👉मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में मेडिकल कॉलेज एवं टीचिंग अस्पताल के संचालन और रखरखाव को लेकर हुई बैठक
150 सीटों वाले मेडिकल कॉलेज और 883 बेड के टीचिंग अस्पताल में मरीजों को मिलेंगी बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं
Haryana News:मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं को आमजन के लिए सुलभ और किफायती बनाना राज्य सरकार की प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए गुरुग्राम के सेक्टर-102 स्थित श्री शीतला माता देवी मेडिकल कॉलेज एवं 883 बेड के टीचिंग अस्पताल में आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थियों तथा पांच लाख रुपये से कम वार्षिक आय वाले परिवारों के पात्र मरीजों के लिए उपचार संबंधी विशेष प्रावधान किए गए हैं। इन प्रावधानों के माध्यम से जरूरतमंद परिवारों को उपचार में सब्सिडी का लाभ मिलेगा और वे किफायती दरों पर बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्राप्त कर सकेंगे।मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में मंगलवार को चंडीगढ़ में आयोजित बैठक में मेडिकल कॉलेज एवं टीचिंग अस्पताल के संचालन और रखरखाव (Operation and Maintenance) से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।इस अवसर पर उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री श्री राव नरबीर सिंह तथा सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद कुमार शर्मा भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में शामिल हुए।
इसे भी पढ़ें 👉Haryana CM Nayab Singh Saini ਵੱਲੋਂ ਪੰਜਾਬੀਆਂ ਨੂੰ ‘ਪੰਜਾਬ’ ਦੀ ਪਹਿਲਾਂ ਵਾਲੀ ਸ਼ਾਨ ਬਹਾਲ ਕਰਨ ਲਈ ਮਿਲਕੇ ਕੰਮ ਕਰਨ ਦਾ ਸੱਦਾ
बैठक में आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थियों तथा पांच लाख रुपये से कम वार्षिक आय वाले परिवारों के पात्र मरीजों के लिए उपचार में सब्सिडी और अस्पताल में विशेष सुविधाओं से संबंधित प्रावधानों पर निर्देश भी दिए, ताकि आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों पर इलाज का आर्थिक बोझ कम हो और उन्हें गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं किफायती दरों पर उपलब्ध हो सकें।मुख्यमंत्री ने अस्पताल परिसर में अमृत फार्मेसी खोलने के निर्देश भी दिए, ताकि मरीजों और उनके परिजनों को सस्ती दरों पर गुणवत्तापूर्ण दवाइयां उपलब्ध हो सकें। उन्होंने कहा कि अस्पताल में उपचार के साथ-साथ मरीजों को दवाइयों की उपलब्धता भी सहज और किफायती होनी चाहिए।बैठक में मेडिकल कॉलेज में विद्यार्थियों के दाखिले के लिए सीटों और फीस से संबंधित प्रावधानों पर भी चर्चा की गई । मुख्यमंत्री ने कॉलेज की शैक्षणिक व्यवस्था, विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध सीटों तथा फीस संरचना को लेकर भी आवश्यक निर्देश दिए ।बैठक में मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव श्री राजेश खुल्लर, मुख्य सचिव श्री अनुराग रस्तोगी, नगर एवं ग्राम आयोजना तथा शहरी संपदा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री अनुराग अग्रवाल, वित्त विभाग के आयुक्त एवं सचिव श्री सी.जी.रजिनिकांतन , गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री पी.सी. मीणा तथा उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के महानिदेशक श्री यश गर्ग सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
👉नवीनतम समाचार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
Whatsapp Channel 👉 🛑https://whatsapp.com/channel/0029VbBYZTe89inflPnxMQ0A
Whatsapp Group👉 🛑https://chat.whatsapp.com/EK1btmLAghfLjBaUyZMcLK
Telegram Channel👉 🛑https://t.me/punjabikhabarsaarwebsite
☎समाचार और विज्ञापनों के लिए, हमारे व्हाट्सएप नंबर +91 98786-15057 पर संपर्क करें













