spot_img
spot_img

बेटियां अपनी मेहनत, लगन और क्षमता के बल पर छू रही हैं नई ऊंचाइयां : गौरव गौतम

Date:

spot_img

Haryana News:हरियाणा के खेल राज्य मंत्री श्री गौरव गौतम ने कहा कि आज की बेटियां हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही हैं और अपनी मेहनत, लगन तथा क्षमता के बल पर नई ऊंचाइयों को छू रही हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में बेटियां केवल शिक्षा, विज्ञान और प्रशासन तक ही सीमित नहीं हैं, बल्कि खेल जगत में भी उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल कर देश और समाज का नाम रोशन कर रही हैं। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि खेल आज बेटियों के आत्मविश्वास, व्यक्तित्व विकास और नेतृत्व क्षमता को बढ़ाने का एक प्रभावी माध्यम बन चुका है।खेल राज्य मंत्री रविवार को पलवल में कैंसर के प्रति जागरूकता फैलाने तथा युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करने के उद्देश्य से 14 से 18 वर्ष की लड़कियों की मैराथन को हरी झंडी दिखाने उपरांत बोल रहे थे।

इसे भी पढ़ें मुख्यमंत्री ने वाल्मीकि मंदिर, पंचकूला में समाज के लोगों संग ग्रहण किया प्रसाद

इस मैराथन में जिले के विभिन्न विद्यालयों की छात्राओं सहित अन्य लड़कियों, युवाओं और महिलाओं ने उत्साहपूर्वक और पूरे जोश के साथ भाग लिया।उन्होंने कहा कि खेल व्यक्ति को अनुशासन, टीम भावना और संघर्ष करने की प्रेरणा देते हैं। खेलों के माध्यम से युवाओं में मानसिक और शारीरिक विकास के साथ-साथ सकारात्मक सोच का भी निर्माण होता है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे स्वस्थ जीवनशैली अपनाएं और मोबाइल व अन्य अनावश्यक गतिविधियों से दूरी बनाकर खेल गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग लें। उन्होंने कहा कि स्वस्थ शरीर और मजबूत मन के निर्माण में खेलों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है तथा युवा पीढ़ी को इसे अपने जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाना चाहिए।

इसे भी पढ़ें  मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कश्यप समाज के लिए खोला घोषणाओं का पिटारा

👉जीवन में खेल और फिटनेस को नियमित दिनचर्या का बनाएं हिस्सा : गौरव गौतम
खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि आज की युवा पीढ़ी विशेषकर बेटियों का उत्साह देखकर गर्व महसूस होता है। उन्होंने कहा कि नियमित दौड़ और व्यायाम शरीर को स्वस्थ रखने का सबसे अच्छा माध्यम है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे अपने जीवन में खेल और फिटनेस को नियमित दिनचर्या का हिस्सा बनाएं तथा नशे जैसी बुराइयों से दूर रहें। उन्होंने कहा कि यदि शरीर स्वस्थ रहेगा तो परिवार, समाज और राष्ट्र भी स्वस्थ रहेगा। उन्होंने छात्राओं द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी सराहना करते हुए कहा कि बेटियां भारतीय संस्कृति और संस्कारों को आगे बढ़ाने का कार्य कर रही हैं। उन्होंने छात्र-छात्राओं से जीवन में आगे बढकऱ हरियाणा और देश का नाम रोशन करने का आह्वान किया।

👉नवीनतम समाचार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।

Whatsapp Channel 👉 🛑https://whatsapp.com/channel/0029VbBYZTe89inflPnxMQ0A

Whatsapp Group👉 🛑https://chat.whatsapp.com/EK1btmLAghfLjBaUyZMcLK

Telegram Channel👉 🛑https://t.me/punjabikhabarsaarwebsite

समाचार और विज्ञापनों के लिए, हमारे व्हाट्सएप नंबर +91 98786-15057 पर संपर्क करें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img
spot_img

Share post:

Popular

More like this
Related

ਬਠਿੰਡਾ ‘ਚ ਟਰੈਕਟਰ ‘ਤੇ ਗਾਣੇ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਹੋਏ ਵਿਵਾਦ ‘ਚ ਨੌਜਵਾਨ ਦਾ ਕ*ਤ*ਲ

Bathinda News: ਬਠਿੰਡਾ ਜਿਲ੍ਹੇ ਦੇ ਥਾਣਾ ਮੋੜ ਅਧੀਨ ਆਉਂਦੇ...