spot_img
spot_img
spot_img

Haryana News : हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला

Date:

spot_img

👉 बुजुर्गों के लिए शुरू होगा ‘वृद्ध सेवा एवं स्वास्थ्य’ पोर्टल : आरती सिंह राव

👉 अस्पतालों में ‘संजीवनी योग’ से होगा मरीजों का समग्र इलाज : आरती सिंह राव

Haryana News: हरियाणा की स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा, अनुसंधान एवं आयुष मंत्री आरती सिंह राव ने बताया कि राज्य में नागरिकों, विशेषकर वरिष्ठ नागरिकों को बेहतर और समग्र स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने के लिए जल्द ही दो बड़ी कल्याणकारी योजनाओं की शुरुआत की जाएगी। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार बुजुर्गों के जीवन स्तर को सुधारने और उन्हें सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

👉 बुजुर्गों के लिए हर गुरुवार लगेंगे विशेष स्वास्थ्य शिविर
स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने बताया कि वरिष्ठ नागरिकों के बेहतर स्वास्थ्य और बेहतर जीवन की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए राज्य के सभी आयुष्मान आरोग्य मंदिरों (AYUSH) में हर सप्ताह गुरुवार को विशेष स्वास्थ्य शिविर (Weekly Health Camps) आयोजित किए जाएंगे।इन स्वास्थ्य शिविरों के डेटा की सटीक मॉनिटरिंग और प्रबंधन के लिए ‘वृद्ध सेवा एवं स्वास्थ्य’ पोर्टल विकसित किया गया है, इसको जल्द ही लांच किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस पोर्टल का मुख्य उद्देश्य राज्यभर के बुजुर्गों को मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं की पारदर्शी निगरानी करना है।

👉 ओपीडी और आईपीडी मरीजों के लिए ‘संजीवनी योग’ कार्यक्रम
आरती सिंह राव ने बताया कि स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक सुदृढ़, निवारक (preventive) और समग्र (holistic) बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा एक विशेष कार्यक्रम “संजीवनी योग (SanYog)” शुरू किया जा रहा है। इसके अंतर्गत ओपीडी (OPD) और वेटिंग एरिया में जिला अस्पतालों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (CHCs) और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (PHCs) में आने वाले मरीजों और उनके तीमारदारों के लिए आयुष डॉक्टरों और योग सहायकों के माध्यम से योग सत्र, प्राणायाम और स्वस्थ जीवन शैली के संबंध में मार्गदर्शन दिया जाएगा।स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि आईपीडी (IPD) वार्ड यानि अस्पतालों में भर्ती मरीजों को स्वास्थ्य विभाग के संबंधित चिकित्सा अधिकारियों और डॉक्टरों की सलाह पर विशेष योग थेरेपी और लाइफस्टाइल काउंसिलिंग (परामर्श) प्रदान की जाएगी।उन्होंने बताया कि उक्त महत्वाकांक्षी योजना को धरातल पर उतारने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं , जल्द ही ‘वृद्ध सेवा एवं स्वास्थ्य’ पोर्टल और ‘संजीवनी योग (SanYog)’ कार्यक्रम का आधिकारिक रूप से भव्य शुभारंभ किया जाएगा।स्वास्थ्य मंत्री ने दोहराया कि योग, प्राणायाम और आधुनिक चिकित्सा का यह अनूठा संगम हरियाणा को एक स्वस्थ और निरोगी प्रदेश बनाने में मील का पत्थर साबित होगा।

👉नवीनतम समाचार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
Whatsapp Channel 👉 🛑https://whatsapp.com/channel/0029VbBYZTe89inflPnxMQ0A
Whatsapp Group👉 🛑https://chat.whatsapp.com/EK1btmLAghfLjBaUyZMcLK
Telegram Channel👉 🛑https://t.me/punjabikhabarsaarwebsite
☎️समाचार और विज्ञापनों के लिए, हमारे व्हाट्सएप नंबर +91 98786-15057 पर संपर्क करें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Share post:

spot_img

Popular

More like this
Related

Chandigarh News: ਬਿਕਰਮ ਮਜੀਠਿਆ ਦੇ ਹਲਕੇ ‘ਚ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਨੂੰ ਵੱਡਾ ਝਟਕਾ,Ex MP ਸਮੇਤ ਕਈ ਆਗੂ AAP ‘ਚ ਹੋਏ ਸ਼ਾਮਲ

ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਭਗਵੰਤ ਸਿੰਘ ਮਾਨ ਨੇ ਕੀਤਾ ਸਵਾਗਤ, ਤਨਵੀਰ...

Guru Nanak Dev Public School Bathinda ਵਿਖੇ ਸ਼ਾਨਦਾਰ ਖੇਡ ਸਮਰ ਕੈਂਪ ਦਾ ਉਦਘਾਟਨ 

ਪ੍ਰੰਬਧਕ ਕਮੇਟੀ ਅਤੇ ਪ੍ਰਿੰਸੀਪਲ ਨੇ ਵਧਾਇਆ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਦਾ ਉ਼ਤਸ਼ਾਹ Guru...

Contract Marriage ਕਰਨ ਵਾਲਿਆਂ ਲਈ IRCC ਦੀ ਵੱਡੀ ਚੇਤਾਵਨੀ

Canada News : ਕੈਨੇਡਾ ਜਾਣ ਦੇ ਸੁਪਨੇ ਦੇਖ ਰਹੇ...