CM Nayab Singh Saini ने 50 लाख से अधिक लाभार्थियों को 1,890 करोड़ रुपये से अधिक की राशि ट्रांसफर की

Date:

spot_img

👉दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना की 11वीं किस्त के रूप में 10.10 लाख बहनों के खातों में 212.16 करोड़ रुपये की राशि जारी
👉उद्योग एवं वाणिज्य विभाग की 7 योजनाओं के तहत लाभार्थियों को 311.25 करोड़ रुपये की प्रोत्साहन राशि जारी
👉डबल इंजन सरकार का संकल्प: हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ*
Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने विभिन्न योजनाओं के तहत 50 लाख 28 हजार 208 पात्र लाभार्थियों के बैंक खातों में सीधे 1 हजार 890 करोड़ 16 लाख रुपये की राशि जारी की। इनमें दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना की किस्त, बुजुर्गों व दिव्यांगों की सामाजिक सुरक्षा पेंशन, जरूरतमंद परिवारों को दयालु योजना की आर्थिक सहायता, गृहिणियों को गैस सब्सिडी, किसानों को भावांतर भरपाई शामिल है। मुख्यमंत्री ने कहा कि डबल इंजन सरकार का संकल्प है कि हर पात्र व्यक्ति तक सरकारी योजना का लाभ सीधे, पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से पहुंचे।मुख्यमंत्री ने गुरुवार को हरियाणा निवास में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि आज ‘दीन दयाल लाडो लक्ष्मी’ योजना की 11वीं किस्त जारी की गई है। इसके तहत 10 लाख 10 हजार लाभार्थी बहन-बेटियों के खातों में 212 करोड़ 16 लाख रुपये डाले गए हैं। इसके साथ ही योजना के तहत अब तक 11 किस्तों में 2 हजार 254 करोड़ 47 लाख रुपये की राशि जारी की जा चुकी है। उन्होंने बताया कि आगामी 17 सितंबर से 1 लाख 80 हजार रुपये तक वार्षिक आय वाले परिवारों को भी इस योजना का लाभ मिलना शुरू हो जाएगा। राज्य सरकार ने चालू वित्त वर्ष के बजट में लाडो लक्ष्मी योजना के लिए 6 हजार 500 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है।इस अवसर पर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री श्री कृष्ण कुमार बेदी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव एवं वित्त एवं योजना विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री अरुण गुप्ता, सूचना, जनसंपर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग के आयुक्त एवं सचिव श्री के. मकरंद पांडुरंग, सूचना, जनसंपर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग के निदेशक डॉ. आदित्य दहिया तथा अतिरिक्त निदेशक (प्रशासन) श्री विवेक कालिया, श्री मनीष लोहान सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें  उद्यमियों को समयबद्ध प्रोत्साहन राशि जारी करने की दिशा में नायब सरकार का बड़ा कदम

👉35 लाख से अधिक लाभार्थियों को 1,129 करोड़ रुपये की सामाजिक सुरक्षा पेंशन
मुख्यमंत्री ने कहा कि आज विभिन्न 15 सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के तहत 35 लाख 6 हजार 841 लाभार्थियों के खातों में 1 हजार 129 करोड़ 5 लाख रुपये की राशि सीधे ट्रांसफर की गई है। इनमें वृद्धावस्था सम्मान भत्ता, दिव्यांग भत्ता सहित अन्य सामाजिक सुरक्षा पेंशन शामिल हैं।उन्होंने कहा कि सरकार ने व्यवस्था परिवर्तन करते हुए ‘प्रो-एक्टिव मॉडल’ अपनाया है। परिवार पहचान पत्र के डेटाबेस के आधार पर पात्रता स्वयं निर्धारित होती है और पात्र नागरिकों को बिना कार्यालयों के चक्कर काटे तथा बिना आवेदन किए घर बैठे ही सामाजिक सुरक्षा पेंशन का लाभ मिल रहा है। डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के माध्यम से किया जा रहा यह भुगतान पारदर्शिता और सुशासन के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रतीक है।इसके अलावा, दयालु योजना के तहत 4 हजार 520 परिवारों को 168 करोड़ 13 लाख 21 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई है। इनमें दयालु योजना-2 के 70 परिवार भी शामिल हैं। आज जारी राशि को मिलाकर अब तक 89 हजार 56 परिवारों को 3 हजार 320 करोड़ 61 लाख 21 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जा चुकी है।

👉5 लाख बहनों को 19.68 करोड़ रुपये की गैस सब्सिडी
मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘हर घर-हर गृहिणी योजना’ के तहत जुलाई माह में गैस सिलेंडर रिफिल करवाने वाली 5 लाख बहनों के बैंक खातों में आज 19 करोड़ 68 लाख रुपये की सब्सिडी भी ट्रांसफर की गई है। इस योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने 500 रुपये में गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जा रहा है। आज जारी राशि को मिलाकर अब तक 14 लाख 65 हजार पात्र बहनों के बैंक खातों में कुल 359 करोड़ 82 लाख रुपये की राशि ट्रांसफर की जा चुकी है।

