हैपनिंग हरियाणा 2.0: भारत की आर्थिक राजधानी मुंबई में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की ग्लोबल कैपिटल कैंपेन की प्रभावशाली शुरुआत

Date:

spot_img

👉तीन दिवसीय इन्वेस्टर समिट में 66,000 करोड़ रुपये से अधिक के एमओयू की संभावना
हरियाणवी प्रवासी परिवारों से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किया संवाद

Haryana News: हरियाणा सरकार ने रविवार को भारत की आर्थिक राजधानी मुंबई में ‘हैपनिंग हरियाणा 2.0’ अंतरराष्ट्रीय आउटरीच एवं ग्लोबल कैपिटल कैंपेन की प्रभावशाली शुरुआत की। 23 से 25 अगस्त तक आयोजित तीन दिवसीय इन्वेस्टर समिट के दौरान लगभग 66,000 करोड़ रुपये से अधिक के समझौता ज्ञापनों (एमओयू) पर हस्ताक्षर होने की संभावना है।मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कैंपेन के तहत हरियाणवी प्रवासी परिवारों से आत्मीय संवाद किया। इस मौके पर उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री श्री राव नरबीर सिंह भी मौजूद रहे। प्रसिद्ध बॉलीवुड एक्टर श्री रणदीप हुड्डा और बॉलीवुड एक्ट्रेस मेघना मालिक ने भी कार्यक्रम में भागीदारी की और मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया।मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा से बाहर रह रहे हरियाणवी केवल प्रवासी नहीं, बल्कि हरियाणा की विस्तारित शक्ति और प्रदेश की सकारात्मक पहचान के प्रतिनिधि हैं। उन्होंने प्रवासी हरियाणवियों से अपनी जन्मभूमि से जुड़े रहने के साथ-साथ प्रदेश के विकास में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया।मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा और मुंबई का रिश्ता केवल जन्मभूमि और कर्मभूमि का नहीं, बल्कि संस्कार और अवसर, मेहनत और विस्तार का रिश्ता है। हरियाणा ने अपने लोगों को मेहनत, अनुशासन और विपरीत परिस्थितियों में डटे रहने का संस्कार दिया, जबकि मुंबई ने उन्हें अपनी प्रतिभा को बड़े अवसरों में बदलने का मंच दिया। उन्होंने कहा कि मुंबई में बसे हरियाणवी दोनों प्रदेशों के बीच एक जीवंत सेतु हैं और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ के संकल्प को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

इसे भी पढ़ें 👉ਹਰਿਆਣਾ ਦੀ ਨਵੀਂ ਆਰਥਿਕ ਰਫਤਾਰ ਨੂੰ ਮਿਲੀ ਹਰੀ ਝੰਡੀ, ਦੁਨੀਆ ਦੇ ਬਾਜ਼ਾਰਾਂ ਤੱਕ ਪਹੁੰਚੇਗਾ ਸੂਬੇ ਦਾ ਉਤਪਾਦ

👉*हरियाणा की विकास यात्रा में प्रवासी हरियाणवियों की भागीदारी जरूरी*
मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा अब केवल कृषि प्रधान राज्य की पहचान तक सीमित नहीं है। उद्योग, सेवाएं, तकनीक, स्टार्टअप, लॉजिस्टिक्स, खेल, शिक्षा और नवाचार प्रदेश की नई विकास यात्रा के प्रमुख आधार बन रहे हैं। सरकार का प्रयास है कि विकास का लाभ प्रदेश के हर क्षेत्र तक पहुंचे और गांवों के युवाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, कौशल एवं रोजगार के अवसर मिलें। किसान को आधुनिक तकनीक, प्रसंस्करण, ब्रांडिंग और निर्यात से जोड़ने तथा एमएसएमई को बड़ी आपूर्ति श्रृंखलाओं से जोड़ने पर भी विशेष बल दिया जा रहा है।मुख्यमंत्री ने प्रवासी हरियाणवियों से कहा कि उनके पास अनुभव, विशेषज्ञता, व्यावसायिक नेटवर्क और संसाधन हैं, जो हरियाणा के युवाओं, उद्यमियों और संस्थाओं के लिए उपयोगी साबित हो सकते हैं। उन्होंने कहा, “मैं आपसे केवल निवेश नहीं, विचार और भागीदारी भी मांगने आया हूं।” उन्होंने प्रवासी समाज से विद्यार्थियों के मार्गदर्शन, स्टार्टअप मेंटरिंग, खिलाड़ियों को सहयोग, महिला स्वयं सहायता समूहों को बाजार से जोड़ने तथा हरियाणा के उत्पादों को मुंबई और वैश्विक बाजारों तक पहुंचाने में सहयोग का आह्वान किया।

इसे भी पढ़ें 👉ਸਮਰਸਤਾ ਪਛਾਣ ਮਿਟਾਉਣ ਨਹੀਂ, ਸਮਾਨ ਸਨਮਾਨ ਦੇ ਨਾਲ ਸਮਾਜ ਅਤੇ ਰਾਸ਼ਟਰ ਦੀ ਏਕਤਾ ਮਜ਼ਬੂਤ ਕਰਨ ਦਾ ਸੰਸਕਾਰ – ਸ਼੍ਰੀ ਨਾਇਬ ਸਿੰਘ ਸੈਣੀ

