👉प्राकृतिक आपदाओं से फसल नुकसान पर 46 बागवानी फसलों पर मिलता है मुआवजा
👉वर्ष 2026-27 के बजट में मुआवज़ा राशि बढ़ाने की घोषणा
Haryana News: CM Horticultural Insurance Scheme; हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में आज आयोजित बजट घोषणाओं की समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री बागवानी बीमा योजना (MBBY) की प्रगति और प्रभावशीलता पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में इस योजना को किसानों के लिए एक महत्वपूर्ण सुरक्षा कवच बताते हुए इसके प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर दिया गया।मुख्यमंत्री ने कहा कि यह योजना राज्य सरकार की एक अनूठी पहल है, जिसका उद्देश्य प्राकृतिक आपदाओं के कारण बागवानी फसलों में होने वाले नुकसान से किसानों को आर्थिक रूप से सुरक्षित करना है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि योजना का व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार सुनिश्चित किया जाए, ताकि अधिक से अधिक किसान इसका लाभ उठा सकें।
इसे भी पढ़ें हरियाणा में ‘ज्ञान भारतम’ पांडुलिपि सर्वे;मुख्य सचिव ने दिया समयबद्ध सर्वेक्षण पर जोर
मुख्यमंत्री ने कहा कि बागवानी क्षेत्र को सशक्त बनाना सरकार की प्राथमिकता है और इसके लिए किसानों को हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी। राज्य सरकार द्वारा मुख्यमंत्री बागवानी बीमा योजना के अंतर्गत किसानों को प्राकृतिक आपदा से जोखिम मुक्त करने के लिए 46 प्रमुख बागवानी फ़सलों पर मुआवज़ा दिया जाता है। इन फ़सलों में 23 सब्जियों, 21 फलों व 2 मसालों की फ़सलें शामिल हैं। इतना ही नहीं, वर्ष 2026- 27 के बजट में इन मुआवजा राशि को बढ़ाने की घोषणा भी की गई है।
इसे भी पढ़ें बजट घोषणाओं पर एक महीने में ही तेज़ अमल
श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि मधुमक्खी पालन से जुड़े पालकों को भी इस योजना के दायरे में शामिल करने का निर्णय लिया गया है, जिससे उन्हें भी प्राकृतिक आपदाओं से होने वाले नुकसान की स्थिति में आर्थिक सुरक्षा मिल सके।मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए जमीनी स्तर पर निगरानी को मजबूत किया जाए और यह सुनिश्चित किया जाए कि पात्र लाभार्थियों तक योजना का लाभ समय पर पहुंचे।
👉नवीनतम समाचार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
Whatsapp Channel 👉 🛑https://whatsapp.com/channel/0029VbBYZTe89inflPnxMQ0A
Whatsapp Group👉 🛑https://chat.whatsapp.com/EK1btmLAghfLjBaUyZMcLK
Telegram Channel👉 🛑https://t.me/punjabikhabarsaarwebsite
☎समाचार और विज्ञापनों के लिए, हमारे व्हाट्सएप नंबर +91 98786-15057 पर संपर्क करें।





