखना कभी बंद मत कीजिए,आपके सपनों को साकार करने के लिए सरकार आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

गुरु जी के बताए समरसता, समानता और मानव सेवा के आदर्श हम सभी के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भव्य कलश वंदन यात्राओं का आयोजन किया जा रहा है। यात्राओं से गुरु जी के समता, समानता और मानव सेवा के संदेश को घर-घर तक पहुंचाया।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा युवाओं को आगे बढ़ाने के लिए अनेक कदम उठाए गए हैं, इनमें सबसे बड़ा युवाओं को योग्यता के आधार पर बिना खर्ची बिना पर्ची के सरकारी नौकरियां दी जाना शामिल है। श्रीमती सुमन सैनी ने कहा कि देश में आजादी महोत्सव का पर्व मनाया जा रहा है। इस पर्व को सरकार द्वारा हर घर तिरंगा अभियान के तहत घर-घर तक पहुंचाने का काम कर रही है। प्रदेश सरकार हर विधानसभा में एक तिरंगा यात्रा भी निकल रही है, जिसकी शुरुआत 10 अगस्त को हरियाणा की लाडवा विधानसभा से मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी करेंगे। उन्होंने नागरिकों को इस तिरंगा यात्रा में बढ़-चढक़र हिस्सा लेने का आह्वान किया।

👉नवीनतम समाचार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।

Whatsapp Channel 👉 🛑https://whatsapp.com/channel/0029VbBYZTe89inflPnxMQ0A

Whatsapp Group👉 🛑https://chat.whatsapp.com/EK1btmLAghfLjBaUyZMcLK

Telegram Channel👉 🛑https://t.me/punjabikhabarsaarwebsite

समाचार और विज्ञापनों के लिए, हमारे व्हाट्सएप नंबर +91 98786-15057 पर संपर्क करें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img
spot_img

Share post:

Popular

More like this
Related

ਐਸ.ਆਈ.ਆਰ.2026 ਦੌਰਾਨ ਬੀ.ਐਲ.ਓਜ. ਵਲੋਂ ਲਾਮਿਸਾਲ ਸਮਰਪਣ ਭਾਵਨਾ ਨਾਲ ਕੰਮ ਕੀਤਾ ਗਿਆ: ਸੀ.ਈ.ਓ. ਅਨਿੰਦਿਤਾ ਮਿਤਰਾ

👉ਪੰਜਾਬ ਰਾਜ ਵਿੱਚ ਐਸ.ਆਈ.ਆਰ.2026 ਅਧੀਨ ਦਾਅਵਿਆਂ ਅਤੇ ਇਤਰਾਜਾਂ ਦੇਣ...

Vigilance Bureau ਵੱਲੋਂ 5,000 ਰੁਪਏ ਰਿਸ਼ਵਤ ਲੈਂਦਾ ਡਰਾਈਵਰ ਰੰਗੇ ਹੱਥੀਂ ਕਾਬੂ

Mohali News:ਪੰਜਾਬ ਵਿਜੀਲੈਂਸ ਬਿਊਰੋ ਨੇ ਸੂਬੇ ਵਿੱਚ ਭ੍ਰਿਸ਼ਟਾਚਾਰ ਵਿਰੁੱਧ...

हरियाणा में विनियामक सुधारों का दूसरा दौर

👉अनुपालन बोझ घटा, विनियमन सरलीकरण बढ़ा 👉अनुमति प्रक्रिया सरल तो...