👉*मुंबई की विशेषज्ञता से हरियाणा को जोड़ने का आह्वान*
श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, फिनटेक, मीडिया एवं मनोरंजन, डिजाइन, इलेक्ट्रिक मोबिलिटी, स्वच्छ ऊर्जा, खेल प्रबंधन, कृषि तकनीक और वैश्विक सेवाओं जैसे क्षेत्रों में मुंबई का अनुभव हरियाणा के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि ऐसा मजबूत मंच विकसित किया जाना चाहिए, जहां मुंबई में रहने वाला हरियाणवी युवा हरियाणा के किसी विद्यार्थी, स्टार्टअप या संस्था से जुड़कर ज्ञान और अनुभव साझा कर सके।मुख्यमंत्री ने हरियाणवी समाज से अपनी भाषा, संस्कृति और परंपराओं को अगली पीढ़ी तक पहुंचाने का भी आग्रह किया। हरियाणा सरकार प्रदेश से बाहर रह रहे अपने नागरिकों से निरंतर जुड़ाव बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि “हरियाणा आपसे दूर नहीं है। सुख में, संकट में, अवसर में और उत्तरदायित्व में हरियाणा आपके साथ एक परिवार की तरह खड़ा है।”

इसे भी पढ़ें 👉ਨਾਂਗਲ ਚੌਧਰੀ ਬਣੇਗਾ ਦੇਸ਼ ਦੀ ਨਵੀਂ ਆਰਥਿਕ ਰਾਜਧਾਨੀ – ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਨਾਇਬ ਸਿੰਘ ਸੈਣੀ

👉*हरियाणा केवल कृषि और खेल के क्षेत्र में ही अग्रणी नहीं है -राव नरबीर सिंह*
हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री श्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि हरियाणा के लोग जहां भी गए हैं, उन्होंने अपनी मेहनत और कर्मठता से सफलता के नए आयाम स्थापित किए हैं। हरियाणा केवल कृषि और खेल के क्षेत्र में ही अग्रणी नहीं है, बल्कि आज उद्योग, आईटी, ऑटोमोबाइल, स्टार्टअप, शिक्षा, स्वास्थ्य और सेवा क्षेत्र में भी तेजी से आगे बढ़ रहा है। राज्य सरकार प्रदेश में निवेश के लिए अनुकूल वातावरण तैयार कर रही है और उद्योगों को आवश्यक सुविधाएं एवं बेहतर आधारभूत ढांचा उपलब्ध कराया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें 👉ਇੰਟੀਗ੍ਰੇਟੇਡ ਮਲਟੀ-ਮੌਡਲ ਲੌਜਿਸਟਿਕਸ ਹੱਬ ਦੇ ਨਵੇਂ ਬਣੇ ਰੇਲ ਯਾਰਡ ਤੋਂ ਮਾਲ ਗੱਡੀ ਰਵਾਨਾ

👉*हरियाणा अपने पारंपरिक मूल्यों को संजोते हुए विकसित प्रदेश बनने के लिए आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ रहा है- डॉ अमित अग्रवाल*
उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के आयुक्त एवं सचिव डॉ अमित अग्रवाल ने मुख्यमंत्री, उद्योग मंत्री और सभी प्रवासी हरियाणवीयों का स्वागत करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के कुशल नेतृत्व में हरियाणा की पहचान सिर्फ देश में ही नहीं विदेशों में भी दिखाई दे रही है। आज हरियाणा की गिनती देश के समृद्ध राज्यों में होती है। हरियाणा अपने पारंपरिक मूल्यों को संजोते हुए विकसित प्रदेश बनने के लिए बड़े आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ रहा है, इस यात्रा में उद्योगपति शामिल है।कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव श्री राजेश खुल्लर, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री अरूण कुमार गुप्ता, सूचना, जनसंपर्क भाषा एवं संस्कृति विभाग के आयुक्त एवं सचिव श्री के मकरंद पांडुरंग सहित बड़ी संख्या में प्रवासी हरियाणवी और उनके परिवारजन उपस्थित रहे।

👉नवीनतम समाचार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।

Whatsapp Channel 👉 🛑https://whatsapp.com/channel/0029VbBYZTe89inflPnxMQ0A

Whatsapp Group👉 🛑https://chat.whatsapp.com/EK1btmLAghfLjBaUyZMcLK

Telegram Channel👉 🛑https://t.me/punjabikhabarsaarwebsite

समाचार और विज्ञापनों के लिए, हमारे व्हाट्सएप नंबर +91 98786-15057 पर संपर्क करें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img
spot_img

Share post:

Popular

More like this
Related

ਮਾਨਸਾ ਵਿੱਚ “ਪਹਿਲ ਮੰਡੀ” ਦਾ ਸਫਲ ਆਯੋਜਨ

ਵਿਧਾਇਕ ਡਾ. ਵਿਜੈ ਸਿੰਗਲਾ, ਚੇਅਰਮੈਨ ਚੁਸ਼ਪਿੰਦਰਬੀਰ ਸਿੰਘ ਚਹਿਲ ਅਤੇ...