👉ऊर्जा संरक्षण प्रत्येक नागरिक का दायित्व: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
Haryana News: CM Nayab Singh Saini; हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर ईंधन बचत, पर्यावरण संरक्षण और संसाधनों के संतुलित उपयोग की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए अपने फ्लीट में वाहनों की संख्या आधी कर दी है। सुरक्षा की दृष्टि से केवल आवश्यक वाहनों को ही फ्लीट में शामिल किया गया है।
इसे भी पढ़ें 👉 Haryana News: निकाय चुनावों में भाजपा की ऐतिहासिक जीत विकास और सुशासन की राजनीति पर जनता की मुहर : नायब सिंह सैनी
मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने सप्ताह में एक दिन बिना किसी वाहन के कार्य करने का भी संकल्प लिया है। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों को स्वयं उदाहरण प्रस्तुत कर समाज को सकारात्मक संदेश देना चाहिए।मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी मंत्रीगण एवं विभागों के अधिकारियों को भी यात्रा के दौरान सीमित वाहनों का उपयोग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
इसे भी पढ़ें 👉 Haryana News: हरियाणा में लिंग अनुपात सुधारने के लिए तेज़ किए गए प्रयास – एसीएस स्वास्थ्य डॉ. सुमिता मिश्रा
उन्होंने अधिकारियों एवं आमजन से अधिक से अधिक सार्वजनिक परिवहन का उपयोग कर ईंधन बचत के इस अभियान में सहभागी बनने का आह्वान किया।मुख्यमंत्री ने कहा कि ऊर्जा संरक्षण प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। यदि सभी लोग छोटे-छोटे प्रयास करें तो ईंधन की बचत के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण में भी बड़ा योगदान दिया जा सकता है।
👉नवीनतम समाचार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
Whatsapp Channel 👉 🛑https://whatsapp.com/channel/0029VbBYZTe89inflPnxMQ0A
Whatsapp Group👉 🛑https://chat.whatsapp.com/EK1btmLAghfLjBaUyZMcLK
Telegram Channel👉 🛑https://t.me/punjabikhabarsaarwebsite
☎समाचार और विज्ञापनों के लिए, हमारे व्हाट्सएप नंबर +91 98786-15057 पर संपर्क करें





