फरीदाबाद की ग्लोबल सिटी में विश्व स्तर का आईकॉनिक टावर बनाने की कार्य योजना की जाए तैयार – मुख्यमंत्री

Date:

spot_img

👉पिंजौर की हवाई पट्टी का किया जाएगा विस्तार
Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि सरकार द्वारा फरीदाबाद में विकसित की जा रही ग्लोबल सिटी के अन्दर तीन माह में बिजली, पानी आदि मूलभूत योजनाएं पूरी करने के लिए विशेष कार्य योजना तैयार की जाए। इसके अलावा ग्लोबल सिटी में विश्व स्तर का आईकॉनिक टावर बनाने के लिए कार्य योजना तैयार की जाए। उन्होंने पिंजौर की हवाई पट्टी का विस्तार करने के लिए भी कार्य योजना बनाने के निर्देश दिए।

👉मुख्यमंत्री बुधवार को चंडीगढ़ में राज्य प्रगति पोर्टल समीक्षा की चौथी मिटिंग की अध्यक्षता कर रहे थे।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि ग्लोबल सिटी के पूर्ण हो जाने के बाद इसमें मूलभूत सुविधाओं के साथ-साथ युवाओं के लिए रोजगार के अवसर भी सुलभ हो सकेंगे। इस 1000 एकड़ में विकसित की जा रही ग्लोबल सिटी में 1000 करोड़ रुपए की लागत से भौंतिक प्रगति का 80 प्रतिशत कार्य पूरा किया जा चुका है। शेष कार्य आगामी दिसम्बर माह तक पूरा कर लिया जाएगा।मुख्यमंत्री ने कहा कि स्मार्ट एवं सुव्यवस्थित योजना पर आधारित विकसित की जा रही ग्लोबल सिटी में शिक्षण, स्वास्थय संस्थानों के अलावा मॉल, थिएटर, लग्जरी होटल, सामुदायिक केन्द्र, मेरिज पैलेस आदि बनाने के अलावा नमो भारत मैट्रो ट्रेन भी चलाई जाएगी। इसके अलावा विशेष वाटर ट्रीटमेंट प्लांट तथा ग्रीन लेक भी बनाई जाएगी तथा इस सिटी को द्वारका एक्सप्रेस वे से जोड़ने का कार्य किया जाएगा ताकि आवागमन सुगम हो सके।

इसे भी पढ़ें  स्वतंत्रता दिवस; राज्यपाल प्रो असीम कुमार घोष यमुनानगर जबकि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी हांसी में फहराएंगे राष्ट्रीय ध्वज

👉नांगल चौधरी के लॉजिस्टिक हब में 23 अगस्त से चलेगी ट्रेन
मुख्यमंत्री ने कहा कि नांगल चौधरी में एकीकृत बहु मॉडल लॉजिस्टिक हब परियोजना विकसित की गई है। इसमें बिजली, सिंचाई, सड़कें, बाहरी रेल साईडिंग, आंतरिक रेल यार्ड बनाने का कार्य पूरा कर लिया गया है। इसके अलावा आंतरिक इन मोशन वे ब्रिज भी स्थापित किया जा रहा है जो आगामी 6 माह में बनकर तैयार हो जाएगा। इस पर चलने वाली विशेष ट्रेन का मुख्यमंत्री 23 अगस्त को स्वागत करेंगे।मुख्यमंत्री ने कहा कि हिसार में बनाए जा रहे आईएमसी में व्यापक स्तर पर बुनियादी ढांचा तैयार किया जा रहा है। इण्डस्ट्रीयल मैन्यूफैक्चरिंग क्लस्टर में स्किल डिवेलेपमेंट सेंटर, कन्वेंशन सेंटर एवं एग्जीबिशन हॉल, लोजिस्टिक पार्क तथा मल्टी स्पेशलिस्ट होस्पीटल, डिफेंस एयरो स्पेस, एग्रो फुड प्रोसेसिंग युनिट, गारमेंट टैक्सटाईल, उद्योग भी विकसित किए जा रहे हैं।मुख्यमंत्री ने कहा कि आईएमसी में एयरपोर्ट के लिए वाटर सप्लाई, 220 केवी का बिजली घर बनाया जा रहा है। एयरपोर्ट की प्रथम चरण में 1578 एकड़ भूमि की चारदिवारी बनाने का कार्य भी जारी है।

