Thursday, May 21, 2026
spot_img
spot_img
spot_img

हरियाणा ने राष्ट्रीय पैरा एथलेटिक चैंपियनशिप में भी परचम लहराया:आरती सिंह राव

Date:

spot_img

👉हरियाणा ने 24वीं राष्ट्रीय पैरा एथलेटिक चैंपियनशिप में जीती “ओवरऑल चैंपियनशिप ट्रॉफी”
Haryana News:हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री, जो हरियाणा टीम पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ हरियाणा की अध्यक्ष भी हैं, ने बताया कि हरियाणा की टीम ने 24वीं राष्ट्रीय पैरा एथलेटिक चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल चैंपियन ट्रॉफी जीतकर नंबर वन स्थान हासिल किया है।यह प्रतियोगिता उड़ीसा में पैरालंपिक कमेटी ऑफ इंडिया एवं पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ ओडिशा द्वारा 17 मार्च से 21 मार्च 2026 तक आयोजित की गई। इस चैंपियनशिप में 28 राज्यों के पैरा खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था।आरती सिंह राव ने हरियाणा की विजेता टीम के सभी सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि प्रदेश के खिलाड़ी प्रत्येक खेल में अपनी शानदार प्रतिभा का परिचय दे रहे हैं।

इसे भी पढ़ें  कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में ‘दिशा’ कार्यशाला से न्याय तक पहुंच पर हुआ व्यापक संवाद

उन्होंने इसका श्रेय खिलाड़ियों की मेहनत और मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में राज्य सरकार की खेल नीति को दिया है। उन्होंने बताया कि पैरा खिलाड़ियों की राज्य की टीम ने पिछले वर्ष भी चैंपियनशिप जीती थी।पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ हरियाणा के उप प्रधान श्री सत्य प्रकाश सांगवान के नेतृत्व में हरियाणा से 121 खिलाड़ी और 23 एस्कॉर्ट्स सहित कुल 144 सदस्यों का दल प्रतिभागी के रूप में शामिल हुआ। टीम मैनेजर सुरेंदर सिंह और टीम कोच जतिन भाटी साथ थे lटीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 36 गोल्ड मेडल, 29 सिल्वर मेडल और 25 ब्रॉन्ज मेडल के साथ कुल 90 मेडल्स अपने नाम किए और चैंपियन ट्रॉफी आपने नाम की l

इसे भी पढ़ें  आतंकवाद और नक्सलवाद को जड़मूल से समाप्त करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध – मुख्यमंत्री

हरियाणा के अन्तर्राष्ट्रीय पैरा खिलाड़ी प्रणव सुरमा ने क्लब थ्रो में, नवदीप, रिंकू हुड़्डा एवं सुमित ने जेवलिन थ्रो, धर्मबीर, टेकचंद ने क्लब थ्रो अंकुर धामा 1500 मीटर रेस में स्वर्ण पदक प्राप्त किये और महिला खिलाड़ियों में पूजा यादव ने क्लब थ्रो कंचन लखानी ने जेवलिन थ्रो में मेडल प्राप्त किये l उषा, माफ़ी, भुवि अग्रवाल, दयावंति, प्रीति, पूजा एवं लक्ष्मी ने भी मेडल प्राप्त किये हैं।खिलाड़ियों की इस शानदार उपलब्धि पर संस्था के महासचिव ज्योति कुमार छाबड़ा, पैरा स्पोर्ट्स के संस्थापक खेल उपनिदेशक ध्यान चंद अवार्डी गिरिराज सिंह ने भी बधाई दी है।

👉नवीनतम समाचार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।

Whatsapp Channel 👉 🛑https://whatsapp.com/channel/0029VbBYZTe89inflPnxMQ0A

Whatsapp Group👉 🛑https://chat.whatsapp.com/EK1btmLAghfLjBaUyZMcLK

Telegram Channel👉 🛑https://t.me/punjabikhabarsaarwebsite

समाचार और विज्ञापनों के लिए, हमारे व्हाट्सएप नंबर +91 98786-15057 पर संपर्क करें।

spot_img

Share post:

spot_img

Popular

More like this
Related

Bathinda Police ਵੱਲੋਂ ਹਿੰਦੂ ਆਗੂ ਸੰਦੀਪ ਪਾਠਕ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ, ਜਾਣੋਂ ਮਾਮਲਾ

Bathinda News: Bathinda Police ਨੇ ਬੁੱਧਵਾਰ ਨੂੰ ਇੱਕ ਵੱਡੀ...