मुख्यमंत्री ने पश्चिम बंगाल में हुई भाजपा की प्रचंड जीत पर जलेबी बांटकर कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं दी

Date:

spot_img

Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि पश्चिम बंगाल में पहले कम्युनिस्ट पार्टी ने प्रदेश की जनता का शोषण किया फिर ममता बनर्जी की पार्टी ने प्रदेश का शोषण किया। अब पश्चिम बंगाल की जनता ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की नीतियों पर विश्वास करते हुए वहां पर कमल खिलाया है। अब तक की पार्टियों ने जिस नीति से पश्चिम बंगाल में राज किया, उसने युवाओं के रोजगार को खत्म करने का काम किया ।मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मंगलवार को लाडवा में अग्रसेन चौक पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

इसे भी पढ़ें 👉 नारी के विकास से ही विकसित भारत-2047 का सपना होगा पूर्णः नायब सिंह सैनी

मुख्यमंत्री ने पश्चिम बंगाल में हुई भाजपा की प्रचंड जीत पर जलेबी बांटकर कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं दी। इस दौरान हरियाणा राज्य बाल कल्याण की उपाध्यक्षा सुमन सैनी, पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा भी मौजूद रहे।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्नरेन्द्र मोदी ने पूरे देश में सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास नीति के तहत काम किया है। जिसके परिणामस्वरूप लगातार भारतीय जनता पार्टी जनता का विश्वास जीत रही है। भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में तीसरी बार केंद्र में और हरियाणा प्रदेश में सत्ता प्राप्त की है। भारतीय जनता पार्टी की नीति अन्तोदय की रही है। जिसमें अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति का विकास करना प्राथमिकता है।इस मौके पर चेयरपर्सन कंवलजीत कौर, चेयरमैन डॉ. गणेश दत्त, चेयरपर्सन साक्षी खुराना सहित अन्य गणमान्य मौजूद रहे।

👉नवीनतम समाचार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
Whatsapp Channel 👉 🛑https://whatsapp.com/channel/0029VbBYZTe89inflPnxMQ0A
Whatsapp Group👉 🛑https://chat.whatsapp.com/EK1btmLAghfLjBaUyZMcLK
Telegram Channel👉 🛑https://t.me/punjabikhabarsaarwebsite
☎️समाचार और विज्ञापनों के लिए, हमारे व्हाट्सएप नंबर +91 98786-15057 पर संपर्क करें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Share post:

Popular

More like this
Related

पीएम किसान की 23वीं किस्त जारी, हरियाणा के 15.95 लाख किसानों को मिले 319.13 करोड़ रुपये

👉प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में कृषि क्षेत्र में...

“ਸ਼੍ਰੀ ਸ਼ਿਵ ਮਹਾਪੁਰਾਣ ਕਥਾ” ਦੇ ਤੀਜੇ ਦਿਨ ਉਮੜਿਆ ਸ਼ਰਧਾ ਦਾ ਸੈਲਾਬ

👉ਭਗਵਾਨ ਭੋਲੇਨਾਥ ਦੀ ਕਿਰਪਾ ਮਹਿਤਾ ਪਰਿਵਾਰ ਉੱਤੇ ਹਮੇਸ਼ਾ ਬਣੀ...

Haryana में होगा एआई सैंडबॉक्स लांच- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

👉अर्जुन एसपीबी होगी गठित, समीक्षा के लिए हर तीसरे...