स्वतंत्रता दिवस; राज्यपाल प्रो असीम कुमार घोष यमुनानगर जबकि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी हांसी में फहराएंगे राष्ट्रीय ध्वज

Date:

spot_img

Haryana News: हरियाणा में 80वां स्वतंत्रता दिवस पूरे हर्षोल्लास, जोश और गरिमा के साथ मनाया जाएगा। आगामी 15 अगस्त को हरियाणा के राज्यपाल प्रोफेसर असीम कुमार घोष यमुनानगर में जबकि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी नवगठित जिला हांसी में ध्वजारोहण करेंगे। वहीं, एट होम कार्यक्रम शाम को हरियाणा लोक भवन, चंडीगढ़ में आयोजित किया जाएगा।मुख्य सचिव श्री अनुराग रस्तोगी द्वारा जारी एक पत्र के अनुसार, राज्य में जिला, उपमंडल, ब्लॉक एवं पंचायत स्तर पर स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित किए जाएंगे और निर्धारित स्थानों पर प्रातः 9 बजे के तुरंत बाद राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा।सरकार द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार अंबाला में ऊर्जा मंत्री श्री अनिल विज, भिवानी में सांसद श्री सुभाष बराला, चरखी दादरी में सांसद श्रीमती रेखा शर्मा, फरीदाबाद में राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री श्री विपुल गोयल, फतेहाबाद में स्कूल शिक्षा मंत्री श्री महिपाल ढांडा, गुरुग्राम में हरियाणा विधानसभा उपाध्यक्ष डॉ. कृष्ण लाल मिड्ढ़ा, हिसार में सांसद श्री नवीन जिंदल, झज्जर में स्वास्थ्य मंत्री सुश्री आरती सिंह राव, जींद में सांसद श्री संजय भाटिया, कैथल में सामाजिक न्याय, अधिकारिता मंत्री श्री कृष्ण कुमार बेदी, करनाल में जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री श्री रणबीर गंगवा, कुरुक्षेत्र में हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष श्री हरविंद्र कल्याण, महेंद्रगढ़ स्थित नारनौल में सांसद श्री धर्मबीर सिंह, नूंह में सांसद श्री कार्तिकेय शर्मा, पलवल में युवा सशक्तिकरण एवं उद्यमिता मंत्री श्री गौरव गौतम ध्वजारोहण करेंगे।इसी प्रकार पंचकूला में महिला एवं बाल विकास मंत्री सुश्री श्रुति चैधरी, पानीपत में विकास एवं पंचायत मंत्री श्री कृष्ण लाल पंवार, रेवाड़ी में खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री श्री राजेश नागर, रोहतक में सहकारिता मंत्री श्री अरविंद कुमार शर्मा, सिरसा में कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री श्याम सिंह राणा और सोनीपत में उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे।उपमंडल स्तर पर भी स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित किए जाएंगे। अंबाला जिले के नारायणगढ़ में विधायक श्रीमती शैली चैधरी, अंबाला कैंट में एसडीएम अंबाला कैंट तथा बराड़ा में गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष श्री रामचंद्र कंबोज ध्वजारोहण करेंगे।

इसे भी पढ़ें  राज्यपाल ने उपायुक्तों को टीबी उन्मूलन के लिए ठोस एवं परिणामोन्मुखी कदम उठाने के दिए निर्देश

भिवानी जिले के लोहारू में विधायक श्री सुनील सतपाल सांगवान, तोशाम में विधायक श्री घनश्याम सर्राफ तथा सिवानी में विधायक श्री कपूर सिंह तथा चरखी दादरी के बाढड़ा में विधायक श्री उमेद सिंह राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे।फरीदाबाद जिले के बड़खल में विधायक श्री धनेश अदलखा तथा बल्लभगढ़ में विधायक श्री मूलचंद शर्मा, फतेहाबाद के टोहाना में विधायक श्रीमती सावित्री जिंदल तथा रतिया में विधायक श्री जरनैल सिंह, गुरुग्राम के पटौदी में विधायक श्रीमती बिमला चैधरी, बादशाहपुर में विधायक श्री सतीश कुमार फागना, मानेसर में विधायक श्री मुकेश शर्मा तथा सोहना में विधायक श्री तेजपाल तंवर ध्वजारोहण करेंगे।हांसी के नारनौंद में विधायक श्री विनोद भ्याना, हिसार के बरवाला में श्री रणधीर पनिहार, झज्जर के बहादुरगढ़ में विधायक श्री राजेश जून, बादली में महिला विकास निगम की चेयरपर्सन श्रीमती सुनिता दांगी, बेरी में वेयरहाउसिंग कारपोरेशन के चेयरमैन श्री राम किशन शर्मा, जींद के जुलाना में सामाजिक कल्याण बोर्ड के चेयरमैन कैप्टन योगेश बैरागी, सफीदों में विधायक श्री राम कुमार गौतम, उचाना कलां में विधायक श्री देवेंद्र चतरभुज अत्री तथा नरवाना में हरियाणा सार्वजनिक उपक्रम ब्यूरो (एचबीपीई) के चेयरमैन श्री मोहन लाल बडोली ध्वजारोहण करेंगे।कैथल के गुहला में विधायक श्री सतपाल जांबा, कलायत में श्री देवेंद्र पांचाल, करनाल के नीलोखेड़ी में विधायक श्री भगवान दास तथा इंद्री में विधायक श्री राम कुमार कश्यप, घरौंडा में विधायक श्री जगमोहन आनंद, असंध में विधायक श्री योगेन्द्र सिंह राणा तथा कुरुक्षेत्र के लाडवा में मंडलायुक्त, शाहाबाद में हरियाणा राज्य सहकारी कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक के चेयरमैन श्री सुभाष कलसाना और पेहोवा में हरियाणा विमुक्त घुमंतु जाति विकास बोर्ड के चेयरमैन श्री जसमेर सिंह बंजारा राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे।महेंद्रगढ़ में विधायक श्री ओम प्रकाश यादव, कनीना में विधायक श्री कंवर सिंह तथा नांगल चैधरी में विधायक श्री लक्ष्मण सिंह यादव ध्वजारोहण करेंगे।