इसे भी पढ़ें युवा शक्ति ही विकसित भारत और विकसित हरियाणा की सबसे बड़ी ताकत: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

👉यादविन्द्रा गार्डन में बनेगा 100 कमरों का फाईव स्टार होटल
टिक्करताल में बनेगा एडवेंचर पार्क
उन्होंने बताया कि स्वदेश योजना 2 के तहत पंचकूला के यादविन्द्रा गार्डन को रोजगार सृजन एवं पर्यटक केन्द्र के रूप ओर अधिक विकसित किया जाएगा। गार्डन का नवीनीकरण करने के अलावा इसमें उच्च स्तरीय एकीकृत वेडिंग, कन्वेंशन एवं हॉस्पिटेलिटी डेस्टीनेशन बनाए जाएगें। इसके अलावा 100 कमरों का होटल बनाने के साथ पिंजौर की हवाई पट्टी का भी विस्तार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि टिक्करताल में भी एडवेंचर पार्क बनाने का कार्य किया जाएगा तथा थापली के एडवेंचर पार्क को भी विकसित किया जाएगा।बैठक में मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव अरूण गुप्ता, आयुक्त एवं सचिव उद्योग एवं वाणिज्य डा. अमित अग्रवाल, सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग के आयुक्त एवं सचिव के मकरंद पांडुरंग, विशेष सचिव मोनिटरिंग एवं कोर्डिनेशन प्रियकां सोनी, एमडी एचएसआईडीसी सुशील सारवान, निदेशक पर्यटन विभाग पार्थ गुप्ता के अलावा अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी भाग ले रहे थे।

👉नवीनतम समाचार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।

Whatsapp Channel 👉 🛑https://whatsapp.com/channel/0029VbBYZTe89inflPnxMQ0A

Whatsapp Group👉 🛑https://chat.whatsapp.com/EK1btmLAghfLjBaUyZMcLK

Telegram Channel👉 🛑https://t.me/punjabikhabarsaarwebsite

समाचार और विज्ञापनों के लिए, हमारे व्हाट्सएप नंबर +91 98786-15057 पर संपर्क करें

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img
spot_img

Share post:

Popular

More like this
Related

MRSPTU ਵਿਖੇ “ਯੂਥ ਕਨੈਕਟ 2026” ਨਾਲ ਅੰਤਰਰਾਸ਼ਟਰੀ ਯੁਵਾ ਦਿਵਸ ਦਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ ਆਯੋਜਨ

Bathinda News:ਮਹਾਰਾਜਾ ਰਣਜੀਤ ਸਿੰਘ ਪੰਜਾਬ ਟੈਕਨੀਕਲ ਯੂਨੀਵਰਸਿਟੀ (ਐਮ.ਆਰ.ਐਸ.ਪੀ.ਟੀ.ਯੂ.), ਬਠਿੰਡਾ...

ਸੋਲਰ ਲਾਈਟਾਂ ਨਾਲ ਰੁਸ਼ਨਾਉਣਗੇ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਪਿੰਡ, 470 ਕਰੋੜ ਰੁਪਏ ਨਾਲ ਲੱਗਣਗੀਆਂ 3 ਲੱਖ ਲਾਈਟਾਂ: ਅਮਨ ਅਰੋੜਾ

👉ਪਾਰਦਰਸ਼ਤਾ ਨੂੰ ਯਕੀਨੀ ਬਣਾਉਣ ਲਈ ਹਰ ਸਟਰੀਟ ਲਾਈਟ ਨੂੰ...