spot_img

शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल की अध्यक्षता में हुई कार्य समिति की बैठक

Date:

spot_img

👉ठोस कचरा प्रबंधन, चिल्ड्रन पार्क और डिजिटल लाइब्रेरी सहित विभिन्न विकास कार्यों से संबंधित प्रस्तावों पर हुआ विचार-विमर्श
Haryana News: हरियाणा के शहरी स्थानीय निकाय मंत्री श्री विपुल गोयल की अध्यक्षता में मंगलवार को हरियाणा सिविल सचिवालय, चंडीगढ़ स्थित उनके कार्यालय में कार्य समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न नगर निकायों में विकास एवं जनसुविधाओं से जुड़े कार्यों के लिए टेंडर दरों की स्वीकृति से संबंधित प्रस्तावों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। बैठक में अतिरिक्त मुख्य सचिव अशोक मीणा समेत अन्य अधिकारी व संबंधित नगर पालिका व निकायों के चेयरमैन भी मौजूद रहे ।बैठक में नगर निगम हिसार, हांसी, बरवाला, उकलाना, नारनौंद व सिवानी के लिए 3 साल की अवधि के लिए ठोस कचरे के प्रबंधन से संबंधित प्रस्ताव पर विचार किया गया।

इसे भी पढ़ें 👉खेल युवाओं को अनुशासन, संघर्ष और टीम भावना के साथ आगे बढ़ने का अवसर देते हैं: राव नरबीर सिंह

इसके साथ ही नारायणगढ़ व नगर पालिका बराड़ा में ठोस कचरे के डोर टू डोर कलेक्शन से संबंधित कार्यों को भी बैठक के एजेंडे में शामिल किया गया। बैठक में दिव्य नगर योजना के तहत पलवल में बच्चों के पार्क के निर्माण तथा नगर पालिका समिति महम के पुराने कार्यालय में डिजिटल लाइब्रेरी के निर्माण से संबंधित प्रस्तावों पर भी विचार-विमर्श किया गया।शहरी स्थानीय निकाय मंत्री ने संबंधित अधिकारियों से विभिन्न प्रस्तावों से जुड़े पहलुओं की जानकारी ली व कार्यों के क्रियान्वयन में निर्धारित नीतियों एवं नियमों का पालन सुनिश्चित करने पर जोर दिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को स्टेकहॉल्डर्स की बैठक बुलाने के निर्देश देते हुए कहा कि टेंडर प्रक्रिया से जुड़े सभी कार्य पूरी पारदर्शिता के साथ सुनिश्चित किए जाए।

👉नवीनतम समाचार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।

Whatsapp Channel 👉 🛑https://whatsapp.com/channel/0029VbBYZTe89inflPnxMQ0A

Whatsapp Group👉 🛑https://chat.whatsapp.com/EK1btmLAghfLjBaUyZMcLK

Telegram Channel👉 🛑https://t.me/punjabikhabarsaarwebsite

☎समाचार और विज्ञापनों के लिए, हमारे व्हाट्सएप नंबर +91 98786-15057 पर संपर्क करें

spot_img

Share post:

Popular

More like this
Related

ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਵਿਚੋਂ ਬਰਖਾਸਤ ਰੂਪ ਕੌਰ ਸੰਧੂ ਨੂੰ ਧਮਕੀਆਂ ਮਿਲਣ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਮਿਲੀ ਪੁਲਿਸ ਸੁਰੱਖਿਆ

👉ਬਹਿਰੀਨ ਵਾਲੀ ਬੀਬੀ ਦੀ ਤਰ੍ਹਾਂ ਹੋਰਨਾਂ ਪੀੜਤਾਂ ਦਾ ਖੁਲਾਸਾ...

Cabinet Minister Shruti Chaudhary ने तोशाम हलके में दी 25.34 करोड़ की सौगात

👉4 परियोजनाओं का शिलान्यास, 5 का लोकार्पण किया Haryana News:...

खेल युवाओं को अनुशासन, संघर्ष और टीम भावना के साथ आगे बढ़ने का अवसर देते हैं: राव नरबीर सिंह

👉रामा अत्रे महिला टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का कैबिनेट मंत्री...

‘आइडिया से इनोवेशन और इनोवेशन से समाधान’ की दिशा में हरियाणा की महत्वपूर्ण पहल

👉मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हरियाणा स्टेट इनोवेशन सोसाइटी...