CM Nayab Singh Saini ने बसों को हरी झंडी दिखाकर ‘युवा उद्यमी यात्रा’ का किया शुभारंभ

Date:

spot_img

👉प्रदेशभर के युवाओं को स्टार्टअप, नवाचार और उद्यमिता से जोड़ेगी यात्रा
Haryana News: CM Nayab Singh Saini; मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने शुक्रवार को गुरुग्राम विश्वविद्यालय में आयोजित जेन-एच स्टार्टअप समिट–युवा उद्यमी चौपाल के दौरान दो बसों को हरी झंडी दिखाकर ‘युवा उद्यमी यात्रा’ का शुभारंभ किया। इस यात्रा का उद्देश्य प्रदेश के युवाओं को स्टार्टअप, नवाचार और उद्यमिता के अवसरों से जोड़ना तथा उन्हें अपने नए विचारों को सफल उद्यम में बदलने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन और सहयोग उपलब्ध कराना है।‘युवा उद्यमी यात्रा’ के तहत दोनों बसें दिसंबर 2026 तक प्रदेश के विभिन्न जिलों का दौरा करेंगी।

इसे भी पढ़ें 👉 Gen-H Startup Summit–युवा उद्यमी चौपाल में Gen-Z युवाओं और युवा उद्यमियों से मुख्यमंत्री ने किया संवाद

इस दौरान कॉलेजों, विश्वविद्यालयों, आईटीआई तथा कोचिंग संस्थानों में पहुंचकर युवाओं को स्टार्टअप शुरू करने की प्रक्रिया, वित्तीय सहायता, ऋण सुविधाओं, तकनीकी सहयोग और सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी जाएगी।यात्रा के दौरान विशेषज्ञों एवं सफल युवा उद्यमियों के माध्यम से युवाओं को स्टार्टअप की स्थापना, व्यवसाय को आगे बढ़ाने, वित्तीय प्रबंधन, तकनीकी सहयोग तथा अपने विचार को व्यावसायिक रूप देने से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी और मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा। युवाओं को अपने नए विचारों को केवल विचार तक सीमित न रखते हुए उन्हें वास्तविक उद्यम में बदलने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।‘

इसे भी पढ़ें 👉 छोटेआइडिया से बड़े उद्यम तक का सफर, युवा उद्यमियों ने सांझा किए सफलता के अनुभव

युवा उद्यमी यात्रा’ के माध्यम से प्रदेश में स्टार्टअप और उद्यमिता की संस्कृति को जमीनी स्तर तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। अधिक से अधिक युवाओं को नवाचार के क्षेत्र में आगे आने, नए उद्यम स्थापित करने और रोजगार के अवसर पैदा करने के लिए प्रेरित किया जाएगा।सरकार का लक्ष्य युवाओं को ‘नौकरी तलाशने वाले’ से ‘नौकरी देने वाले’ बनाने का है। यह यात्रा इसी सोच को साकार करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है, जिसके माध्यम से युवाओं को अपने स्टार्टअप विचार को मूर्त रूप देने के लिए आवश्यक जानकारी, मार्गदर्शन और सहयोग उपलब्ध कराया जाएगा।

👉नवीनतम समाचार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।

Whatsapp Channel 👉 🛑https://whatsapp.com/channel/0029VbBYZTe89inflPnxMQ0A

Whatsapp Group👉 🛑https://chat.whatsapp.com/EK1btmLAghfLjBaUyZMcLK

Telegram Channel👉 🛑https://t.me/punjabikhabarsaarwebsite

☎समाचार और विज्ञापनों के लिए, हमारे व्हाट्सएप नंबर +91 98786-15057 पर संपर्क करें

spot_img
spot_img

Share post:

Popular

More like this
Related

ਮੈਂ ਅਪਮਾਨਜਨਕ ਭਾਸ਼ਾ ਨਹੀਂ ਵਰਤਾਂਗਾ, ਪਰ ਹਰ ਸਵਾਲ ਦਾ ਜਵਾਬ ਹੈ ਮੇਰੇ ਕੋਲ: ਬਲਤੇਜ ਪੰਨੂ

👉ਵਿਰਸਾ ਸਿੰਘ ਵਲਟੋਹਾ ਔਰਤਾਂ ਵਿਰੁੱਧ ਆਪਣੀ ਭਾਸ਼ਾ 'ਤੇ ਕਾਬੂ...