👉हरियाणा में प्रस्तावित नई औद्योगिक मॉडल टाउनशिप (IMT) के लिए आधुनिक व्यवस्थाओं का किया अध्ययन
Haryana News : CM Nayab Singh Saini; हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने सिंगापुर स्थित विश्व प्रसिद्ध शहरी विकास एवं अवसंरचना सुरबाना जुरोंग (Surbana Jurong) का दौरा किया। इस दौरे का मुख्य उद्देश्य हरियाणा में विकसित की जा रही नई औद्योगिक मॉडल टाउनशिप (IMT) के लिए आधुनिक, एकीकृत और भविष्योन्मुखी व्यवस्थाओं को समझना तथा उनका अध्ययन करना था।दौरे के दौरान मुख्यमंत्री ने अलग-अलग व्यावसायिक इकाइयों को एक ही स्थान पर एक साथ विकसित करने की संचालन प्रक्रिया का गहन अध्ययन किया।
इसे भी पढ़ें 👉Haryana की सड़कों की बदलेगी तस्वीर, भविष्य की जरूरत के हिसाब से बनेगी योजना
उन्होंने जल शोधन (वॉटर ट्रीटमेंट) से लेकर सुव्यवस्थित ट्रैफिक प्रबंधन तक की समस्त बारीकियों को विस्तार से समझा। साथ ही, व्यावसायिक इकाइयों के साथ-साथ मैनपावर के लिए व्यवस्थित, सुविधाजनक और बेहतर कार्य वातावरण तैयार करने संबंधी व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान दिया।मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि हरियाणा में उद्योगों के लिए सकारात्मक और निवेशक-अनुकूल माहौल तैयार करना सरकार की प्राथमिकता है। इस दौरे का लक्ष्य राज्य में औद्योगिक विकास को नई दिशा देना तथा भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप आधुनिक सुविधाओं से युक्त शहरों एवं औद्योगिक क्षेत्रों का विकास करना है।
इसे भी पढ़ें 👉CM Nayab Singh Saini के सिंगापुर दौरे का तीसरा दिन
सुरबाना जुरोंग के विशेषज्ञों के साथ चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री ने भविष्य के शहरों को विकसित करने तथा आधुनिक सुविधाओं के साथ सुदृढ़ व्यवस्था बनाने की प्रक्रिया को नजदीक से देखा। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि हरियाणा में प्रस्तावित IMT को विश्वस्तरीय सुविधाओं से लैस किया जाएगा, जिससे न केवल उद्योगों को प्रोत्साहन मिलेगा बल्कि स्थानीय युवाओं के लिए बेहतर रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे।
👉नवीनतम समाचार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
Whatsapp Channel 👉 🛑https://whatsapp.com/channel/0029VbBYZTe89inflPnxMQ0A
Whatsapp Group👉 🛑https://chat.whatsapp.com/EK1btmLAghfLjBaUyZMcLK
Telegram Channel👉 🛑https://t.me/punjabikhabarsaarwebsite
☎समाचार और विज्ञापनों के लिए, हमारे व्हाट्सएप नंबर +91 98786-15057 पर संपर्क करें



