सीईटी पास युवाओं को एक नवम्बर से सक्षम युवा योजना के तहत मिलेगा मानदेय-नायब सिंह सैनी

Date:

spot_img

👉प्रधानमंत्री विकसित भारत योजना में हरियाणा को टॉप टेन में मिला स्थान- मुख्यमंत्री
Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि केन्द्र सरकार की प्रधानमंत्री विकसित भारत योजना के तहत हरियाणा को टॉप टेन में स्थान हासिल हुआ है। इसके तहत 51 हजार युवाओं को रोजगार के अवसर सुलभ करवाए गए है।मुख्यमंत्री विकसित भारत विजन 2047 के तहत रोजगार, स्किल डिवलेपमेंट एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग एवं हरियाणा स्किल डिवलेपमेंट मिशन की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।मुख्यमंत्री ने कहा कि विश्व स्तरीय स्किल प्रतियोगिता में राज्य के 5 युवाओं का चयन किया गया है। सितम्बर माह के दौरान चीन में आयोजित इस प्रतियोगिता में मेडल लाने वाले युवाओं को 10 लाख रुपए की आर्थिक सहायता एवं जॉब सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कहा कि कुरूक्षेत्र के उमरी गांव में स्किल फैकल्टी ट्रेनिंग के लिए राज्य स्तरीय आर्ट कल्चर सेंटर बनाया जाएगा। इसके अलावा फतेहाबाद, सुल्तानपुर तथा अन्तेड़ी में इन्टरपैन्योरशिप डिवलेपमेंट सेंटर बनाए जाएंगे।मुख्यमंत्री ने कहा कि एआई पोर्टल विकसित किया जाए जिस पर आईटीआई एवं स्किल डिवलेपमेंट का पूरा डाटा अपलोड किया जाए ताकि आवश्यकता अनुसार तत्काल उपयोग में लाया जा सके।

इसे भी पढ़ें  ट्यूबवेल के पानी की जांच करवाकर किसान फसल उत्पादन को बढ़ाएं : कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा

उन्होंने कहा कि हर तीसरे माह बैठक आयोजित कर आईटीआई एवं स्किल डिवलेपमेंट कार्यों की समीक्षा की जाएगी ताकि इन योजनाओं को जल्द मुर्तरूप देकर युवाओं को रोजगार के योग्य बनाया जा सके।मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश को वैश्विक शिक्षा केन्द्र के रूप में विकसित किया जाएगा। पंचकूला व गुरूग्राम में एआई हब बनाया जा रहा है। युवाओं को एआई के बारे में पूर्ण रूप से जागरूक किया जाएगा तथा 2 लाख युवाओं को हार्ड स्किल प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश की मौजूदा सभी आईटीआईज का नवीनीकरण किया जाएगा तथा फतेहाबाद में श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय का रिजनल सेंटर बनाया जाएगा जो सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के रूप में कार्य करेगा।मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं का सर्वे करवाया जाए जिसमें विशेषकर तकनीकी रूप से युक्त युवाओं की अलग से पहचान की जाए। उन्होंने कहा कि युवाओं को तकनीकी रूप से निपुण करने के लिए आईटीआई में नए कोर्स शुरू किए जाएं जिसमें अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार के योग्य बनाया जा सके और उद्योगों के अनुरूप निपुण युवा उपलब्ध हो सकें। पीएम स्वनीधि योजना के तहत युवाओं को स्वरोजगार के लिए आर्थिक सहायता सुलभ करवाई जा रही है।मुख्यमंत्री ने कहा कि सीईटी पास युवाओं को 100 घण्टे का काम दिया जाएगा।

इसे भी पढ़ें  हरियाणा में भर्ती व्यवस्था में आया ऐतिहासिक बदलाव, पारदर्शिता से मिल रही हैं नौकरियां- मुख्यमंत्री

दो साल तक रोजगार न मिलने पर सक्षम युवा योजना के तहत मानदेय दिया जाएगा। सर्वे के दौरान 5 लाख 40 हजार 428 सीईटी पास युवा पाए गए हैं। इन युवाओं को एक नवम्बर से योजना का लाभ देना सुनिश्चित किया जाएगा।मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं के लिए नए प्रशिक्षण आरम्भ करने के लिए हर जिले में मॉडल आईटीआई खोलने की योजना है। इसके अलावा हर ब्लॉक स्तर पर भी आईटीआई खोली जाएगी। प्रदेश के 143 ब्लॉक में से 117 ब्लॉकों में आईटीआई कार्यरत हैं। इसके अलावा चरखी दादरी के झोझू कलां, कारीरूपा व रणकौली तथा पिल्लु खेड़ा में नई आइटीआई खोली जाएगी। इसके अलावा नारनौल में महिला आईटीआई का नवीनीकरण किया जा रहा है। पंचकूला के बरवाला, कुरूक्षेत्र के बसंतपुर, तथा नलवी खुर्द में भी आईटीआई का निर्माण किया जा रहा हे।मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं को एआई रोबोटिक, ड्रोन आदि का प्रशिक्षण देने के लिए करनाल, पंचकूला, पानीपत में केन्द्र बनाए जा रहे है। इन केन्द्रों में प्रशिक्षणार्थियों के लिए आधुनिक स्तर की मशीने उपलब्ध करवाई जाएगी। इनके लिए 20 करोड़ रुपए की राशि खर्च की जा रही है।बैठक में प्रधान सचिव विजय दहिया, अमनीत पी कुमार, मुख्यमंत्री के उपप्रधान सचिव यषपाल यादव, राजनेहरू सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

👉नवीनतम समाचार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।

Whatsapp Channel 👉 🛑https://whatsapp.com/channel/0029VbBYZTe89inflPnxMQ0A

Whatsapp Group👉 🛑https://chat.whatsapp.com/EK1btmLAghfLjBaUyZMcLK

Telegram Channel👉 🛑https://t.me/punjabikhabarsaarwebsite

☎समाचार और विज्ञापनों के लिए, हमारे व्हाट्सएप नंबर +91 98786-15057 पर संपर्क करें

 

spot_img
spot_img
spot_img

Share post:

Popular

More like this
Related

Roop Kaur Sandhu ਵੱਲੋਂ ਅੱਜ ਇੱਕ ਹੋਰ ਵੱਡੇ ‘ਅਕਾਲੀ’ ਬਾਰੇ ਖੁਲਾਸੇ ਦਾ ਐਲਾਨ!

Amritsar News: Roop Kaur Sandhu; ਪਹਿਲਾਂ ਹੀ ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਕਮੇਟੀ...

गुजरात दौरे से हरियाणा को मिले 50 हजार करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्ताव

👉डिफेंस, रियल एस्टेट और ऑयल एवं गैस क्षेत्र में...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जन्मभूमि गुजरात बनेगी हरियाणा की विकास गाथा की सारथी

👉मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के दो दिवसीय गुजरात दौरे...

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल से की मुलाकात

👉दोनों राज्यों के बीच आपसी तालमेल और सहयोग बढ़ाने...