👉4 परियोजनाओं का शिलान्यास, 5 का लोकार्पण किया
Haryana News: हरियाणा की सिंचाई एवं जल संसाधन तथा महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती श्रुति चौधरी ने आज तोशाम विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों में लगभग 25.34 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया। इन परियोजनाओं में सड़क, खेल, सामुदायिक सुविधाओं तथा पशु चिकित्सा सेवाओं से संबंधित कार्य शामिल हैं।श्रीमती श्रुति चौधरी ने तोशाम में 9.29 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली तोशाम बाईपास सड़क का शिलान्यास किया। ढाणी रिवासा में उन्होंने विधायक आदर्श नगर एवं ग्राम योजना (वीएएनजीवाई) के तहत 21 लाख रुपये की लागत से निर्मित खेल स्टेडियम के ट्रैक तथा जिला खनिज फाउंडेशन (डीएमएफ) योजना के तहत 20 लाख रुपये की लागत से निर्मित चौधरी सुरेंद्र सिंह स्टेडियम के मुख्य द्वार का लोकार्पण किया। धारण गांव में उन्होंने जिला खनिज फाउंडेशन योजना के तहत 15 लाख रुपये की लागत से बनने वाली पिछड़ा वर्ग चौपाल का शिलान्यास किया।
इसे भी पढ़ें 👉सरकारी अस्पतालों में मरीजों की संख्या के आधार पर डॉक्टरों व सहायक स्टाफ को मिलेगा स्पेशल इन्सेंटिव: मुख्यमंत्री
निगाणा खुर्द में मंत्री ने हरियाणा ग्रामीण विकास निधि योजना के तहत 52 लाख रुपये की लागत से निर्मित सामुदायिक भवन तथा निगाना कलां में 31.11 लाख रुपये की लागत से निर्मित राजकीय पशु चिकित्सा औषधालय का लोकार्पण किया।बुसान गांव में उन्होंने 7.71 करोड़ रुपये की लागत से बुसान से संडवा तक सड़क के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य का शिलान्यास किया।छपार रांगड़ान में श्रीमती श्रुति चौधरी ने हरियाणा ग्रामीण विकास योजना के तहत 10 लाख रुपये की लागत से मुख्य चौक से सरकारी स्कूल तक निर्मित गली का लोकार्पण किया। इसके साथ ही, उन्होंने 6.85 करोड़ रुपये की लागत से छपार रांगड़ान, जोगियां और गारनपुरा को जोड़ने वाली सड़क के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य का शिलान्यास भी किया।इस अवसर पर श्रीमती श्रुति चौधरी ने कहा कि राज्य सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क संपर्क को मजबूत करने के साथ-साथ खेल सुविधाओं, सामुदायिक बुनियादी ढांचे और पशु चिकित्सा सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि इन विकास परियोजनाओं के पूरा होने से तोशाम क्षेत्र के लोगों को बेहतर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध होंगी तथा क्षेत्र के विकास को और गति मिलेगी।
👉नवीनतम समाचार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
Whatsapp Channel 👉 🛑https://whatsapp.com/channel/0029VbBYZTe89inflPnxMQ0A
Whatsapp Group👉 🛑https://chat.whatsapp.com/EK1btmLAghfLjBaUyZMcLK
Telegram Channel👉 🛑https://t.me/punjabikhabarsaarwebsite
☎समाचार और विज्ञापनों के लिए, हमारे व्हाट्सएप नंबर +91 98786-15057 पर संपर्क करें



