सफाई कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए सरकार लगातार कर रही काम – मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

Date:

spot_img

👉कर्मचारियों की 12 मांगें मानी गईं, न्यायालय से जुड़े मामलों में निर्देशों के अनुरूप सरकार करेगी कार्रवाई – मुख्यमंत्री
👉विपक्ष को किसी भी मुद्दे को सदन में उठाने का पूरा अधिकार, लेकिन समस्याओं पर राजनीति न करे कांग्रेस – मुख्यमंत्री
Haryana News : CM Nayab Singh Saini; हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि राज्य सरकार सफाई कर्मचारियों से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए लगातार कार्य कर रही है। कर्मचारियों की 12 मांगें मानी जा चुकी हैं। जो मामले न्यायालय में विचाराधीन हैं, उनका तत्काल समाधान सरकार के स्तर पर संभव नहीं है। न्यायालय की ओर से जो भी निर्देश आएंगे, सरकार उनके अनुरूप कार्रवाई करेगी।मुख्यमंत्री मंगलवार को हरियाणा विधानसभा में विधायक श्री विकास सहारण द्वारा सफाई कर्मचारियों से संबंधित पूछे गए एक प्रश्न के संबंध में सदन में जवाब दे रहे थे।

इसे भी पढ़ें 👉 संत गुरु रविदास जी समरसता संकल्प अभियान से संबंधित गठित कमेटी में विपक्ष के सदस्यों को भी किया जाएगा शामिल – मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री श्री विपुल गोयल ने इस विषय पर सदन में विस्तृत वक्तव्य देकर विपक्ष और प्रदेश की जनता को पूरी स्थिति से अवगत कराया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस प्रकार की समस्याएं पहले भी सामने आती रही हैं और कांग्रेस के शासनकाल में भी ऐसी समस्याएं थीं। वर्तमान सरकार इन समस्याओं से मुंह मोड़ने के बजाय लगातार उनका समाधान निकालने का प्रयास कर रही है। इसके बावजूद कांग्रेस इस विषय पर राजनीति कर रही है।

इसे भी पढ़ें 👉 गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व को समर्पित ‘गुरु रविदास महाराज समरसता संकल्प अभियान’ का मुख्यमंत्री ने पेश किया सरकारी प्रस्ताव

मुख्यमंत्री ने कहा कि विपक्ष को किसी भी विषय को सदन में उठाने का पूरा अधिकार है और वह अपनी बात सदन के समक्ष रख सकता है। सरकार हर उचित विषय का जवाब देने और उसका समाधान निकालने के लिए तत्पर है।सदन में कांग्रेस के एक विधायक द्वारा मोबाइल फोन पर सफाई कर्मचारी से बातचीत करने के विषय पर मुख्यमंत्री ने कहा कि सदन के भीतर फोन पर बात करना नियमों के अनुरूप नहीं है। यदि किसी सदस्य को फोन पर बात करनी है तो वह सदन से बाहर जाकर कर सकता है। सदन की कार्यवाही और मर्यादा का पालन सभी सदस्यों को करना चाहिए।मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार सफाई कर्मचारियों की हर समस्या पर तत्परता से कार्य कर रही है। कांग्रेस को इस पर राजनीति कही करनी चाहिए।

👉नवीनतम समाचार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।

Whatsapp Channel 👉 🛑https://whatsapp.com/channel/0029VbBYZTe89inflPnxMQ0A

Whatsapp Group👉 🛑https://chat.whatsapp.com/EK1btmLAghfLjBaUyZMcLK

Telegram Channel👉 🛑https://t.me/punjabikhabarsaarwebsite

☎समाचार और विज्ञापनों के लिए, हमारे व्हाट्सएप नंबर +91 98786-15057 पर संपर्क करें

spot_img
spot_img

Share post:

Popular

More like this
Related

CM Nayab Singh Saini ने स्वीडन में एरिक्सन और Truecaller हेडक्वॉर्टर का किया दौरा

👉संचार की नवीनतम तकनीकों, आपातकालीन रोबोटिक्स एवं स्पैम कॉल...

CM Nayab Singh Saini के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन

👉गुरुग्राम-स्टॉकहोम सिटी-टू-सिटी सहयोग; सशक्त एवं आत्मनिर्भर भारत के क्षेत्र...

ਰਾਹੁਲ ਗਾਂਧੀ ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚ ਕਾਂਗਰਸ ਦੇ ਨਸ਼ਿਆਂ ਦੇ ਰਿਕਾਰਡ ਦਾ ਜਵਾਬ ਦੇਣ: ਬਲਤੇਜ ਪੰਨੂ

👉ਕੈਪਟਨ ਅਮਰਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਨੇ ਨਸ਼ਾ ਖ਼ਤਮ ਕਰਨ ਲਈ ਸ੍ਰੀ...