👉गुरुद्वारा सिंह सभा लोहारा को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की तरफ से 11 लाख रुपए देने की गई घोषणा
👉उपाध्यक्षा सुमन सैनी ने बाबा लखी शाह बंजारा के 448वें जन्मोत्सव पर गुरुद्वारा में मत्था टेककर अरदास
Haryana News: हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्षा श्रीमती सुमन सैनी ने कहा कि सिख इतिहास में बाबा लखी शाह बंजारा का योगदान अमर है। जब अत्याचारी औरंगजेब के आदेश पर दिल्ली के चांदनी चौक में हिंद की चादर श्री गुरु तेग बहादुर जी का शीश कलम कर दिया गया, तब भय और आतंक का वातावरण था। ऐसे समय में बाबा लखी शाह बंजारा जी ने अद्भुत साहस दिखाया।उपाध्यक्षा श्रीमती सुमन सैनी रविवार को लाडवा में गुरुद्वारा सिंह सभा में बाबा लखी शाह बंजारा के 448 वें जन्म उत्सव पर आयोजित कार्यक्रम में बोल रही थी। उन्होंने गुरुद्वारा में मत्था टेककर अरदास की। श्रीमती सुमन सैनी ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की तरफ से 11 लाख रुपए गुरुद्वारा सिंह सभा लोहारा को देने की घोषणा की। उन्होंने बाबा लखी शाह बंजारा जी कोटि-कोटि नमन करते हुए सभी साध-संगत व समाज के सभी नागरिकों को जयंती की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
इसे भी पढ़ें 👉 डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान ने भारत की एकता, अखंडता को किया मज़बूत – मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
श्रीमती सुमन सैनी ने कहा कि बाबा लखी शाह बंजारा केवल एक ऐतिहासिक व्यक्तित्व नहीं थे, बल्कि वे साहस, सेवा, धर्म-रक्षा, त्याग और मानवता के महान प्रतीक थे। उनका जीवन हमें यह सिखाता है कि जब समय कठिन हो, परिस्थितियां प्रतिकूल हों और सत्य पर संकट हो, तब जो व्यक्ति धर्म, कर्तव्य और मानवता के पक्ष में अडिग खड़ा रहता है, वही इतिहास रचता है। उन्होंने कहा कि बाबा लखी शाह बंजारा का जीवन हमें सिखाता है कि निरूस्वार्थ सेवा, साहस, समर्पण और धर्म के प्रति आस्था ही मनुष्य को महान बनाती है।श्रीमती सैनी ने कहा कि महापुरुष किसी एक जाति, वर्ग या समुदाय की धरोहर नहीं होते, वे पूरे समाज और राष्ट्र की साझा विरासत होते हैं। उनके विचार और आदर्श एक प्रकाश-स्तंभ की तरह हमें दिशा देते हैं।
इसे भी पढ़ें 👉 प्रदेश में 2029 में भी विकास कार्यों के बलबूते लगातार बनेगी चौथी बार सरकार:नायब सिंह सैनी
👉’मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने घुमंतू एवं विमुक्त जातियों को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए उठाए कई महत्वपूर्ण कदम’
श्रीमती सुमन सैनी ने कहा कि बंजारा समाज हमारे देश का अत्यंत संघर्षशील, मेहनती, स्वाभिमानी और सांस्कृतिक रूप से समृद्ध समाज है। इस समाज ने विपरीत परिस्थितियों में भी अपनी परंपराओं, अपनी पहचान और अपनी जीवटता को बनाए रखा।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सरकार में यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है कि समाज का कोई भी वर्ग विकास से वंचित न रहे। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने घुमंतू एवं विमुक्त जातियों को मुख्यधारा से जोडऩे के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। परिवार पहचान पत्र के माध्यम से ऐसे परिवारों को योजनाओं और सेवाओं से जोड़ा गया है, ताकि उन्हें शिक्षा, स्वास्थ्य, राशन, आवास और सामाजिक सुरक्षा का लाभ आसानी से मिल सके। करनाल, पलवल और रोहतक सहित कई क्षेत्रों में घुमंतू परिवारों को बसाने और उन्हें प्लॉट उपलब्ध कराने की दिशा में काम किया गया है। इसके साथ ही हरियाणा विमुक्त घुमंतू जाति विकास बोर्ड का गठन करके समग्र विकास के लिए संस्थागत व्यवस्था भी बनाई गई है।
👉नवीनतम समाचार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
Whatsapp Channel 👉 🛑https://whatsapp.com/channel/0029VbBYZTe89inflPnxMQ0A
Whatsapp Group👉 🛑https://chat.whatsapp.com/EK1btmLAghfLjBaUyZMcLK
Telegram Channel👉 🛑https://t.me/punjabikhabarsaarwebsite
☎समाचार और विज्ञापनों के लिए, हमारे व्हाट्सएप नंबर +91 98786-15057 पर संपर्क करें





