पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने वर्ष 2014 में सत्ता परिवर्तन से की व्यवस्था परिवर्तन: हरविंद्र कल्याण

Date:

spot_img

Haryana News: हरियाणा विधान सभा अध्यक्ष श्री हरविंद्र कल्याण ने कहा कि केंद्रीय मंत्री एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल जैसे संत राजनीति में कम ही होते हैं जो अंत्योदय की भावना के साथ सर्वसमाज के कल्याण में अपना जीवन लगाते हैं। श्री मनोहर लाल ने 2014 में हरियाणा की सत्ता में परिवर्तन के साथ व्यवस्था परिवर्तन की जो नींव रखी थी उसी के चलते आज सरकारी योजनाएं समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंच रही हैं। यह बात विधानसभा अध्यक्ष श्री हरविंद्र कल्याण ने आज चंडीगढ़ स्थित हरियाणा निवास में केंद्रीय मंत्री एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल के जन्मदिन पर उनके जीवन पर आधारित गीत ‘राजनीति के संत-मनोहर लाल’ का लोकार्पण करते हुए कही। इस अवसर पर गीत का पोस्टर भी लॉन्च किया गया। यह गीत डॉ. नवीन लांबा द्वारा लिखित व श्री नवीन पूनिया द्वारा गाया गया है । यह गीत एलएचएफ (लाडवा हैंडबॉल फाउंडेशन) द्वारा तैयार किया गया है। इस अवसर पर हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य तथा सैनिक एवं अर्धसैनिक कल्याण मंत्री राव नरबीर सिंह भी उपस्थित थे।

इसे भी पढ़ें 👉 मुख्यमंत्री ने सचखंड श्री हुजूर साहिब नांदेड़ के दर्शन के लिए जा रही विशेष ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

लोकार्पण कार्यक्रम में विधान सभा अध्यक्ष श्री हरविंद्र कल्याण ने कहा कि इस गाने के माध्यम से यह संदेश दिया गया है कि व्यक्ति का जीवन कैसा होना चाहिए। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 में जब केंद्र में श्री नरेंद्र मोदी और हरियाणा में श्री मनोहर लाल ने सत्ता संभाली थी तब देश व प्रदेश की हालत अच्छी नहीं थी। लेकिन राष्ट्रीय स्तर पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने और प्रदेश स्तर पर पूर्व मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने व्यवस्था में आमूलचूल परिवर्तन करने का काम किया और समाज के वंचित समुदाय तक उनके अधिकार पहुंचाए। उन्होंने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री बनने के बाद श्री मनोहर लाल ने नौकरियों और तबादलों में व्याप्त भ्रष्टाचार को जड़ से समाप्त करने का काम किया और पारदर्शी भर्ती प्रणाली तथा ऑनलाईन ट्रांसफर की नीति को क्रियान्वित किया। वर्ष 2014 से पहले बच्चों को खर्ची-पर्ची के बिना नौकरी मिलने की कोई कल्पना भी नहीं कर सकता था। उनके द्वारा लागू नीतियों के कारण ही आज गरीब घरों के बच्चे बिना पैसे व बिना सिफारिश एचसीएस स्तर तक की नौकरी पा रहे हैं।श्री हरविंद्र कल्याण ने कहा कि श्री मनोहर लाल ने हरियाणा में सुशासन स्थापित किया और उन्हीं की नीतियों पर चलते हुए वर्तमान मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी हरियाणा को आगे बढ़ा रहे हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान केंद्र व प्रदेश सरकार भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का स्वप्न पूरा करेगी।

इसे भी पढ़ें 👉 नारी के विकास से ही विकसित भारत-2047 का सपना होगा पूर्णः नायब सिंह सैनी

हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य तथा सैनिक एवं अर्धसैनिक कल्याण मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि मैंने अपने 40 साल के राजनीतिक सफर में बहुत सरकारें बदलती देखी हैं। वर्ष 2014 में बनी भाजपा सरकार ने जिस प्रकार हरियाणा एक-हरियाणवी एक की भावना के साथ काम शुरू किया है उसका पूरा श्रेय श्री मनोहर लाल जी को जाता है। उनका जीवन संत से कुशल प्रशासक बनने का जीवंत उदाहरण है। 2014 से पहले लोग बच्चों की नौकरियों के लिए चंडीगढ़ के चक्कर लगाते रहते थे परंतु जब श्री मनोहर लाल ने निष्पक्ष भर्ती नीति लागू की तो एक-एक गांव में गरीब घरों के सौ-सौ बच्चे नौकरियां लगे, जिसकी किसी को उम्मीद नहीं थी। मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि किसी कारणवश मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी स्वयं इस कार्यक्रम में नहीं आ सके लेकिन उन्होंने अपना संदेश भेजा है। उन्होंने मुख्यमंत्री का संदेश पढ़कर सुनाया और श्री मनोहर लाल को जन्म दिन की बधाई व शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर सरपंच रामफल पूनियां सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

👉नवीनतम समाचार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
Whatsapp Channel 👉 🛑https://whatsapp.com/channel/0029VbBYZTe89inflPnxMQ0A
Whatsapp Group👉 🛑https://chat.whatsapp.com/EK1btmLAghfLjBaUyZMcLK
Telegram Channel👉 🛑https://t.me/punjabikhabarsaarwebsite
☎️समाचार और विज्ञापनों के लिए, हमारे व्हाट्सएप नंबर +91 98786-15057 पर संपर्क करें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Share post:

Popular

More like this
Related

पीएम किसान की 23वीं किस्त जारी, हरियाणा के 15.95 लाख किसानों को मिले 319.13 करोड़ रुपये

👉प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में कृषि क्षेत्र में...

“ਸ਼੍ਰੀ ਸ਼ਿਵ ਮਹਾਪੁਰਾਣ ਕਥਾ” ਦੇ ਤੀਜੇ ਦਿਨ ਉਮੜਿਆ ਸ਼ਰਧਾ ਦਾ ਸੈਲਾਬ

👉ਭਗਵਾਨ ਭੋਲੇਨਾਥ ਦੀ ਕਿਰਪਾ ਮਹਿਤਾ ਪਰਿਵਾਰ ਉੱਤੇ ਹਮੇਸ਼ਾ ਬਣੀ...

Haryana में होगा एआई सैंडबॉक्स लांच- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

👉अर्जुन एसपीबी होगी गठित, समीक्षा के लिए हर तीसरे...