इसे भी पढ़ें  युवा शक्ति ही विकसित भारत और विकसित हरियाणा की सबसे बड़ी ताकत: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

नूंह के फिरोजपुर झिरका में हाउसफेड के चेयरमैन श्री सुभाष बंसल, तावडू में जिला परिषद नूंह के अध्यक्ष श्री जान मोहम्मद, पुन्हाना में विधायक मोहम्मद इलियास, पलवल जिले के हथीन में विधायक मोहम्मद इसराइल तथा होडल में विधायक श्री हरेन्द्र सिंह, पंचकूला के कालका में विधायक श्रीमती शक्ति रानी शर्मा, पानीपत के इसराना में विधायक श्री प्रमोद कुमार विज तथा समालखा में विधायक श्री मनमोहन भड़ाना ध्वजारोहण करेंगे।रेवाड़ी के बावल में विधायक डॉ. कृष्ण कुमार तथा कोसली में विधायक श्री अनिल यादव, रोहतक के महम में मेडिकल काउंसिल के चेयरमैन श्री सतीश खट्टर तथा सांपला में विधायक श्री निखिल मदान, सिरसा के कालांवाली में बीज विकास निगम के चेयरमैन श्री देव कुमार शर्मा, डबवाली में श्रम कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष श्री रोहताश जांगड़ा तथा ऐलनाबाद में किसान कल्याण प्राधिकरण की कार्यकारिणी समिति के सदस्य एवं अध्यक्ष श्री राजपाल बेनीवाल ध्वजारोहण करेंगे।सोनीपत के गन्नौर में विधायक श्री देवेंद्र कादियान, खरखौदा में विधायक श्री पवन खरखौदा, गोहाना में विधायक श्रीमती कृष्णा गहलावत, यमुनानगर के बिलासपुर में विधायक श्रीमती रेनू बाला, छछरौली में अनुसूचित जाति आयोग की चेयरर्पसन श्रीमती बंतो कटारिया तथा रादौर में विधायक श्री घनश्याम दास अरोड़ा राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे।यदि कोई महानुभाव किसी कारणवश संबंधित स्थान पर उपस्थित नहीं हो पाता है, तो वहां संबंधित उपायुक्त, उपमंडल अधिकारी नागरिक अथवा तहसीलदार द्वारा ध्वजारोहण किया जाएगा।

👉नवीनतम समाचार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।

Whatsapp Channel 👉 🛑https://whatsapp.com/channel/0029VbBYZTe89inflPnxMQ0A

Whatsapp Group👉 🛑https://chat.whatsapp.com/EK1btmLAghfLjBaUyZMcLK

Telegram Channel👉 🛑https://t.me/punjabikhabarsaarwebsite

☎समाचार और विज्ञापनों के लिए, हमारे व्हाट्सएप नंबर +91 98786-15057 पर संपर्क करें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img
spot_img

Share post:

Popular

More like this
Related

ਸੋਲਰ ਲਾਈਟਾਂ ਨਾਲ ਰੁਸ਼ਨਾਉਣਗੇ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਪਿੰਡ, 470 ਕਰੋੜ ਰੁਪਏ ਨਾਲ ਲੱਗਣਗੀਆਂ 3 ਲੱਖ ਲਾਈਟਾਂ: ਅਮਨ ਅਰੋੜਾ

👉ਪਾਰਦਰਸ਼ਤਾ ਨੂੰ ਯਕੀਨੀ ਬਣਾਉਣ ਲਈ ਹਰ ਸਟਰੀਟ ਲਾਈਟ ਨੂੰ...

ਘਰੇਲੂ ਕਲੇਸ਼ ਦੇ ਕਾਰਨ ਨਵ ਵਿਆਹੁਤਾ ਨੇ ਕੀਤੀ ਆਤਮ+ਹੱਤਿਆ

Ludhiana News:ਲੁਧਿਆਣਾ ਵਿੱਚ ਘਰੇਲੂ ਕਲੇਸ਼ ਦੇ ਚਲਦਿਆਂ ਇੱਕ ਨਵਵਿਆਹੁਤਾ...

राज्यपाल ने उपायुक्तों को टीबी उन्मूलन के लिए ठोस एवं परिणामोन्मुखी कदम उठाने के दिए निर्देश

👉उपायुक्त ‘टीबी मुक्त हरियाणा’ अभियान को दें गति, तीन...