👉किसानों को भावांतर भरपाई की सौगात
मुख्यमंत्री ने कहा कि आज भावांतर भरपाई योजना के तहत आलू, फूल गोभी और शहद के लिए 6 हजार 177 किसानों को 49 करोड़ 89 लाख रुपये की भावांतर राशि जारी की गई है। इसमें आलू के लिए 6 हजार 12 किसानों को 48 करोड़ 9 लाख रुपये, फूल गोभी के लिए 99 किसानों को 46 लाख 76 हजार रुपये तथा शहद के लिए 66 किसानों को 1 करोड़ 32 लाख 73 हजार रुपये की राशि शामिल है।आलू की भावांतर राशि अंबाला, करनाल, कुरुक्षेत्र, पानीपत, यमुनानगर और पंचकुला जिलों के सब्जी उत्पादक किसानों को जारी की गई है। फूल गोभी की राशि अंबाला, कुरुक्षेत्र और यमुनानगर जिलों के किसानों को दी गई है। वहीं, शहद की राशि अंबाला, भिवानी, फतेहाबाद, गुरुग्राम, हिसार, झज्जर, जींद, कैथल, करनाल, कुरुक्षेत्र, नारनौल, रेवाड़ी, रोहतक, सिरसा और यमुनानगर जिलों के मधुमक्खी पालकों को जारी की जा रही है।मुख्यमंत्री ने कहा कि आज जारी राशि को मिलाकर अब तक 45 हजार 764 किसानों को 246 करोड़ 95 लाख रुपये की राशि भावांतर भरपाई के रूप में दी जा चुकी है।

👉उद्योग एवं वाणिज्य विभाग की 7 योजनाओं के तहत 670 लाभार्थियों को 311.25 करोड़ रुपये
मुख्यमंत्री ने कहा कि एमएसएमई एवं उद्योग निदेशालय की विभिन्न 7 योजनाओं के तहत 670 लाभार्थियों को 311 करोड़ 25 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि भी जारी की गई है। उन्होंने कहा कि बजट अभिभाषण में इस बारे घोषणा की गई थी।उन्होंने कहा कि इसी घोषणा को पूरा करते हुए आज विभिन्न स्कीमों के लाभार्थियों को 311.25 करोड़ रुपये की राशि जारी की गई है।मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार की प्राथमिकता है कि गरीब, किसान, महिला, बुजुर्ग, दिव्यांग और जरूरतमंद परिवारों के साथ-साथ उद्यमियों को सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे और समयबद्ध तरीके से मिले। पारदर्शी व्यवस्था, डीबीटी और प्रो-एक्टिव मॉडल के माध्यम से सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि पात्र व्यक्ति को लाभ लेने के लिए किसी कार्यालय के चक्कर न काटने पड़ें।उन्होंने कहा कि इस प्रकार आज विभिन्न 26 योजनाओं के तहत कुल 50 लाख 28 हजार 208 पात्र लाभार्थियों के बैंक खातों में 1 हजार 890 करोड़ 16 लाख रुपये की राशि जारी की गई है।

👉नवीनतम समाचार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।

Whatsapp Channel 👉 🛑https://whatsapp.com/channel/0029VbBYZTe89inflPnxMQ0A

Whatsapp Group👉 🛑https://chat.whatsapp.com/EK1btmLAghfLjBaUyZMcLK

Telegram Channel👉 🛑https://t.me/punjabikhabarsaarwebsite

समाचार और विज्ञापनों के लिए, हमारे व्हाट्सएप नंबर +91 98786-15057 पर संपर्क करें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img
spot_img

Share post:

Popular

More like this
Related

दिल्ली-एनसीआर में आबोहवा की गुणवत्ता सुधार को लेकर हरियाणा सरकार के ठोस प्रयास

👉मुख्य सचिव ने की यमुना एक्शन प्लान और दिल्ली-एनसीआर...

उद्यमियों को समयबद्ध प्रोत्साहन राशि जारी करने की दिशा में नायब सरकार का बड़ा कदम

👉मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने उद्योग एवं वाणिज्य विभाग...

Guru Kashi University ਵੱਲੋਂ ਮਨੁੱਖਤਾ ਦੀ ਭਲਾਈ ਲਈਖੂਨਦਾਨ ਕੈਂਪ ਦਾ ਆਯੋਜਨ

Bathinda News: Guru Kashi University ਦੇ ਫਕੈਲਟੀ ਆਫ ਫਾਰਮਾਸਿਉਟੀਕਲ...

Punjab ‘ਚ ਅੱਜ ਅੱਧੇ ਦਿਨ ਦੀ ਸਰਕਾਰੀ ਛੁੱਟੀ ਦਾ ਐਲਾਨ !

Chandigarh News : Punjab Govt ਨੇ ਅੱਜ ਵੀਰਵਾਰ (10...